न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

DC vs RR : रॉयल्स को शिकस्त देकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंची दिल्ली, नोर्तजे ने फेंकी सीजन की सबसे तेज बॉल

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली ने सात विकेट पर 161 रन बनाए। जवाब में राजस्थान की टीम आठ विकेट पर 148 रन ही बना पाई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 15 Oct 2020 8:10:44

DC vs RR : रॉयल्स को शिकस्त देकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंची दिल्ली, नोर्तजे ने फेंकी सीजन की सबसे तेज बॉल

बीते दिन दुबई में आईपीएल के इस सीजन का 30वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (DC) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला गया था। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली ने सात विकेट पर 161 रन बनाए। जवाब में राजस्थान की टीम आठ विकेट पर 148 रन ही बना पाई। इस जीत के साथ दिल्ली पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई हैं और राजस्थान की यह आठ मैचों में पांचवीं हार है। हांलाकि राजस्थान को गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में अच्छी शुरुआत मिली थी लेकिन दिल्ली ने उसके मुंह से यह जीत छीन ली। मैच में दो विकेट लेने वाले दिल्ली के तेज गेंदबाज एनरिच नोर्तजे मैन ऑफ द मैच चुने गए।

दिल्ली ने 162 रन का टारगेट दिया

दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 162 रन का टारगेट दिया था। इसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स 8 विकेट पर 148 रन ही बना सकी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान टीम की सधी हुई शुरुआत हुई थी। बेन स्टोक्स ने 41, रॉबिन उथप्पा ने 32, संजू सैमसन ने 25, जोस बटलर ने 22 और राहुल तेवतिया ने 14 रन की पारी खेली।

पहली ही गेंद पर आर्चर ने पृथ्वी को भेजा पविलियन

टॉस जीत कर बल्लेबाजी के लिए उतरी दिल्ली कैपिटल्स को पारी की पहली ही गेंद में बड़ा झटका लगा। जोफ्रा आर्चर की गेंद पृथ्वी साव के बल्ले का अंदरूनी किनारा लेते हुए विकेट से टकरा गयी। आर्चर ने पारी के तीसरे ओवर में अजिंक्य रहाणे को रोबिन उथप्पा के हाथों कैच कराकर आउट किया। रहाणे नौ गेंद में सिर्फ दो रन बना सके। इन शुरुआती झटकों का हालांकि दिल्ली के सलामी बल्लेबाज धवन पर कोई असर नहीं पड़ा।

खराब शुरुआत के बाद धवन-अय्यर ने पारी संभाली

दिल्ली की शुरुआत बेहद खराब रही थी। टीम ने 10 रन पर ही दो विकेट गंवाए। शुरुआती दोनों झटके जोफ्रा आर्चर ने दिए। मैच की पहली बॉल पर पृथ्वी शॉ को क्लीन बोल्ड किया। अजिंक्य रहाणे को 2 रन पर रॉबिन उथप्पा के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद ओपनर शिखर धवन और कप्तान श्रेयस अय्यर ने पारी संभालते हुए तीसरे विकेट के लिए 57 बॉल पर 85 रन की पार्टनरशिप की।

धवन और अय्यर की फिफ्टी

धवन ने सबसे ज्यादा 57 और अय्यर ने 53 रन की पारी खेली। यह IPL में धवन की 39वीं और अय्यर की 15वीं फिफ्टी रही। राजस्थान के लिए तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने 4 ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट लिए। उनके अलावा जयदेव उनादकट ने 2 विकेट, जबकि कार्तिक त्यागी और श्रेयस गोपाल ने 1-1 विकेट लिए।

धवन IPL में 39वीं फिफ्टी लगाने वाले पहले भारतीय

धवन आईपीएल में 39वीं फिफ्टी लगाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। इस मामले में धवन ने विराट कोहली, रोहित शर्मा और सुरेश रैना को पीछे छोड़ दिया है। तीनों ने लीग में 38-38 फिफ्टी लगाई हैं। ओवरऑल सबसे ज्यादा फिफ्टी के मामले में डेविड वॉर्नर (46) के बाद धवन दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं।

दिल्ली की पारी के आखिरी ओवर में उनादकट ने दो विकेट लिए

दिल्ली ने अपनी पारी के आखिरी पांच ओवर में 4 विकेट गंवाकर 32 रन बनाए। इस दौरान एलेक्स कैरी ने 14 और मार्कस स्टोइनिस ने 18 रन की पारी खेली। पारी के आखिरी ओवर में उनादकट ने लास्ट तीन बॉल पर दो विकेट लिए। उन्होंने एलेक्स और अक्षर पटेल (7 रन) को पवेलियन भेजा।

धांसू शुरुआत के बाद गिरे विकेट

162 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने धांसू शुरुआत की, लेकिन एनरिक नॉर्त्जे ने आक्रामक जोस बटलर (22 रन, 9 गेंद, 3 चौके, एक छक्का) को 155 किमी प्रतिघंट की रफ्तार से की गई गेंद से बोल्ड कर दिया। इसके अगले ही ओवर यानी चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर आर. अश्विन ने कप्तान स्टीवन स्मिथ (1) को कॉट ऐंड बोल्ड करते हुए दिल्ली को दूसरी सफलता दिला दी। राजस्थान का स्कोर दो विकेट पर 40 रन हो गया।

स्टोक्स ने दी मजबूती

इसके बाद हालांकि, बेन स्टोक्स ने दूसरा छोर संभाले रखा और टीम को मजबूती दी। उनकी और संजू सैमसन की होती साझेदारी को डेब्यू स्टार तुषार देशपांडे ने तोड़ा। उन्होंने बेन स्टोक्स को ललित यादव के हाथों कैच कराया। स्टोक्स ने 35 गेंदों में 6 चौके की मदद से 41 रन बनाए। इसके कुछ ही देर बाद संजू सैमसन (18 गेंद, दो छक्के, 25 रन) को अक्षर पटेल ने बोल्ड कर दिया। रियान पराग यहां थोड़ा अनलकी रहे और केएल एक रन बनाकर रन आउट हुए।

अहम मौके पर आउट हुए उथप्पा

मैच रोमांचक मोड़ पर था कि अनुभवी रोबिन उथप्पा (32) को एनरिक नॉर्त्जे ने बोल्ड करते हुए मैच का रुख एक बार फिर दिल्ली की ओर मोड़ दिया। उथप्पा ने 27 गेंदों में 3 चौके और एक छक्का लगाया। जोफ्रा आर्चर (1) को कागिसो रबाडा ने अजिंक्य रहाणे के हाथों कैच आउट कराते हुए राजस्थान को 7वां झटका दे दिया। अब हर बार की तरह मैच और राजस्थान की किस्मत राहुत तेवतिया पर निर्भर हो गई। डेथ ओवर्स में दिल्ली ने इतनी चतुराई से बोलिग की कि राहुल को कमाल करने का मौका ही नहीं मिला और दिल्ली ने मैदान मार लिया।

आखिरी ओवर में चाहिए थे 22 रन

राजस्थान को जीत के लिए आखिरी ओवर में 22 रन चाहिए थे और गेंद थी डेब्यू स्टार तुषार देशपांडे के हाथ में। इस युवा गेंदबाज ने कमाल की गेंदबाजी की और श्रेयस गोपाल और राहुल तेवतिया को जरूरी रन नहीं बनाने दिए। यही नहीं, आखरी गेंद पर श्रेयस गोपाल (6) को आउट भी किया। इस तरह उन्होंने ओवर में सिर्फ 8 रन देकर एक विकेट भी झटका और राहुल तेवतिया को राजस्थान का किस्मत चमकाने से रोक लिया।

नोर्तजे ने फेंकी सीजन की सबसे तेज बॉल

नोर्तजे ने इस सीजन की सबसे तेज 156.2 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से बॉल फेंकी। इस पर बटलर ने चौका जड़ा। इसके बाद नोर्तजे ने सीजन की दूसरी सबसे तेज 155.1 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से बॉल फेंककर बटलर को क्लीन बोल्ड किया।

सैमसन ने इस सीजन में लगाए सबसे ज्यादा 18 छक्के

संजू सैमसन सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 8 मैच 18 छक्के जड़े हैं। दूसरे नंबर पर किंग्स इलेवन पंजाब के निकोलस पूरन हैं, जिन्होंने 7 मैच में 16 छक्के लगाए हैं। सैमसन ओवरऑल आईपीएल में 101 मैच में 107 छक्के के साथ 17वें नंबर पर हैं। इस लिस्ट में सबसे ऊपर क्रिस गेल का नाम है। उन्होंने आईपीएल के 125 मैचों में 326 छक्के लगाए हैं।

दिल्ली के कप्तान अय्यर चोटिल होकर मैच से बाहर हुए

दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर चोटिल होकर मैदान से बाहर चले गए थे। पारी के 5वें ओवर की आखिरी बॉल पर फील्डिंग के दौरान उनके कंधे में चोट लगी। अय्यर एनरिच नोर्तजे की बॉल पर बेन स्टोक्स के शॉट को रोकने की कोशिश कर रहे थे। उनकी गैरमौजूदगी में शिखर धवन ने कप्तानी की।

सबसे महंगे-सस्ते प्लेयर्स की परफॉर्मेंस, देशपांडे ने डेब्यू मैच में 2 विकेट लिए

दिल्ली टीम में रविचंद्रन अश्विन 7.60 करोड़ और कप्तान श्रेयस अय्यर 7 करोड़ रुपए कीमत के साथ सबसे महंगे प्लेयर रहे। अश्विन ने 17 रन देकर एक विकेट लिया। अय्यर ने 43 बॉल पर 53 रन की पारी खेली। आईपीएल में डेब्यू करने वाले तुषार देशपांडे प्लेइंग इलेवन में सबसे सस्ते खिलाड़ी रहे। उन्होंने 4 ओवर में 37 रन देकर 2 विकेट लिए।

राजस्थान टीम की प्लेइंग इलेवन में कप्तान स्टीव स्मिथ और बेन स्टोक्स सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। टीम उन्हें एक सीजन के 12.5-12.5 करोड़ रुपए देगी। स्मिथ ने 4 बॉल पर 1 रन बनाया, जबकि स्टोक्स ने 35 बॉल पर 41 रन की पारी खेली। टीम में रियान पराग और श्रेयस गोपाल 20-20 लाख रुपए के साथ सबसे सस्ते खिलाड़ी रहे। रियान ने 2 बॉल पर 1 रन बनाया। जबकि श्रेयस गोपाल ने 4 ओवर में 31 रन देकर 1 विकेट झटका।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?