न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

खतरनाक हो रहा वायरस / दिल्ली में एक महीने की बच्ची की मौत, दो दिन पहले आई थी रिपोर्ट पॉजिटिव

दिल्ली में महज एक महीने की मासूम बच्ची की मौत कोरोना वायरस के कारण हो गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 19 Apr 2020 3:11:30

खतरनाक हो रहा वायरस / दिल्ली में एक महीने की बच्ची की मौत, दो दिन पहले आई थी रिपोर्ट पॉजिटिव

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 16,071 हो गई है। रविवार को गुजरात में 228, राजस्थान और आंध्रप्रदेश में 44-44, पश्चिम बंगाल में 23, कर्नाटक में 4 और बिहार में 1 मरीज की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। देश में शनिवार को सबसे ज्यादा 1371 संक्रमित मिले। एक दिन में सबसे ज्यादा 426 मरीज ठीक भी हुए। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। इधर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 15712 कोरोना पॉजिटिव मरीज हैं। इनमें से 12974 का इलाज चल रहा है, 2230 ठीक हो चुके हैं, जबकि 507 की मौत हुई है। देश में कोरोना वायरस (Covid-19) के कारण होने वाली मौतों का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है। हर उम्र के व्यक्ति को कोरोना वायरस अपना शिकार बना रहा है।

एक महीने की बच्ची की मौत

अब दिल्ली में महज एक महीने की मासूम बच्ची की मौत कोरोना वायरस के कारण हो गई है। देश की राजधानी दिल्ली में ये मामला सामने आया है। बीमार होने के कारण एक महीने की बच्ची को 14 अप्रैल को दिल्ली के कलावती सरन अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी जांच की गई तो 16 अप्रैल को बच्ची में कोरोना का संक्रमण पाया गया। हालांकि कोरोना वायरस के कारण अब इस मासूम की जान चली गई है।

बता दे, दिल्ली में करीब 1900 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं। साथ ही दिल्ली में अभी तक 42 लोगों की कोरोना के कारण मौत हो चुकी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने रविवार को दिल्ली के राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का दौरा किया। उन्होंने कहा कि यहां भर्ती 177 मरीजों में से 95 ठीक हो गए हैं। आज ही उनकी छुट्टी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि डेटा हर दिन बेहतर हो रहा है। बीते 14 दिनों से संक्रमितों की संख्या हर 6.2 दिन में दोगुनी हो रही थी। पिछले 7 दिन में देखें तो यह आंकड़ा 7.2 दिन हो गया। पिछले 3 दिन में इसमें और सुधार हुआ है। अब संक्रमितों की संख्या 9.7 दिन में दोगुनी होने का अनुमान है। यह एक अच्छा संकेत है।

वहीं, दिल्ली के लेडी हार्डिंग हॉस्पिटल के 2 डॉक्टर और 6 नर्स की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन सभी की ड्यूटी बच्चों के आईसीयू में थी। हॉस्पिटल के अधिकारियों ने बताया कि यहां 10 महीने के बच्चे को लाया गया था। उसे सांस लेने में तकलीफ थी। बच्चे ओर उसके पिता की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मां की रिपोर्ट का इंतजार है।

corona virus,covid 19,one month old girl,died,kalavati sharan hospital,delhi,infant,coronavirus,news,dehi news,news in hindi

लॉकडाउन में छूट नहीं

इसके अलावा राजधानी में कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या पर चिंता जताते हुए रविवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में हालात चिंताजनक है और सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद यह सहमति बनी की कि वर्तमान स्थिति में ढिलाई देने पर स्थिति बिगडी तो खुद को माफ नहीं कर पाएंगे। इसलिये एक हफ्ते बाद 27 अप्रैल को फिर स्थिति की समीक्षा की जाएगी। फिलहाल दिल्ली में लॉकडाउन में किसी प्रकार की कोई छूट नहीं है। सीएम केजरीवाल ने कहा कि अपने दिल्लीवासियों की ज़िंदगी का ख्याल रखते हुए हमने फैसला लिया है कि फिलहाल लॉकडाउन की शर्तों में कोई ढिलाई नहीं दी जाएगी। एक हफ्ते बाद हम दोबारा विशेषज्ञों के साथ बैठकर इसका मूल्यांकन करेंगे और जरूरत पड़ी तो ढिलाई दे सकते हैं।

बिना लक्षण वाले 186 लोग कोरोना संक्रमित

मुख्यमंत्री ने कहा कि शनिवार को दिल्ली में 736 सैंपल की जांच की गईं और इनमें से 186 पॉजिटिव मिले जो कुल का 25% है। यह संख्या बहुत ज्यादा है। उन्होंने माना कि निजामुद्दीन स्थित मरकज की वजह से दिल्ली में मामले बढ़े हैं। इसके साथ राजधानी में अब कुल संक्रमितों की संख्या 1893 हो गई। वहीं, 43 मरीजों की मौत हो चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर