न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली सरकार ने दिया आदेश - IGI के पास 3 होटलों के 182 कमरों में दी जाए क्वारैंटाइन सुविधा, 3100 होगा किराया

दिल्ली सरकार ने आदेश दिया है कि इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट (IGI) के पास एरोसिटी में तीन प्रमुख होटलों के 182 कमरों में क्वारैंटाइन सुविधा दी जाए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 17 Mar 2020 9:16:20

दिल्ली सरकार ने दिया आदेश - IGI के पास 3 होटलों के 182 कमरों में दी जाए क्वारैंटाइन सुविधा, 3100 होगा किराया

भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के संक्रमितों की संख्या 123 पहुंच गई है। लद्दाख, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और केरल में कोरोना वायरस संक्रमण का एक-एक नया मामला सामने आया है। इनमें से 13 लोगों को ठीक होने पर अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है जबकि 2 लोगों की मौत हुई है।

दिल्ली सरकार ने आदेश दिया है कि इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट (IGI) के पास एरोसिटी में तीन प्रमुख होटलों के 182 कमरों में क्वारैंटाइन सुविधा दी जाए। आदेश के अनुसार, IBIS को 92 कमरे, लेमन ट्री प्रीमियर को 54 और रेड फॉक्स को 36 कमरे अलग रखने होंगे। नई दिल्ली की जिला मजिस्ट्रेट तन्वी गर्ग ने बताया कि तीनों होटलों के अथॉरिटीज के साथ विस्तृत विचार-विमर्श के बाद दिल्ली महामारी रोग, COVID - 19 विनियम, 2020 के तहत आदेश जारी किए गए। गर्ग ने कहा कि अधिकारी उम्मीद कर रहे हैं कि लोग थोड़ी-थोड़ी देर में पेड सुविधाओं की ओर बढ़ना शुरू कर देंगे। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

कमरों का किराया 3,100 रुपये

कमरों का किराया प्रतिदिन की 3,100 रुपये (टैक्स अलग) रखा गया है। इसमें नाश्ता, दोपहर का खाना, रात का खाना शामिल है। इसके अलावा रुकने वालों को प्रति दिन मिनरल वाटर की दो बोतलें, चाय, कॉफी और अन्य सुविधाएं जैसे वाईफाई और टीवी मिलेंगी।

सरकारी अधिकारियों ने कहा कि इन होटलों में कमरे की बुकिंग काफी कम थी। इसलिए विस्तृत चर्चा के बाद, हम प्रति होटल के कमरों की संख्या जैसे आंकड़ों पर पहुंचे। उनसे आदेशों को सुचारू रूप से लागू करने की अपेक्षा की जाती है।

होटलों को यह सुनिश्चित करने के लिए भी कहा गया है कि इन मेहमानों के कपड़े धोने का स्थान दूसरों के साथ न मिला हो। आदेश में कहा गया है कि ऐसे मेहमानों को भोजन उनके कमरों में केवल डिस्पोजेबल प्लेटर्स/कंटेनरों में परोसा जाएगा। होटलों के सुरक्षाकर्मी यह सुनिश्चित करेंगे कि इन मेहमानों की आवाजाही सीमित क्षेत्रों तक ही सीमित है। मैनेजमेंट अपने कंट्रोल रूम में सीसीटीवी के माध्यम से इन मेहमानों की आवाजाही का निरीक्षण करेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका