न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बैन हटने के बाद फिर BJP सांसद ने दिया विवादित बयान, केजरीवाल को बताया नक्सली-देशद्रोही

चुनाव आयोग द्वारा 96 घंटे का बैन लगाने के बावजूद भारतीय जनता पार्टी के सांसद प्रवेश वर्मा विवादित बयान देने से बाज नहीं आ रहे है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 04 Feb 2020 9:05:11

बैन हटने के बाद फिर BJP सांसद ने दिया विवादित बयान, केजरीवाल को बताया नक्सली-देशद्रोही

चुनाव आयोग द्वारा 96 घंटे का बैन लगाने के बावजूद भारतीय जनता पार्टी के सांसद प्रवेश वर्मा विवादित बयान देने से बाज नहीं आ रहे है। 96 घंटे का बैन खत्म होने के बाद एक बार फिर प्रवेश वर्मा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर विवादित बयान दे डाला है। प्रवेश वर्मा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की पाकिस्तान के मंत्री के साथ साठगांठ है और जो मैंने पहले बयान दिया था मैं उस बयान पर आज भी कायम हूं। प्रवेश वर्मा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल नक्सली-देशद्रोही हैं, वह नटवरलाल हैं जो पीएम मोदी के बारे में आतंकियों के साथ साठ-गांठ की बात करते हैं। प्रवेश वर्मा ने यह बयान आजतक से बात करते हुए दिया।

बीजेपी सांसद ने कहा कि केजरीवाल कहते हैं कि प्रधानमंत्री की आतंकवादियों से सांठगांठ है, पाकिस्तान से सांठगांठ है। हमारे मुख्यमंत्री ऐसा बोलते हैं वह क्या बोल रहे है सोचना चाहिए।।ये उनको शोभा नहीं देता। अमित शाह की रैली में कोई पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए और वह बोले कि मैं उनके साथ हूं तो वह क्या है। प्रवेश वर्मा बोले कि अरविंद केजरीवाल के लिए कुछ भी कहना अपना मुंह खराब करना है, लेकिन मैं जो भी कहूंगा स्टेज पर ही कहूंगा।

प्रवेश वर्मा शाहीन बाग में जारी विरोध प्रदर्शन को लेकर एक बार फिर अपना आक्रामक रूप दिखाते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल कहते हैं वो शाहीन बाग के साथ हैं, लेकिन शाहीन बाग वाले जिन्ना-पाकिस्तान की बात करते हैं। बता दें, शाहीन बाग को लेकर बीजेपी लगातार केजरीवाल सरकार पर हमला बोल रही है। सोमवार को अपनी जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शाहीन बाग का जिक्र किया था।

बता दे, इससे पहले भी प्रवेश वर्मा अरविंद केजरीवाल के खिलाफ एक जनसभा में आपत्तिजनक टिप्पणी कर चुके है। जिसके बाद चुनाव आयोग ने उनपर बैन लगाया था। हालांकि, अब बैन खत्म होने के बाद वह एक बार फिर उसी तरह के बयान दे रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका