न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली : मंदिर से लौटते वक्त AAP विधायक नरेश यादव के काफिले पर फायरिंग, 1 कार्यकर्ता की मौत

संजय सिंह ने अपने ट्विट में लिखा कि महरौली से विधायक नरेश यादव के काफिले पर हमला हुआ है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 12 Feb 2020 7:47:27

दिल्ली : मंदिर से लौटते वक्त AAP विधायक नरेश यादव के काफिले पर फायरिंग, 1 कार्यकर्ता  की मौत

आम आदमी पार्टी तीसरी बार दिल्ली में सरकार बनाने जा रह है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 62 सीटों पर जीत हासिल की। बीजेपी ने 8 सीट पर कब्जा जमाया। वहीं कांग्रेस इस बार भी अपना खाता नहीं खोल पाई है। वहीं, मंगलवार देर रात महरौली विधायक नरेश यादव के काफिले पर हमला किया गया है जिसमें अशोक मान नामक एक कार्यकर्ता की मौत हो गई है। वहीं एक अन्य कार्यकर्ता हरेन्द्र घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक, नरेश पर गोलियों से हमला उस वक्त हुआ जब वह चुनावी नतीजे आने के बाद मंदिर से वापस लौट रहे थे। AAP सांसद संजय सिंह ने इस मामले को लेकर ट्वीट भी किया।

संजय सिंह ने अपने ट्विट में लिखा कि महरौली से विधायक नरेश यादव के काफिले पर हमला हुआ है। संजय सिंह का दावा है कि काफिले पर हमले में एक शख्स की मौत हो गई है। शख्स का नाम अशोक मान बताया जा रहा है।

संजय सिंह ने देर रात ट्वीट कर कहा, 'महरौली विधायक नरेश यादव के क़ाफ़िले पर हमला अशोक मान की सरेआम हत्या। ये है दिल्ली में कानून का राज। मंदिर से दर्शन करके लौट रहे थे नरेश यादव।'

हमले को लेकर नरेश यादव ने कहा, 'यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। मुझे हमले के पीछे का कारण नहीं पता है लेकिन यह अचानक हुआ। जिस गाड़ी में मैं था, उस पर हमला किया गया। मुझे यकीन है कि अगर पुलिस ने सही तरीके से जांच की तो हमलावर पकड़े जाएंगे।'

हालांकि इस घटना पर अभी तक पुलिस की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, दिल्ली के किशनगढ़ फोर्टिज चौक के पास से आम आदमी के विधायक नरेश यादव का काफिला गुजर रहा था। उसी वक्त कुछ हमलावरों ने काफिले में मौजूद दो लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि एक अन्य घायल है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके से 6-7 गोली के खाली खोखे मिले हैं। पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच कर रही है।

सूत्रों की मानें तो ये मामला दो गुटों के बीच चल रही आपसी गैंगवार का है। मंगलवार रात जिस व्यक्ति की मौत हुई है कहा जा रहा है कि उसने पहले एक अन्य ग्रुप पर गोली चलाई थी। गोली चलाने के बाद से ही वो छिपा हुआ था लेकिन आज जीत के जश्न में शामिल होने वो बाहर निकला। दूसरे ग्रुप को जैसे ही अशोक के बाहर निकलने की जानकारी मिली वो मौके पर पहुंच गया और उसपर गोली चला दी।

आपको बता दे, मंगलवार को हुई मतगणना में दक्षिणी दिल्ली की महरौली विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी (आप) के प्रत्याशी नरेश यादव ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी बीजेपी की कुसुम खत्री को 18161 वोट से हराकर जीत हासिल की थी। नरेश यादव को इस बार जहां 62417 वोट प्राप्त हुए हैं, वहीं उनकी प्रतिद्वंद्वी बीजेपी उम्मीदवार कुसुम खत्री 44256 वोट लेकर दूसरे स्थान पर रहीं। इनके मुकाबले कांग्रेस उम्मीदवार एए महेंदर चौधरी को महज 6952 वोट से ही संतोष करना पड़ा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर