न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली : 800 जमातियों की आज आएगी कोरोना रिपोर्ट

दिल्ली में कोरोना के मरीजों की संख्या 1,154 पहुंच चुकी है। इसमें से 746 मरकज के हैं। इसके साथ ही आज तबलीगी जमात और उनके सपंर्क में आए करीब 800 लोगों की कोरोना रिपोर्ट आने वाली है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 13 Apr 2020 1:08:47

दिल्ली : 800 जमातियों की आज आएगी कोरोना रिपोर्ट

दिल्ली में कोरोना के मरीजों की संख्या 1,154 पहुंच चुकी है। इसमें से 746 मरकज के हैं। इसके साथ ही आज तबलीगी जमात और उनके सपंर्क में आए करीब 800 लोगों की कोरोना रिपोर्ट आने वाली है। इससे पता लगेगा कि मरकज के लोगों से संक्रमण और कितना ज्यादा फैला है। दिल्ली के हेल्थ मिनिस्टर सत्येंद्र जैन ने रिपोर्ट आने की जानकारी दी है। शाम तक यह रिपोर्ट आएगी। सत्येंद्र जैन ने बताया जितने भी लोगों की रिपोर्ट आना बाकी है वे सब फिलहाल क्वारंटाइन में हैं। उन्होंने बताया कि इसमें कोरोना के लक्षण नहीं मिले हैं, लेकिन उनकी जांच करवाई गई है। हालांकि उन्होंने जोड़ा कि इससे पहले ऐसे जमातियों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है, जिनमें कोरोना के लक्षण नहीं पाए गए थे।

दिल्ली के हेल्थ मिनिस्टर ने आगे कहा कि जिन जमातियों का टेस्ट हुआ है उसमें दिल्ली के बाहर के हैं। मतलब दूसरे राज्यों के हैं। उन्होंने कुछ विदेशियों के टेस्ट होने की भी बात बताई। जैन ने बताया कि मरकज से निकाले गए लोगों का टेस्ट पहले ही हो चुका है। ये वे लोग हैं जो मरकज के बाद बाकी इलाकों से ढूंढकर निकाले गए थे। कुछ मरकज के संपर्क में आए लोग भी हैं। निजामुद्दीन मरकज की सात मंजिला इमारत से मार्च के आखिर में 2000 से ज्‍यादा जमातियों को निकाला गया था। वह भी राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के दखल के बाद। वहां मौजूद 24 को पहले से ही कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया था। 200 से ज्‍यादा लोगों में COVID-19 के लक्षण थे। पॉजिटिव और संदिग्‍धों को अस्‍पताल शिफ्ट किया गया। बाकियों को क्‍वारंटीन में रखा गया। पूरे देश में उन लोगों को खोजने की कोशिश शुरू हुई जो मरकज आए थे और पॉजिटिव मिले मरीजों के संपर्क में थे।

दिल्ली: मैक्स हॉस्पिटल के 150 स्टाफ क्वारनटीन

सोमवार को दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स हॉस्पिटल के 150 स्टाफ को सेल्फ क्वारनटीन में भेज दिया गया है। ये सभी लोग 2 कोविड पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आए थे। हॉस्पिटल के स्टाफ में डॉक्टर, नर्स और वार्ड बॉय शामिल हैं जिन्हें क्वारनटीन में भेजा गया है। कोविड के जिन दो मरीजों से संक्रमण फैलने का डर बना है, वे मैक्स हॉस्पिटल में ह्रदय रोग के इलाज में भर्ती हुए थे। बाद में वे कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इनके संपर्क में आए सभी स्टाफ की जांच शुरू कर दी गई है। सभी 150 लोगों के टेस्ट किए जाएंगे। मैक्स हॉस्पिटल की तरफ से भी बयान आ गया है जिसमें कहा गया है कि कुल 39 लोगों को हॉस्पिटल के ही क्वारनटीन सेंटर में दाखिल किया गया है।

बता दे, दिल्ली में कोरोना संकट से निपटने के लिए सील किये गए इलाकों की संख्या बढ़ा दी गई है, कहने का अर्थ यह है कि दिल्ली में अब कुल 43 हॉट स्पॉट की पहचान की गई है। हॉट स्पॉट उन इलाकों को घोषित किया जा रहा है जहां 6 या उससे अधिक मामले सामने आए हैं। लेकिन अब दिल्ली सरकार उन इलाकों को हॉट स्पॉट घोषित कर रही है जहां पर कोरोना के तीन या उससे अधिक मामले सामने आ रहे हैं। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्रा सत्येंद्र जैन ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता यह है कि अभी माइक्रो लेवल पर इलाकों की पहचान कर उन्हें आइसोलेट किया जाए ताकि कोरोना के फैलाव को रोका जा सके। दिल्ली सरकार का कहना है कि कोरोना पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने केवल इलाकों को सैनिटाइज करा रही है बल्कि रैपिड टेस्ट को बढ़ावा दिया जा रहा है। यह बात सच है कि पर्याप्त मात्रा में किट्स उपलब्ध नहीं हैं। लेकिन सरकार की कोशिश है कि जनजागरण के जरिए लोगों को यह संदेश दिया जाए कि सोशल डिस्टेंसिंग के जरिए ही हम कोरोना के चेन को तोड़ सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका