न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्‍ली के विकास के लिए केजरीवाल ने मांगा मोदीजी का आशीर्वाद

रामलीला मैदान में लगातार तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्‍ली के विकास के लिए वह मोदीजी का आशीर्वाद चाहते हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 16 Feb 2020 1:51:28

दिल्‍ली के विकास के लिए  केजरीवाल ने मांगा मोदीजी का आशीर्वाद

रामलीला मैदान में लगातार तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्‍ली के विकास के लिए वह मोदीजी का आशीर्वाद चाहते हैं। साथ ही कहा कि वह केंद्र सरकार के साथ मिलकर काम करना चाहते हैं और वह सबके साथ मिलकर काम करना चाहते हैं।

अरविंद केजरीवाल ने फ्री की सरकार वाले बयान पर विपक्ष को घेरते हुए कहा कि मुझ पर लानत है अगर मैं दिल्ली का मुख्यमंत्री हूं और अगर सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों से फीस लूं। अस्पताल में इलाज करने आए बीमारों से दवाइयों का पैसा लूं। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कुछ लोग कहते हैं कि मैं सब कुछ फ्री करता जा रहा हूं। दोस्तों इस दुनिया के अंदर जो भी अनमोल चीजें हैं, भगवान ने फ्री बनाई हैं। मां जब अपने बच्चों को प्यार करती है तो वह फ्री होता है। बाप जब अपने बच्चों को पालने के लिए रोटी नहीं खाता तो बाप की तपस्या फ्री होती है।

केजरीवाल ने कहा कि आज आपके बेटे ने तीसरी बार शपथ ली है। यह मेरी जीत नहीं है। यह आपकी और एक-एक दिल्ली वाले की जाती है। एक-एक मां, बहन, युवा, स्टूडेंट और परिवार की जीत है। पिछले 5 सालों में हमारी यही कोशिश रही है कि एक-एक दिल्ली वाले की जिंदगी में खुशहाली ला सकें। हमारी कोशिश रही कि किस तरह दिल्ली का खूब तेजी के साथ विकास हो। अगले 5 साल भी हमारी यही कोशिश जारी रहेगी। सब लोग अपने गांव में फोन करके कह देना हमारा बेटा सीएम बन गया अब चिंता की बात नहीं है।

अरविंद केजरीवाल ने पूरी दिल्ली को साथ लेकर चलने का आश्वासन देते हुए कहा कि अभी चुनाव हुए कुछ लोगों ने आम आदमी पार्टी को वोट दिया। कुछ लोगों ने बीजेपी को वोट दिया। कुछ लोगों ने कांग्रेस और अन्य को वोट दिया। आज जब मैंने सीएम पद की शपथ ली है मैं सबका मुख्यमंत्री हूं। मैं आप, बीजेपी, कांग्रेस और दूसरी पार्टी वालों का भी मुख्यमंत्री हूं। पिछले पांच साल मैंने किसी के साथ सौतेला व्यवहार नहीं किया। मैंने किसी का काम यह कहकर नहीं रोका कि तुम दूसरी पार्टी के हो। मैंने सबके काम किया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर