न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अगर जरूरत पड़ी तो दिल्ली में होगा लॉकडाउन : केजरीवाल

केजरीवाल ने कहा कि राजधानी में किसी भी जगह पर पांच या इससे ज्यादा लोग इकट्ठा नहीं हो सकते।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 21 Mar 2020 6:27:55

अगर जरूरत पड़ी तो दिल्ली में होगा लॉकडाउन : केजरीवाल

देश में कोरोना के मामले लगातार तेजी से बढ़ रहे है। खबर लिखे जाने तक कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 310 हो गई है। इस वायरस को फैलने से रोकने के लिए केंद्र और राज्य की सरकारें हर संभव कदम भी उठा रही हैं। कोरोना के प्रभाव को देखते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों से अपील की है कुछ समय के लिए सुबह की सैर बंद कर दें और घर पर रहें। सीएम केजरीवाल ने कहा, फिलहाल हम लॉकडाउन नहीं कर रहे हैं, लेकिन आपकी सुरक्षा के लिए जरूरी हो तो हम भविष्य में ऐसा कर सकते हैं।

केजरीवाल ने कहा कि राजधानी में किसी भी जगह पर पांच या इससे ज्यादा लोग इकट्ठा नहीं हो सकते। अगर पांच लोग एक साथ हैं तो उन्हें एक दूसरे से कम से कम एक मीटर की दूरी बनाए रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पहले दिए आदेश में 20 या इससे ज्यादा लोगों को एक जगह पर इकट्ठा होने से रोका गया था।

सीएम ने कहा कि हमें एहतियात बरतना जरूरी है। इटली, ईरान और चीन का उदाहरण हम देख चुके हैं। हम नहीं चाहते कि दिल्ली का हाल वैसा हो, कई कदम उठाए जा रहे हैं। कोरोना से आपको खुद आप ही बचा सकते हैं। कोई और नहीं बचा सकता। जो आपको कहा गया वो आप करते रहें। जो उपाय बताए गए हैं उन्हें अपनाते रहिए। दूरी बना कर रखें। घर में रहें। बहुत जरूरी न हो तो घर के बाहर न निकलें।

50% बसें रविवार को नहीं चलेंगी

उन्होंने कहा, रविवार को जनता कर्फ्यू के कारण दिल्ली में 50% बसें नहीं चलेंगी। उन्होंने कहा, एमरजेंसी में लोगों को दिक्कत हो सकती है, ये सोचकर फैसला लिया गया है कि 50% बसें चलने दी जाएं। वहीं सीएम ने कहा, खुद के कोरंटाइन के लिए होटल में रह रहे लोगों की जीएसटी माफ की जा रही है।

मुफ्त राशन का ऐलान

सीएम ने कहा, गरीब और दिहाड़ी मजदूरों पर बहुत मार पड़ रही है। हम नहीं चाहते कि कोई भुखमरी का शिकार हो। दिल्ली में 72 लाख लोगों को राशन मिलता है। उनका राशन हम बढ़ा रहे हैं। वह फ्री दिया जाएगा। अप्रैल महीने का राशन 30 मार्च से देने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। लोगों से अपील है कि राशन लेने के लिए लाइन लगाएं तो एक मीटर की दूरी रखें। भीड़ दिखे तो अगले दिन आ जाना राशन की कमी नहीं होगी। इसके अलावा हम अप्रैल महीने के लिए विधवा, वृद्धावस्था, दिव्यांग पेंशन को दोगुना कर रहे हैं। पांच लाख बुजुर्गों और एक लाख विकलांगों की पेंशन को हम दोगुना कर रहे हैं क्योंकि सब गरीब तबके से आते हैं। इससे इनको थोड़ा मदद मिलेगी। जो बेघर लोग हैं उनके लिए हम रैन बसेरों में मुफ्त लंच और डिनर उपलब्ध कराएंगे।'

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर