न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सावधान! क्रेडिट-डेबिट कार्ड इस्तेमाल करते वक्त बरते ये सावधानियां और बचे ठगी से

एक्सपर्ट्स कहते हैं कि एटीएम कार्ड को इस्तेमाल करते वक्त सावधानी नहीं बरतने से लोगों के खाते में फ्रॉड हो रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 19 May 2019 9:51:41

सावधान! क्रेडिट-डेबिट कार्ड इस्तेमाल करते वक्त बरते ये सावधानियां और बचे ठगी से

अक्सर हम टेलीविज़न या ख़बरों में सुनते या पढ़ते है कि देश में एटीएम फ्रॉड के मामले तेजी से बढ़ रहे है। एटीएम फ्रॉड का ताजा मामला हाल ही में दिल्ली के तिलक नगर में 88 लोगों के एटीएम से 19 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया था। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि एटीएम कार्ड को इस्तेमाल करते वक्त सावधानी नहीं बरतने से लोगों के खाते में फ्रॉड हो रहा है। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि कई तरह की कार्ड स्किमर डिवाइस होती हैं जिनके अंदर क्रेडिट-डेबिट कार्ड स्वाइप करने पर उस कार्ड की सारी जानकारी आपके कंप्यूटर या लैपटॉप में आ जाती है। जालसाजी करने वाले कार्ड क्लोनिंग के जरिए आपके एटीएम कार्ड तक अपनी पहुंच बढ़ा पा रहे है। इसलिए एटीएम से पैसे निकालते वक्त या कार्ड द्वारा कही पर भी पेमेंट करते वक्त सावधानी बरतने की जरूरत है।

ऐसे तैयार होता हैं आपके डुप्लीकेट ATM कार्ड

कई तरह की कार्ड स्किमर डिवाइस होते हैं जिनके अंदर क्रेडिट-डेबिट कार्ड स्वाइप करने पर उस कार्ड की सारी जानकारी कंप्यूटर पर सेव हो जाती है, जिसके बाद जालसाजी करने वाले एक खाली कार्ड को लेकर एडवांस्ड तरह के प्रिंटर के जरिए क्लोन किए गए कार्ड की सारी जानकारी उस कार्ड के ऊपर प्रिंट कर दी जाती है। कई बार तो हूबहू ओरिजनल कार्ड के जैसा डुप्लीकेट या क्लोन्ड क्रेडिट-डेबिट कार्ड तैयार कर लिया जाता है।

atm,atm fraud,debit card fraud,credit card fraud,debit credit card cloning,fraud,crime,news

इन जगहों पर हो सकता हैं आपके साथ धोखा

जालसाज लोग आपके डेबिट और क्रेडिट कार्ड की जानकारी चुराने के लिए कई तरह के तरीके अपनाते हैं। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि होटल, पेट्रोल पंप, मेडिकल जैसे कई जगहों पर आपके साथ धोखा हो सकता है।

इन चीजों का इस्तेमाल करते हैं धोखेबाज़

- फिशिंग में साइबर क्रिमिनल, कार्ड धारक के बैंक की ईमेल आईडी से मिलती-जुलती एक फर्जी ई-मेल आईडी तैयार करते हैं। उस फर्जी ई-मेल आईडी को कस्टमर को भेजकर सीक्रेट डेटा मंगाते हैं। बैंक की तरह मिलती-जुलती वेबसाइट की मदद से कार्ड की डिटेल लेकर भी कस्टमर को जालसाज अपना शिकार बनाते हैं। जैसे ही आप बैंक की साइट खोलते हैं, उसी लिंक से फर्जी साइट भी खुल जाती है। इस वेबसाइट में आप जैसे ही अपने कार्ड का नंबर व पासवर्ड एंटर करेंगे उसकी जानकारी जालसाजों के पास पहुंच जाती है।

- क्रेडिट कार्ड क्लोनिंग के जरिए डुप्लिकेट कार्ड बनाकर लोगों को शिकार बनाते हैं। दरअसल, क्रेडिट कार्ड को मशीन से स्वाइप करने के दौरान ही कार्ड की मैगनेटिक स्ट्रिप पर दर्ज सारे डेटा को चुरा लिया जाता है। इसके बाद डुप्लिकेट कार्ड तैयार कर जालसाज शॉपिंग कर लेते हैं।

atm,atm fraud,debit card fraud,credit card fraud,debit credit card cloning,fraud,crime,news

एटीएम से पैसे निकालते वक्त बरते ये सावधानियां

- जिस जगह पर आप अपना कार्ड डालते हैं, वहां चेक कीजिए कि स्लॉट के ऊपर कोई दूसरी चीज अलग से तो नहीं लगी है। अगर किसी भी मशीन पर जरा भी शक हो तो उसका इस्तेमाल न करें और बैंक या वहां मौजूद किसी कर्मचारी को जरूर बताएं। स्कीमर देखने में मशीन का हिस्सा ही लगती है। आसपास की दीवारों और कीबोर्ड के आसपास देखें कि वहां कहीं कोई कैमरा तो नहीं लगा है।

- एटीएम से पैसा निकालते वक्त किसी को अपने आसपास न खड़ा होने दें। हो सकता है कि आपके पीछे खड़ा शख्स ही आपका एटीएम पिन देखकर आपको चूना लगाने वाला हो। इसलिए एटीएम में कोई अन्य शख्स हो या नहीं आपको हमेशा दूसरे हाथ से कीबोर्ड को कवर करके पिन डालना चाहिए।

पेमेंट करते वक्त बरते ये सावधानियां

किसी शॉप, मॉल या अन्य जगह पर अगर आप कार्ड से पेमेंट करते हैं तो भी सावधान होने की जरूरत है। अगर कोई आपसे स्वाइप मशीन दूर रखी है, कार्ड दीजिए स्वाइप करके ला देते हूं आदि बातें कहे तो बिल्कुल न सुनें। हमेशा अपने कार्ड को अपने सामने ही स्वाइप करवाएं और खुद ही पासवर्ड डालें।

इन जरूरी बातों का रखें ख्याल

- एटीएम से रकम निकालने से पहले जांच लें कि कोई स्कीमर तो नहीं है, कीपैड का एक कोना दबाएं, अगर पैड स्कीमर होगा तो एक सिरा उठ जाएगा। स्वैपिंग पॉइंट के अगल-बगल हाथ लगाकर देखें। कोई वस्तु नजर आए तो सावधान हो जाएं। स्कीमर की डिजाइन ऐसी होती है कि वह मशीन का पार्ट लगे।

- मौजूदा समय में जरूरी है कि डेबिट कार्ड का पिन बदल दें। इससे जालसाजों के जाल में फंसने से बच सकते हैं।

- अपना कार्ड कहीं दूर न ले जाने दें, सामने खड़े हो कर कार्ड पेमेंट करें।

- होटल, पंप, मेडिकल, दुकान पर इस बात की सावधानी रखें।

- फोन पर अपना पासवर्ड किसी को न बताएं।

- लालच देने वाले फर्जी मेल से सावधान रहें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत