न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्‍ली विधानसभा चुनाव : BJP ने जारी की 57 उम्‍मीदवारों की सूची, पुराने चेहरों पर लगाया दांव

शुक्रवार को दिल्ली चुनाव प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर के साथ प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी 57 विधानसभा के प्रत्याशियों की लिस्ट लेकर पहुंचे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 18 Jan 2020 9:23:31

दिल्‍ली विधानसभा चुनाव : BJP ने जारी की 57 उम्‍मीदवारों की सूची, पुराने चेहरों पर लगाया दांव

दिल्‍ली विधानसभा चुनाव बीजेपी के लिए बेहद अहम है क्योंकि 1993 में दिल्ली विधानसभा के पुनर्गठन के बाद से ही वह जीत हासिल नहीं कर सकी है। 2013 में वह 32 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी थी, लेकिन कांग्रेस के बाहरी समर्थन से आम आदमी पार्टी ने सरकार बना ली थी। उस वक्त बीजेपी मजबूत ताकत बनकर उभरी थी, लेकिन फिर 2015 में इलेक्शन हुआ तो स्थिति पूरी तरह बदली नजर आई और 'आप' ने 70 में से 67 सीटें हासिल कीं। वहीं बीजेपी महज 3 सीट पर ही सिमट गई, जबकि कांग्रेस को कोई सीट नहीं मिली। ऐसे में अपने 21 साल के वनवास को खत्म करने लिए बीजेपी ने इस बार होने वाले दिल्‍ली विधानसभा चुनाव के लिए 70 में से 57 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। बीजेपी ने ज्यादा भरोसा अपने पुराने सिपहसलारों पर ही जताया है। जबकि दिल्ली की सबसे प्रतिष्ठित नई दिल्ली विधानसभा सीट के नाम की घोषणा नहीं की गई है। शुक्रवार को दिल्ली चुनाव प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर के साथ प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी 57 विधानसभा के प्रत्याशियों की लिस्ट लेकर पहुंचे।

टिकटों के ऐलान से पहले कहा जा रहा था कि पार्टी इस बार पीढ़ीगत बदलाव की ओर बढ़ सकती है। लेकिन 57 में से 41 कैंडिडेट्स ऐसे हैं, जो पिछले चुनावों में भी चुनावी समर में उतरे थे। इसके अलावा 19 उम्मीदवार ऐसे हैं, जिन्होंने 2012 या फिर 2017 में एमसीडी के चुनाव में पार्षद उम्मीदवार के तौर पर जीत हासिल की थी। इसके अलावा 16 उम्मीदवार ऐसे हैं, जो 2013 में बीजेपी के टिकट पर विधानसभा पहुंच चुके हैं। 2013 में चुनाव में उतरे 29 और 2015 के 30 कैंडिडेट्स को भगवा दल ने मौका दिया है। इन उम्मीदवारों में से 11 की उम्र 60 साल से ज्यादा है और सबसे बुजुर्ग 74 वर्षीय एससी वत्स हैं। 57 में से 11 प्रत्याशी अनुसूचित जाति जनजाति हैं जबकि चार महिलाओं को भी टिकट दिया गया। यही नहीं आम आदमी पार्टी में रहे कपिल मिश्रा और कांग्रेस में रहे सुरेंद्र सिंह बिट्टू जैसे दलबदलुओं को भी टिकट दिया है। हालांकि बीजेपी ने 13 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा अभी नहीं की है। हालांकि अब तक बीजेपी की ओर से सीएम अरविंद केजरीवाल की नई दिल्ली सीट पर कैंडिडेट का चयन नहीं किया जा सका है। बीजेपी के सूत्रों का कहना है कि नई दिल्ली सीट पर अरविंद केजरीवाल को चुनौती देने वाले कैंडिडेट की तलाश अभी पूरी नहीं हुई है। ‌जिन 13 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान नहीं हुआ है, उनमें से 4 अकाली दल के खाते में जा सकती हैं। पार्टी ने 7 मौजूदा और 12 पूर्व पार्षदों को भी टिकट दिए हैं। इसके अलावा 4 नेता ऐसे हैं, जो मेयर भी रह चुके हैं।

57 उम्‍मीदवारों की सूची...

नरेला- नीलदमन खत्री
तिमारपुर -सुरेंद्र सिंह बिट्टू
आदर्श नगर -राजकुमार भाटिया
बादली- विजय भगत
रिठाला - मनीष छौधरी
बवाना - रवीद्र कुमार इंद्राज
मुंडका - मास्टर आजाद सिंह
किराड़ी - अनिल झा
सुल्तानपुर माजरा - रामचंद्र छावरिया
मंगोलपुरी - करमसिंह करमा
रोहिणी - विजेंद्र गुप्ता
शालीमार बाग - रेखा गुप्ता
शकूर बस्ती - एससी वत्‍स
त्रीनगर - तिलकराम गुप्ता
वजीरपुर - महेंद्र नागपाल
मॉडल टाउन - कपिल मिश्रा
सदर बाजार- जयप्रकाश
चांदनी चौक - सुमन कुमार गुप्ता
मटिया महल- रवींद्र गुप्ता
बल्लीमारान - लता सोढ़ी
करोलबाग - योगेंद्र चंदौलिया
पटेल नगर- परवेश रत्न
मोती नगर- सुभाष सचदेवा
मादीपुर- कैलाश सांखला
तिलकनगर - राजीव बब्बर
जगतपुरी - आशीष सूद
विकासपुरी - संजय सिंह
उत्तमनगर - कृष्ण गहलोत
द्वारका - प्रधुम्न राजपूत
मटियाला - राजेश गहलोत
नजफगढ़ - अजीत खड़खड़ी
ब्रिजवासन - सत्यप्रकाश राणा
पालम - विजय पंडित
राजेंद्र नगर - सरदार आरपी सिंह
जंगपुरा - सरदार इमरित सिंह बक्शी
मालवीय नगर - शैलेंद्र सिंह मोंटी
आरके पुरम - अनिल शर्मा
छत्तरपुर - ब्रह्म सिंह तंवर
देवली - अरविंद कुमार
अंबेडकर नगर - खुशीराम
ग्रेटर कैलाश - शिखा राय
तुगलकाबाद - विक्रम बिधूड़ी
बदरपुर - रामवीर सिंह बिधूड़ी
ओखला - ब्रह्म सिंह
त्रिलोकपुरी - किरण वैद्य
कोंडली - राजकुमार ढिल्लों
पटपड़गंज - रवि नेगी
लक्ष्मी नगर - अभय कुमार वर्मा
विश्वास नगर - ओपी शर्मा
गांधी नगर - अनिल बाजपेयी
रोहतास नगर - जीतेंद्र महाजन
सीलमपुर - कौशल मिश्रा
घोंडा - अजय महावत
बाबरपुर- नरेश गौड़
गोकुलपुर - रंजीत कश्यप
मुस्तफाबाद- जगदीश प्रधान
करावल नगर - मोहन सिंह बिष्ट

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत