न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गार्गी कॉलेज : किसी ने लड़कियों को छुआ तो कोई करने लगा मास्टरबैट, आज प्रदर्शन

स्टूडेंट्स का कहना है कि फेस्ट में 3 बजे के बाद भीड़ बढ़ती चली गई और कई ऐसे लोग अंदर घुसे, जो बस लड़कियों को छेड़ने और परेशान करने के मकसद से घुसे थे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 10 Feb 2020 9:21:42

गार्गी कॉलेज : किसी ने लड़कियों को छुआ तो कोई करने लगा मास्टरबैट, आज प्रदर्शन

6 फरवरी को दिल्ली यूनिवर्सिटी के गार्गी कॉलेज के फेस्टिवल का आखिरी दिन था। इसी भीड़ के बीच उस दिन कॉलेज की कुछ लड़कियों के साथ जो हुआ वो अब सोशल मीडिया के जरिए सबके सामने आया है। स्टूडेंट्स ने गंभीर आरोप लगाए हैं। स्टूडेंट्स का कहना है कि फेस्ट में 3 बजे के बाद भीड़ बढ़ती चली गई और कई ऐसे लोग अंदर घुसे, जो बस लड़कियों को छेड़ने और परेशान करने के मकसद से घुसे थे। एक स्टूडेंट का कहना है कि एनुअल फेस्ट के दौरान कैंपस में बाहर से लोग गेट फांदकर अंदर घुसे, कई मिडल एज लोग हमें हैरस कर रहे थे। कुछ ने तो मास्टरबैट तक किया। स्टूडेंट्स का कहना है कि कुछ आरोपी दीवार फांदकर घुसे थे। शिकायत के बाद भी प्रिंसिपल और कॉलेज प्रशासन से मदद नहीं मिली। हालांकि प्रिंसिपल डॉ प्रोमिला कुमार का कहना है कि उन्हें ऐसी कोई भी शिकायत नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि सोमवार को मैं स्टूडेंट्स से बात करूंगी।

स्टूडेंट्स का आरोप है कि इस प्रोग्राम के लिए पास मिले थे, मगर कई लोग बिना पास के बेधड़क अंदर आए। 4 से 6 फरवरी तक यह फेस्ट लड़कियों के गार्गी कॉलेज में था। कुछ स्टूडेंट्स का यह भी कहना है कि सिर्फ आखिरी दिन ही नहीं, पहले दिन से ही मिसमैनेजमेंट नजर आया। बीए ऑनर्स की एक स्टूडेंट कहती हैं, एक ग्रुप नहीं था, अलग-अलग ग्रुप में थे वो। कुछ लोगों ने मुझे और मेरी दोस्त को गलत ढंग से छुआ। वे अश्लील इशारे कर रहे थे, मैं चिल्लाई तो वो हंसने लगे। स्टूडेंट्स का कहना है कि यह इतना खौफनाक था कि कुछ लड़कियां रो रही थीं, कुछ को पैनिक अटैक आ गया था। ये लोग कॉलेज का गेट फांदकर अंदर घुसे। पुलिस, कॉलेज सिक्यॉरिटी, बाउंसर्स सब थे। मगर किसी ने मदद नहीं की।

बीए थर्ड ईयर की एक स्टूडेंट बताती हैं, सैकड़ों लोग थे, क्राउड मैनेजमेंट था ही नहीं। इनमें से 200-300 लोग सिर्फ लड़कियों को परेशान करने पहुंचे थे। कई ने शर्ट के बटन खोले, तो कुछ ने शर्ट। कुछ ने मौका पाकर मास्टरबैट तक किया। एक-दो ने लड़कियों पर पैसे भी फेंक दिए। वो हमें गलत जगह छू रहे थे, धक्के मार रहे थे। अंदर पुलिस तैनात थी। हमने मदद मांगी मगर उन्होंने कुछ नहीं किया। इस वजह से कई लड़कियों ने 6 बजे के बाद निकलना शुरू किया। मैं खुद सह नहीं पाई और बाहर पहुंची, जहां एक पीसीआर वैन भी खड़ी थी।

बता दे, स्टूडेंट्स सोमवार सुबह 10 बजे गार्गी कॉलेज में प्रदर्शन करेंगे और प्रशासन के साथ पुलिस को शिकायत देंगे। स्टूडेंट्स का आरोप है कि फेस्ट के दौरान गुरुवार को छेड़छाड़ की कई घटनाएं हुईं। कई लड़कियां रोने लगीं। कुछ को पैनिक अटैक तक आ गया।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर