न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे केजरीवाल, 16 फरवरी को रामलीला मैदान में होगा समारोह

आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल चार दिन बाद यानी 16 फरवरी को तीसरी बार राजधानी दिल्‍ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 12 Feb 2020 12:34:00

तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे केजरीवाल, 16 फरवरी को रामलीला मैदान में होगा समारोह

आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल चार दिन बाद यानी 16 फरवरी को तीसरी बार राजधानी दिल्‍ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सीएम केजरीवाल का शपथ ग्रहण समारोह दिल्ली के रामलीला मैदान में होगा। इस शपथ ग्रहण समारोह में केजरीवाल के साथ कई विधायक भी मंत्रिपद की शपथ ले सकते हैं। अभी ये साफ नहीं है कि समारोह में किन-किन हस्तियों को न्योता भेजा जाएगा। वर्ष 2015 में भी अरविंद केजरीवाल ने रामलीला मैदान में ही सीएम पद की शपथ ली थी।

इससे पहले आज सुबह अरविंद केजरीवाल दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल से मिलने पहुंचे। उन्होंने दिल्ली के LG से मिलकर सरकार गठन का दावा पेश किया। साथ ही शपथ ग्रहण की तारीख की जानकारी दी।

इससे पहले बुधवार की सुबह AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपने आवास पर पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक बुलाई। पार्टी के वरिष्ठ नेता गोपाल राय ने यह जानकारी दी। गोपाल राय ने मंगलवार को बताया था कि बुधवार को बैठक सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगी। बैठक में नवनिर्वाचित विधायक ‘आप’ के विधायक दल का नेता चुना जाएगा। इस बैठक में केजरीवाल के शपथ ग्रहण को लेकर बातचीत हुई। कई विधायक जहां 14 फरवरी को शपथ ग्रहण के पक्ष में थे, वहीं कुछ लोगों का कहना था कि 16 फरवरी की तारीख तय की जाए। अंत में 16 फरवरी पर सहमति बनी।

आपको बता दें कि अरविंद केजरीवाल की अगुआई में आम आदमी पार्टी ने दिल्‍ली विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ सत्‍ता में वापसी की है। 70 सदस्‍यीय विधानसभा में AAP ने 62 सीटों पर कब्‍जा जमाया है। वहीं, BJP को आठ सीटें मिली हैं, जबकि कांग्रेस का लगातार दूसरी बार खाता नहीं खुल सका। पार्टी की जीत से उत्साहित केजरीवाल ने कल कहा था कि ये जीत मेरी जीत नहीं है ये दिल्ली के लोगों की जीत है। ये हर उस परिवार की जीत है, जिन्होंने मुझे बेटा मान कर इतना समर्थन दिया। ये हर उस परिवार की जीत है जिनके घर में 24 घंटे बिजली मिलने लगी है। ये हर उस परिवार की जीत है, जिनका दिल्ली के अस्पतालों में अच्छा इलाज होने लगा है। आम आदमी पार्टी की इस शानदार जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, एनसीपी नेता शरद पवार, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और द्रमुक के एम.के. स्टालिन समेत अन्य नेताओं ने केजरीवाल को बधाई दी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर