न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

PM मोदी ने दी बधाई, केजरीवाल बोले - केंद्र सरकार के साथ मिलकर बनाएंगे दिल्ली को वर्ल्ड क्लास सिटी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल को दिल्ली चुनावों में जीत के लिए बधाई। मैं आशा करता हूं कि दिल्ली की जनता की अपेक्षाओं को वे पूरी करेंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 12 Feb 2020 8:07:48

PM मोदी ने दी बधाई, केजरीवाल बोले - केंद्र सरकार के साथ मिलकर बनाएंगे दिल्ली को वर्ल्ड क्लास सिटी

दिल्ली विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी ने जोरदार जीत हासिल करते हुए मुख्य प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) को तगड़ा झटका दिया और कांग्रेस का पूरी तरह सफाया कर दिया। आम आदमी पार्टी जहां 62 सीटें जीती है वहीं 48 सीटों पर अपनी जीत का दावा करने वाली बीजेपी को मात्र 8 सीटों से ही संतुष्ट होना पड़ा। कांग्रेस की बात करे तो उनकी झोली में एक भी सीट नहीं गई। 62 सीटों पर जीत हासिल करने वाली आप की वोट हिस्सेदारी 53.57 प्रतिशत रही। BJP ने 8 सीटों पर जीत हासिल की और उसे 38.51 प्रतिशत वोट मिले। कांग्रेस का खाता नहीं खुला और उसकी वोट हिस्सेदारी 4.26 प्रतिशत रही। हार के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बधाई दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल को दिल्ली चुनावों में जीत के लिए बधाई। मैं आशा करता हूं कि दिल्ली की जनता की अपेक्षाओं को वे पूरी करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्वीट के बाद अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी को शुक्रिया कहा है। अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'आपका शुक्रिया सर। मैं केंद्र सरकार के साथ मिलकर काम करने के लिए इच्छुक हूं। हम दिल्ली को विश्वस्तरीय शहर बनाने की दिशा पर काम करेंगे।'

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि बीजेपी दिल्ली की जनता द्वारा दिये गए जनादेश का सम्मान करती है। सभी कार्यकर्ताओं ने इस चुनाव में अथक परिश्रम किया और दिन रात चुनाव में लगे रहे हैं। सभी कार्यकर्ताओं का ह्रदय से अभिनंदन और साधुवाद।

जेपी नड्डा ने कहा कि बीजेपी इस जनादेश को स्वीकारते हुए रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएगी और प्रदेश के विकास से जुड़े हर मुद्दे को प्रमुखता से उठाएगी। इस विश्वास के साथ की आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली का विकास करेगी, मैं अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी को बधाई देता हूं।

बीजेपी के दिग्गज नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी अरविंद केजरीवाल को बधाई दी है। नितिन गडकरी ने ट्वीट कर कहा, 'लोकतंत्र में जनता का निर्णय सर्वोपरि होता है। दिल्ली में जीत के लिए आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल का अभिनंदन। मैं बीजेपी के कार्यकर्ताओं को भी साधुवाद देता हूं जिन्होंने दिन-रात परिश्रम कर हमारे मुद्दों को लोगों तक पहुंचाने की कोशिश की। सीएम केजरीवाल ने नितिन गडकरी को भी शुक्रिया कहा है।

बीजेपी के दिग्गज नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनावों में जीत हासिल करने के लिए मैं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी को बधाई देता हू्ं। राजनाथ सिंह की बधाई पर अरविंद केजरीवाल ने शुक्रिया कहा है।

अरविंद केजरीवाल की प्रचंड जीत पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी केजरीवाल को बधाई दी है। हेमंत सोरोन ने कहा, 'जीत की हैट्रिक लगाने पर अरविंद केजरीवाल को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। दिल्ली की जनता ने एक बार फिर विकास एवं प्रेम को अपनाकर नफ़रत और द्वेष की राजनीति को परास्त करने का कार्य किया है।'

आपको बता दे, आप की इस जोरदार जीत के 8 महीने पहले लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा था और सारी सीटों पर बीजेपी ने जीत हासिल की थी। आप की जीत इसलिए भी मायने रखती है कि बीजेपी ने राष्ट्रीय राजधानी में व्यापक प्रचार अभियान चलाया था और अपने 200 से ज्यादा सांसदों, कई केंद्रीय मंत्रियों और बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को प्रचार के लिए मैदान में उतारा था।

वहीं, कांग्रेस ने हार को स्वीकार किया और पार्टी ने कहा कि वह दिल्ली में संगठन का नए सिरे से निर्माण करेगी और एक सजग विपक्ष की भूमिका निभाएगी। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने संवाददाताओं से कहा, 'जनता ने अपना जनादेश दे दिया। जनादेश कांग्रेस के विरूद्ध भी दिया है। हम कांग्रेस और डीपीसीसी की तरफ से इस जनादेश को विनम्रता से स्वीकार करते हैं।'

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर