न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बुराड़ी 11 मौतों की मिस्ट्री : फांसी लगाने से पहले खाया था ये खाना, करी थी इन लोगों से फ़ोन पर बातें

बुराड़ी के घर से मिले 11 लोगों के शव की गुत्थी सुलझने में फिलहाल थोड़ा वक्त लग सकता है जैसे जैसे जाँच आगे बढ़ रही है वैसे वैसे नये नये खुलासे सामने आ रहे है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 04 Jul 2018 8:27:28

बुराड़ी 11 मौतों की मिस्ट्री : फांसी लगाने से पहले खाया था ये खाना, करी थी इन लोगों से फ़ोन पर बातें

बुराड़ी के घर से मिले 11 लोगों के शव की गुत्थी सुलझने में फिलहाल थोड़ा वक्त लग सकता है जैसे जैसे जाँच आगे बढ़ रही है वैसे वैसे नये नये खुलासे सामने आ रहे है।

बता दे, सोमवार को मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज के फॉरेसिंक विभाग के वरिष्ठ डॉक्टरों ने 11 शवों का पोस्टमार्टम किया था। इसके बाद पुलिस ने 10 लोगों के फांसी लगाने की पुष्टि भी की, लेकिन पोस्टमार्टम के दौरान कुछ लोगों के पेट में फ्लूड (तरलीय पदार्थ) पाया गया था। इसे जांच के लिए पुलिस ने रोहिणी स्थित एफएसएल लैब भेजा है।

जहां बताया जा रहा है कि मंगलवार से फॉरेसिंक विशेषज्ञों ने जांच करना शुरू कर दिया है। सूत्रों की मानें तो इस प्रक्रिया में फॉरेसिंक विशेषज्ञों को ज्यादा वक्त लग सकता है। अनुमान है कि 15 दिन के भीतर दिल्ली पुलिस को रिपोर्ट मिल सकती है। फॉरेसिंक विशेषज्ञों ने बताया है कि वैसे तो इस बात का खुलासा हो चूका है कि इनकी मौत मौत फांसी की वजह से हुई है, लेकिन इस गुत्थी को सुलझाने के लिए इतना काफी नहीं है। पेट में मिले फ्लूड की जांच में पता चलेगा कि इन्होंने फांसी लगाने से पहले क्या कुछ खाया था? क्या किसी ने इन्हें नशीला पदार्थ या जहर तो नहीं दिया था?
वही पुलिस अब कॉल डिटेल्स की छानबीन कर रही है जिससे पता चला है कि ललित भाटिया सहित परिवार के कई अन्य लोग मौत वाली रात 10 बजे तक फोन पर बात कर रहे थे। इतना ही नहीं, फोन पर अगले दिन की योजना भी बना रहे थे।

burari,burari killing case,burari murder mystry,black magic,delhi,phone calls

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, सभी की मौत रात दो से ढाई बजे के बीच हुई थी। गौरतलब है कि परिवार के पूजा घर से कुछ फोन और एक टैबलेट मिला था। इनमें ललित के दो, प्रतिभा, मीनू, भूपेंद्र और प्रियंका के एक-एक मोबाइल थे।

पुलिस ने रविवार को ही इनके मोबाइल नंबर खंगालने शुरू कर दिए थे। इन मोबाइल फोन की लोकेशन घटनास्थल से सात सौ मीटर दूर दिखा रही थी, इसलिए पुलिस की एक टीम इलाके को खंगाल रही थी, लेकिन जब ये घर में ही मिल गए तो तलाश पूरी हो गई।

भांजे से तीन बार बात की थी

ललित ने शनिवार को तीन बार अपने भांजे मोनू से बात की थी। यह बात कुछ सेकेंड लेकर दस मिनट तक की थी। इसमें उसने अपने व्यवसाय के साथ प्रियंका की हाल ही में हुई सगाई और शादी के बारे में चर्चा की थी। पुलिस अधिकारी के अनुसार, उसने भांजे को शादी की तैयारी में हाथ बंटाने के लिए दिल्ली भी बुलाया था।

प्रतिभा ने सबसे देर में की थी बात

कॉल डिटेल्स के अनुसार, ललित की बहन प्रतिभा ने शनिवार रात करीब नौ बजे छत्तीसगढ़ में रहने वाले अपने भांजे से बात की थी। सूत्रों के अनुसार, प्रतिभा को शनिवार को मालूम हुआ था कि उसके भांजे मन्नू के ससुर की मौत हुई है। इसी जानकारी पर प्रतिभा ने करीब 400 सेकेंड तक बात की। उन्होंने उसे सांत्वना भी दी। इस दौरान उन्होंने अपनी बेटी प्रियंका की शादी के बारे में भी चर्चा की। साथ ही उसे परिवार सहित शादी में आने का जोर भी दिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल