न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली में क्यों बढ़ा कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा, CM अरविंद केजरीवाल ने बताई वजह

अरविंद केजरीवाल ने एक ऑनलाइन ब्रीफिंग में कहा, दिल्ली में अभी 13 हजार 500 बेड हैं। इनमें से 6500 अधिग्रहीत किए गए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 28 Jun 2020 10:46:38

दिल्ली में क्यों बढ़ा कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा, CM अरविंद केजरीवाल ने बताई वजह

दिल्ली में कोरोना वायरस के पिछले घंटे में 2948 नए मरीज सामने आए। इसके अलावा इस दौरान इलाज से 2210 कोरोना मरीज ठीक भी हुए हैं। अब तक दिल्ली में 49 हजार 301 कोरोना मरीज इलाज से ठीक हो चुके हैं। इसके साथ ही दिल्ली में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़कर 80,188 तक पहुंच गई है। फिलहाल दिल्ली में कोरोना वायरस के एक्टिव केस 28 हजार 329 हैं। दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 66 कोरोना मरीजों की मौत भी हुई, जिसके बाद दिल्ली में कोरोना से मौत का कुल आंकड़ा 2,558 तक पहुंच गया है। दिल्ली में कोरोना से बढ़ती मौतों को लेकर शनिवार को सीएम केजरीवाल ने माना कि अस्पतालों में बिस्तरों की कमी के कारण बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़ने लगी, लेकिन साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अब ऐसी कोई कमी नहीं है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक ऑनलाइन ब्रीफिंग में कहा, दिल्ली में अभी 13 हजार 500 बेड हैं। इनमें से 6500 अधिग्रहीत किए गए हैं। दिल्ली सरकार रोज 20 हजार टेस्ट करवा रही है। कोरोना के खिलाफ लड़ाई में केंद्र ने हमें हाथ पकड़कर चलना सिखाया है।

केजरीवाल ने माना कि शुरुआती दौर में अस्पतालों में लोगों को समय पर इलाज नहीं मिल सका, जिससे ज्यादा मौतें हुईं। उन्होंने कहा कि लोग बेड के लिए यहां-वहां भाग रहे थे। रात-रात भर मेरे पास परेशान लोगों के फोन आते थे और मैंने रात-रात भर जाग कर लोगों के लिए अस्पतालों में बेड की व्यवस्था कराई। हालांकि, अब दिल्ली में हालात बेहतर हैं अभी दिल्ली के अस्पतालों में कोरोना रोगियों के लिए 13 हजार 500 बेड उपलब्ध हैं इनमें से केवल 6 हजार बेड अभी तक भरे हैं 7 हजार 500 बेड अभी भी खाली हैं। केजरीवाल ने कहा कि सरकार के पास या तो लॉकडाउन जारी रखने या वायरस से लड़ने का विकल्प था और उसने लोगों से सलाह लेने के बाद वाले को चुना। उन्होंने कहा कि सरकार ने होटलों को अस्पतालों से जोड़ने का फैसला किया और इन होटलों में 3,500 बिस्तरों की व्यवस्था की। राधा स्वामी सत्संग परिसर में 2,000 बिस्तरों की व्यवस्था की गई और जल्द ही 10,000 बिस्तरों की व्यवस्था की जायेगी।

केजरीवाल ने कहा कि 15 मई तक वायरस तेजी से फैल गया था और जून के पहले सप्ताह से बिस्तरों और टेस्टिंग की कमी थी इसलिए मृतकों की संख्या बढ़ने लगी। उन्होंने कहा, ‘जून के पहले सप्ताह तक हमने पाया कि दिल्ली में बिस्तरों और टेस्टिंग की कमी है। कमी के कारण कुछ लोगों को बिस्तर नहीं मिल सके और मृतक संख्या बढ़नी शुरू हो गई।’

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री