न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

CSK vs DC : चेन्नई ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, देखने को मिलेगी कांटे की टक्कर

टॉस हो चुका हैं जिसमें चेन्नई को जीत मिली और उन्होनें पहले बल्लेबाजी का चुनाव किया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 17 Oct 2020 7:16:31

CSK vs DC : चेन्नई ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, देखने को मिलेगी कांटे की टक्कर

दिल्ली कैपिटल्स (DC) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच आईपीएल के 13वें सीजन का 34वां मैच होना हैं। टॉस हो चुका हैं जिसमें चेन्नई को जीत मिली और उन्होनें पहले बल्लेबाजी का चुनाव किया। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया। पीयूष चावला की जगह केदार जाधव को शामिल किया गया। दिल्ली की टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ। पिछले मैच में चोटिल हुए कप्तान श्रेयस अय्यर फिट हैं। वे मैच खेल रहे हैं। दिल्ली की टीम जहां मैच जीतकर फिर से शीर्ष पर पहुंचना चाहेगी वहीं चेन्नई की टीम के लिए प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए हर मैच में जीत पाना जरुरी है। चेन्नई का अब तक का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। ऐसे में उसे अब हर मैच बेहतर प्रदर्शन करना होगा।

सीजन में दोनों टीम के बीच यह दूसरा मैच है। पिछले मुकाबले में दिल्ली ने चेन्नई को 44 रन हराया था। ऐसे चेन्नई के पास दिल्ली से पिछली हार का बदला लेने का मौका होगा। यदि दिल्ली यह मैच को जीतती है, तो पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच जाएगी।

कगिसो रबाडा शानदार फॉर्म में

दिल्ली के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। वे अब तक 18 विकेट लेकर ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाए हुए हैं। उनके अलावा एनरिच नोर्तजे 10 विकेट लेकर लिस्ट में 8वें स्थान पर हैं। रविचंद्रन अश्विन और अक्षर पटेल भी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। तुषार देशपांडे का लीग में यह दूसरा मैच है। डेब्यू मुकाबले उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस से सभी को प्रभावित किया था।

दिल्ली के बल्लेबाज शानदार फॉर्म में

दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर और मार्कस स्टोइनिस सभी रन बना रहे हैं। श्रेयस को पिछले मैच में फील्डिंग के दौरान कंधे की चोट की वजह से बाहर बैठना पड़ा था। हालांकि धवन ने कप्तानी संभालते हुए टीम को आसान जीत दिलाई थी।

चेन्नई के लिए सैम करन ने सबसे ज्यादा विकेट लिए

चेन्नई के लिए ऑलराउंडर सैम करन ने सबसे ज्यादा 9 विकेट लिए हैं। पिछले मैच में करन ने बल्लेबाजी में टीम के लिए ओपनिंग करते हुए शानदार पारी खेली थी। मैच के बाद धोनी ने उनकी तारीफ करते हुए कहा था कि वे एक कम्पलीट क्रिकेटर हैं। करन के अलावा शार्दूल ठाकुर ने सीजन में अब तक 8 विकेट लिए हैं।

फाफ डु प्लेसिस ऑरेंज कैप की होड़ में

चेन्नई के फाफ डु प्लेसिस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने अब तक 307 रन बनाए हैं। इनके अलावा टीम में शेन वॉटसन ने 241 रन बनाए हैं। अंबाती रायडू 192 रन के साथ टीम में तीसरे नंबर पर हैं।

दिल्ली-चेन्नई के महंगे खिलाड़ी

सीएसके में कप्तान धोनी सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। टीम उन्हें एक सीजन के 15 करोड़ रुपए देगी। उनके बाद टीम में केदार जाधव का नाम है, जिन्हें इस सीजन में 7.80 करोड़ रुपए मिलेंगे। वहीं, दिल्ली में ऋषभ पंत 15 करोड़ और शिमरॉन हेटमायर 7.75 करोड़ रुपए कीमत के साथ सबसे महंगे प्लेयर हैं।

दिल्ली फॉर्म में, चेन्नई का प्रदर्शन कुछ खास नहीं

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स ने सीजन में शानदार प्रदर्शन किया है। दिल्ली ने सीजन में अब तक खेले 8 में से 6 मैच जीते हैं और वह 12 पॉइंट्स के साथ टॉप-2 में बरकरार है। वहीं, चेन्नई की फॉर्म सीजन में कुछ खास नहीं रही है। चेन्नई 6 पॉइंट्स के साथ छठवें स्थान पर हैं। चेन्नई ने सीजन में 8 में से 3 मैच जीते और 5 हारे हैं।

दिल्ली अकेली टीम, जो अब तक फाइनल नहीं खेली; चेन्नई ने 3 बार खिताब जीता

दिल्ली अकेली ऐसी टीम है, जो अब तक फाइनल नहीं खेल सकी। हालांकि, दिल्ली टूर्नामेंट के शुरुआती दो सीजन (2008, 2009) में सेमीफाइनल तक पहुंची थी। वहीं, महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई ने लगातार दो बार 2010 और 2011 में खिताब जीता था। पिछली बार यह टीम 2018 में चैम्पियन बनी थी। वहीं चेन्नई पांच बार( 2008, 2012, 2013, 2015 और 2019) आईपीएल की रनरअप भी रही।

आईपीएल में चेन्नई का सक्सेस रेट सबसे ज्यादा

आईपीएल में चेन्नई का सक्सेस रेट सबसे ज्यादा 60.17% है। सीएसा सके ने अब तक कुल 173 मैच खेले हैं। 103 मैच जीते हैं और 69 मैच हारे हैं। एक मैच बेनतीजा रहा। वहीं, दिल्ली का सक्सेस रेट 45.08% है। दिल्ली ने अब तक कुल 185 मैच खेले हैं। 83 मैच जीते हैं और 100 हारे हैं। 2 मैच बेनतीजा रहे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती