न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली की आबोहवा हुई खराब, डीजल जनरेटर पर लग सकता है बैन

देश की राजधानी में रविवार को भी वायु गुणवत्ता की स्थिति खराब बनी रही। प्राधिकरणों के मुताबिक अभी भी दिल्ली की हवा का स्तर खराब है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 15 Oct 2018 9:15:32

दिल्ली की आबोहवा हुई खराब, डीजल जनरेटर पर लग सकता है बैन

देश की राजधानी में रविवार को भी वायु गुणवत्ता की स्थिति खराब बनी रही। प्राधिकरणों के मुताबिक अभी भी दिल्ली की हवा का स्तर खराब है। हरियाणा और पंजाब से आने वाले धुएं के प्रदूषण के कारण यह आने वाले दिनों में और खराब हो सकती है। प्रदूषण से निपटने के लिए सीपीसीबी ने इमरजेंसी एक्शन प्लान लागू करने की घोषणा कर दी है। डीजल जनरेटर भी बैन हो सकते हैं। हालांकि शनिवार के मुकाबले वायु गुणवत्ता की स्थिति में हल्का सुधार दर्ज हुआ।

सेंटर-रन सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (सफर) के मुताबिक रविवार को सुबह 10 बजे राजधानी में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 201 दर्ज हुआ, जो वायु गुणवत्ता सारणी के मुताबिक खराब श्रेणी में आता है। शनिवार को दिल्ली का एक्यूआई 300 दर्ज हुआ था। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक आनंद विहार में एक्यूआई 249, डीटीयू में 209, आईटीओ पर 199 और जहांगीरपुरी में 302 दर्ज हुआ। इन आंकड़ों के मुताबिक भी वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में आती है।

प्राधिकरणों के मुताबिक दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर के फरीदाबाद और गुरुग्राम में भी वायु गुणवत्ता का स्थिति खराब दर्ज हुई। रविवार को दिल्ली में प्रदूषण के पैमाने पर पीएम-10 का औसतन स्तर 180 जबकि पीएम 2.5 स्तर 150 दर्ज हुआ।

वायु गुणवत्ता और खराब होने की आशंका

- नासा की ओर से ली गई तस्वीरों के मुताबिक हरियाणा और पंजाब में पिछले 10 दिनों में जलाई गई पराली से धुएं का स्तर भी काफी बढ़ गया है।
- इसके कारण अमृतसर, अंबाला, करनाल, सिरसा और हिसार की भी वायु गुणवत्ता काफी प्रभावित हुई।
- पंजाब और हरियाणा की ओर से आने वाली हवाओं के प्रभाव से दिल्ली की वायु गुणवत्ता के और खराब होने के आशंका जताई जा रही है।
सीबीसीबी ने इसी के मद्देनजर प्रदूषण से निपटने के लिए सोमवार से इमरजेंसी एक्शन प्लान लागू करने की बात कही है। ताकि दिल्ली के लोगों को सांस लेने में परेशानी का सामना न करना पड़े।

ये हैं वायु गुणवत्ता के मापदंड

- एक्यूआई इंडेक्स के मुताबिक वायु गुणवत्ता का 0-50 का आंकड़ा सांस लेने के लिए बेहतर माना जाता है। 51-100 के बीच का आंकड़ा संतोषजनक, 101-200 के बीच का आंकड़ा संयमित, 201-300 के बीच का आंकड़ा खराब, 301-400 के बीच का आंकड़ा बेहद खराब और 401-500 के बीच का आंकड़ा खतरनाक की श्रेणी में आता है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत