न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

24वां दिल्ली पुस्तक मेला आज से शुरू, 120 प्रकाशक लेंगे हिस्सा, पाठकों का प्रवेश नि:शुल्क

देश की राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान में 24वें दिल्ली पुस्तक मेले का आयोजन 25 अगस्त यानि आज से शुरू होने जा रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 25 Aug 2018 9:49:27

24वां दिल्ली पुस्तक मेला आज से शुरू, 120 प्रकाशक लेंगे हिस्सा, पाठकों का प्रवेश नि:शुल्क

देश की राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान में 24वें दिल्ली पुस्तक मेले का आयोजन 25 अगस्त यानि आज से शुरू होने जा रहा है। यह मेला 2 सितंबर तक चलेगा। मेले में पाठकों का प्रवेश नि:शुल्क रहेगा। इस बार पुस्तक मेले में लगभग 120 प्रकाशक हिस्सा लेंगे।

भारतीय व्यापार संवर्धन परिषद (आईटीपीओ) और फेडरेशन ऑफ इंडियन पब्लिशर्स (एफ.आई.पी.) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हो रहे इस मेले के साथ-साथ ही स्टेशनरी और कॉरपोरेट गिफ्ट मेला भी आयोजित किया जाएगा। दिल्ली पुस्तक मेले में देशभर के 120 प्रदर्शक अपनी पुस्तकें लेकर पहुंचे हैं। इस बार मेले में पाठकों को डिजिटल किताबों से भी रू-ब-रू होने का मौका मिलेगा। खास बात यह है कि डिजीटल किताबों के जरिये पाठकों को नई-नई तकनीकों के बारे में जानकारी मिलेगी। प्रगति मैदान के हॉल नंबर 7 में लगने वाले मेले के लिए पाठकों को गेट नंबर एक, 8 और 10 से प्रवेश मिलेगा। मेले की अवधि में यहां विभिन्न साहित्यिक संगोष्ठियां, पुस्तक लोकार्पण, समारोह और लेखक से मिलिए कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। सूचना और प्रसारण विभाग की ओर से प्रकाशित पुस्तकें और पत्रिकाएं भी इस पुस्तक मेले में आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

न्यूज एजेंसी आईएएनएस के अनुसार, एफ.आई.पी. के पूर्व अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने कहा कि इस साल हमारा ध्यान विभिन्न कोर्सों से संबंधित पुस्तक पर है। हालांकि, इस पुस्तक मेले में कहानियों की किताबें और अन्य स्टॉल भी लगेंगे। पुस्तक मेला में आने वाले अंसख्य पुस्तक प्रेमियों के कारण विभिन्न प्रकाशकों और पुस्तक विक्रेताओं को कारोबार के असीमित अवसर मिलेंगे। पुस्तक मेले में पहली बार दिल्ली यूनिवर्सिटी और आईपी यूनिवर्सिटी के छात्र रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगे। इस बीच, पुस्तक विमोचन, पुस्तक चर्चा, लेखकों से मुलाकात और बच्चों के लिए साहित्यिक गतिविधियां आयोजित होंगी। साथ ही बाल पाठकों के लिए कला प्रतियोगिता और स्केचिंग प्रतियोगिता भी होंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल की बाढ़ में सुरक्षित बचा हरा घर, मालकिन लक्ष्मी पांडेय बोलीं- ‘हमारा दूसरा जन्म हुआ’
नेपाल की बाढ़ में सुरक्षित बचा हरा घर, मालकिन लक्ष्मी पांडेय बोलीं- ‘हमारा दूसरा जन्म हुआ’
टाइम्स स्क्वायर में महिला ने 2 लोगों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत; पुलिस ने आरोपी को मारी गोली
टाइम्स स्क्वायर में महिला ने 2 लोगों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत; पुलिस ने आरोपी को मारी गोली
‘बेदाग थे, बेदाग हैं, बेदाग रहेंगे’, चंपत राय को लेकर केशव मौर्य ने पहले ही सुना दिया फैसला
‘बेदाग थे, बेदाग हैं, बेदाग रहेंगे’, चंपत राय को लेकर केशव मौर्य ने पहले ही सुना दिया फैसला
CJP को मनाने में जुटी सरकार, सौरभ दास बोले- पुडुचेरी तक पहुंच गई कमिटी
CJP को मनाने में जुटी सरकार, सौरभ दास बोले- पुडुचेरी तक पहुंच गई कमिटी
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद ने पकड़ा तूल, कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान; धामी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद ने पकड़ा तूल, कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान; धामी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर फिर बोली स्वरा भास्कर, यूजर्स ने जमकर किया विरोध
‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर फिर बोली स्वरा भास्कर, यूजर्स ने जमकर किया विरोध
'शादी एक बेकार कॉन्सेप्ट है', बादशाह का पुराना बयान फिर चर्चा में
'शादी एक बेकार कॉन्सेप्ट है', बादशाह का पुराना बयान फिर चर्चा में
दो सप्ताह फ्लॉप, चौथे में ब्लॉकबस्टर! ‘हनुमान अंश’ ने बदल दी बॉक्स ऑफिस की पूरी कहानी
दो सप्ताह फ्लॉप, चौथे में ब्लॉकबस्टर! ‘हनुमान अंश’ ने बदल दी बॉक्स ऑफिस की पूरी कहानी
‘टॉक्सिक’ की असफलता: कमजोर कथानक को ढक नहीं पाई सितारे की चमक, KGF की छाया से बाहर नहीं आए यश
‘टॉक्सिक’ की असफलता: कमजोर कथानक को ढक नहीं पाई सितारे की चमक, KGF की छाया से बाहर नहीं आए यश
'पति और बच्चों को बेरोजगार कहा', अर्चना पूरन सिंह के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जाने पर भड़के सुनील पाल
'पति और बच्चों को बेरोजगार कहा', अर्चना पूरन सिंह के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जाने पर भड़के सुनील पाल
कौन हैं शोभिनव सत्य? नीम करोली बाबा बनकर पहली ही फिल्म में जीता दर्शकों का दिल
कौन हैं शोभिनव सत्य? नीम करोली बाबा बनकर पहली ही फिल्म में जीता दर्शकों का दिल
हाथ में भाला, चेहरे पर खून और आंखों में गुस्सा… ‘मैसा’ में रश्मिका का नया अवतार देख फैंस के उड़े होश
हाथ में भाला, चेहरे पर खून और आंखों में गुस्सा… ‘मैसा’ में रश्मिका का नया अवतार देख फैंस के उड़े होश
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! MP में ग्रुप-3 के 1700 पदों पर भर्ती, 12 सितंबर तक करें आवेदन
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! MP में ग्रुप-3 के 1700 पदों पर भर्ती, 12 सितंबर तक करें आवेदन