न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

AAP के घोषणा पत्र की खास बातें...

आम आदमी पार्टी ने आज मंगलवार को अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी किया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 04 Feb 2020 3:46:17

AAP के घोषणा पत्र की खास बातें...

आम आदमी पार्टी ने आज मंगलवार को अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी किया। घोषणा पत्र जारी करने के दौरान मनीष सिसोदिया ने कहा कि हम दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बनाएंगे और सभी को अच्छी स्वास्थ्य सुविधा देंगे। घोषणा पत्र में पार्टी ने कहा कि लोकपाल बिल पास कराने के लिए आम आदमी पार्टी अपना संघर्ष जारी रखेगी।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत कई दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी ने दिल्ली चुनाव 2020 के लिए अपना घोषणा पत्र जारी किया। इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि घोषणा पत्र में सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है। आइए एक नजर डालते है AAP के घोषणा पत्र की कुछ खास बातों पर...

- हर घर को सीधे राशन पहुंचाएंगे

-10 लाख बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा कराएगी आम आदमी पार्टी की सरकार

- स्कूलों में देश भक्ति पाठ्यक्रम शुरू होगा- जिस तरह से हैप्पीनेस पाठ्यक्रम शुरू किया, वैसे ही देशभक्ति पाठ्यक्रम शुरू किया जाएगा, ताकि हर व्यक्ति देश की सेना से सम्मान के साथ पेश आएं। शहीदों को सलाम करे

- अगर किसी सीवर सफाई कर्मचारी की मौत ड्यूटी के दौरान होती है तो उसके परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा

- दिल्ली के बाजारों और औद्योगित क्षेत्रों के विकास के लिए पैसे की व्यवस्था

- यमुना को पूरी तरह से साफ करेंगे

- भोजपुरी भाषा को आठवीं अनूसूची में शामिल कराने के लिए केंद्र सरकार पर दबाव बनाया जाएगा

-1984 सिख दंगे के पीड़ितों के न्याय के लिए हम आवाज उठाएंगे

-किसानों के लिए हक में भूमि अधिग्रहण कानून में संशोधन करेंगे

-फसल नुकसान पर किसानों को मुआवजा जारी रहेगा

- दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए सरकार लगातार प्रयास करती रहेगी

-यदि आप फिर से सत्ता में आती है तो 24 घंटे बाजार खोलने की अनुमति देने के लिए प्रायोगिक परियोजना चलाई जायेगी

- फ्री बिजली योजना के तहत 24 घंटे लगातार बिजली दी जाएगी। दिल्ली के निवासियों को 200 यूनिट फ्री मुफ्त बिजली दी जाएगी

- 24 घंटे शुद्ध पीने के पानी की सुविधा दी जाएगी। केजरीवाल का वादा है कि हर परिवार को 20 हजार लीटर मुफ्त पानी उपलब्ध कराया जाएगा

- दिल्ली के हर बच्चे के लिए विश्वस्तरीय शिक्षा की व्यवस्था की जाएगी। दिल्ली के स्कूलों को और ज्यादा बेहतर बनाया जाएगा

- दिल्ली के हर परिवार को आधुनिक अस्पतालों और मोहल्ला क्लीनिक के जरिए इलाज की समुचित व्यवस्था करने का अरविंद केजरीवाल ने गारंटी लिया है

- 11,000 से अधिक बसें दिल्ली की सड़कों पर होंगी। महिलाओं के साथ-साथ छात्रों को भी बस में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी

- 500 किलोमीटर लंबा मेट्रो का नेटवर्क तैयार किया जाएगा

- प्रदूषण कम करने के लिए दिल्ली में 2 करोड़ पेड़ लगाएं जाएंगे। स्कूलों के आसपास वैक्यूम क्लीनर से धूल-मिट्टी साफ कराने की व्यवस्था होगी

- कूड़े को साफ कर 5 साल में दिल्ली को चमका देंगे। सड़क पर जमा कूड़े कचरे भी हटाए जाएंगे

- दिल्ली के चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी लगवाए जाएंगे। हर गली में स्ट्रीट लाइट लगेगी। बसों में मार्शल की तरह मोहल्ला मार्शल की व्यवस्था शुरू की जाएगी

- कच्ची कॉलोनी में सड़क, नाली, गली, पानी, सीवर, मोहल्ला क्लीनिक और सीसीटीवी की सुविधा देने की गारंटी है

- गरीब लोगों के लिए झुग्गी-झोपड़ी के पास पक्के मकान होंगे

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत की हत्या में कोर्ट का फैसला
मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत की हत्या में कोर्ट का फैसला
वैशाली नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत, एक ही परिवार के 7 मासूमों ने गंवाई जान; परिजनों से मिलकर भावुक हुईं DM
वैशाली नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत, एक ही परिवार के 7 मासूमों ने गंवाई जान; परिजनों से मिलकर भावुक हुईं DM
4. जेल नंबर 4 में आशुतोष रांका, नंबर 2 में सौरव दास; कब मिलेगी जमानत?
4. जेल नंबर 4 में आशुतोष रांका, नंबर 2 में सौरव दास; कब मिलेगी जमानत?
राहुल गांधी का आरोप- प्रदर्शनकारी छात्रों को पुलिस ने बेरहमी से पीटा, छात्रा की एक कान की सुनने की क्षमता गई
राहुल गांधी का आरोप- प्रदर्शनकारी छात्रों को पुलिस ने बेरहमी से पीटा, छात्रा की एक कान की सुनने की क्षमता गई
महुआ मोइत्रा ने जेल में बंद CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास का किया समर्थन, बोलीं- ‘बॉयज, मैं आपके साथ हूं’
महुआ मोइत्रा ने जेल में बंद CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास का किया समर्थन, बोलीं- ‘बॉयज, मैं आपके साथ हूं’
मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड: फांसी की सजा सुनते ही रो पड़े मुस्कान और साहिल, सौरभ के परिवार ने कहा- मिला न्याय
मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड: फांसी की सजा सुनते ही रो पड़े मुस्कान और साहिल, सौरभ के परिवार ने कहा- मिला न्याय
जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में सौरव दास और आशुतोष रांका की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, BNS की धाराओं में 5 साल तक की सजा का प्रावधान
जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में सौरव दास और आशुतोष रांका की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, BNS की धाराओं में 5 साल तक की सजा का प्रावधान
यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन विधायक बीजेपी में शामिल; विनोद चतुर्वेदी और अभय सिंह ने बताई वजह
यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन विधायक बीजेपी में शामिल; विनोद चतुर्वेदी और अभय सिंह ने बताई वजह
आतिशी ने सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर उठाए सवाल, बोलीं- ‘यह इमरजेंसी से भी बदतर’
आतिशी ने सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर उठाए सवाल, बोलीं- ‘यह इमरजेंसी से भी बदतर’
वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो न हों परेशान, यूपी में 17 और 24 अक्टूबर को हर बूथ पर लगेंगे कैंप
वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो न हों परेशान, यूपी में 17 और 24 अक्टूबर को हर बूथ पर लगेंगे कैंप
राहुल गांधी पर सोना महापात्रा का तंज, बोलीं- लोकतंत्र सुधारने से पहले हिमाचल की हालत सुधारिए
राहुल गांधी पर सोना महापात्रा का तंज, बोलीं- लोकतंत्र सुधारने से पहले हिमाचल की हालत सुधारिए
राहुल गांधी की SIR याचिका सुप्रीम कोर्ट में दर्ज, 26 अक्टूबर को सुनवाई की संभावना; ओवैसी ने भी दी चुनौती
राहुल गांधी की SIR याचिका सुप्रीम कोर्ट में दर्ज, 26 अक्टूबर को सुनवाई की संभावना; ओवैसी ने भी दी चुनौती
विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन बागी विधायक आज थामेंगे भाजपा का दामन
विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन बागी विधायक आज थामेंगे भाजपा का दामन
Tecno Spark 50s 5G भारत में 16 अक्टूबर को होगा लॉन्च, Burgundy Red और Breeze Blue कलर में आएगा फोन
Tecno Spark 50s 5G भारत में 16 अक्टूबर को होगा लॉन्च, Burgundy Red और Breeze Blue कलर में आएगा फोन