न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली चुनाव : 110 साल की महिला सबसे बुजुर्ग वोटर, 100 उम्र से अधिक 132 मतदाता

दिल्ली चुनाव में 132 मतदाता 'वीआईपी' के तौर पर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इन सबकी उम्र 100 से अधिक है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 07 Feb 2020 7:47:08

दिल्ली चुनाव : 110 साल की महिला सबसे बुजुर्ग वोटर, 100 उम्र से अधिक 132 मतदाता

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार शाम 6 बजे प्रचार का शोर थम गया। 70 सीटों वाली विधानसभा के लिए दिल्ली के मतदाता 8 फरवरी को अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वोटों की गिनती 11 फरवरी को होगी। दिल्ली चुनाव में 132 मतदाता 'वीआईपी' के तौर पर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इन सबकी उम्र 100 से अधिक है।

दक्षिणी दिल्ली के ग्रेटर कैलाश विधानसभा क्षेत्र में सीआर पार्क निवासी 110 वर्षीय कालीतारा मंडल सबसे बुजुर्ग मतदाता हैं। 111 साल के बच्चन सिंह, जो 2019 के चुनाव में सबसे पुराने मतदाता थे, उनकी दिसंबर में मृत्यु हो गई।

दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी (CEO) कार्यालय ने 100 उम्र से ज्यादा मतदाताओं की संख्या 150 बताई थी, लेकिन फिजिकल वेरिफिकेशन में बता चला कि इनमें से कई वोटर अब इस दुनिया में नहीं हैं, इसलिए अंतिम आंकड़ा संशोधित किया गया।

संशोधन के बाद अब यह आंकड़ा 132 है। इनमें 68 पुरुष हैं और 64 महिलाएं। 100 से अधिक उम्र के सर्वाधिक 21 मतदाता वेस्ट दिल्ली में हैं, जबकि इस तरह के सबसे कम 7 मतदाता नई दिल्ली जिले में हैं।

दिल्ली के सीईओ रणबीर सिंह ने कहा कि भारत स्काउट ऐंड गाइड्स ने फिजिकल वेरिफिकेशन में मदद की। इस दौरान यह जांचा गया कि ये वोटर अभी जीवित हैं और दिल्ली में हैं या नहीं। उन्होंने कहा जो 18 मतदाता नहीं मिले, उनमें से अधिकतर की मृत्यु हो चुकी है या वे दिल्ली से बाहर चले गए हैं।

सीईओ ने कहा, 'इन मतदाताओं को इस बार भी वे सभी सुविधाएं दी जाएंगी जो पिछले चुनाव में दी गई थीं। इन मतदाताओं के घर एक वरिष्ठ अधिकारी जाएंगे और उन्हें बूथ तल लाएंगे। यदि वे बिस्तर पर नहीं हैं और स्वास्थ्य ठीक है तो उन्हें मतदान के लिए प्रेरित किया जाएगा। यदि ये मतदाता अभी वोट डालने के इच्छुक हैं तो हम उनकी पूरी मदद करेंगे। उन्हें वोटिंग में भी प्राथमिकता दी जाएगी। पोलिंग स्टेशन पर उन्हें बुके दिया जाएगा और स्टाफ के सदस्य सेल्फी लेंगे।'

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका