न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ई पास होने के बावजूद पुलिस ने बॉर्डर पर रोका, हार्टअटैक से बुजुर्ग की हुई मौत

मध्यप्रदेश के उमरिया जिले के 78 साल के केशव मिश्र हार्ट मरीज थे। बीमारी के इलाज के लिए उनके भाई ने 'ई पास' बनवाया था और परिवार के सदस्य उन्हें लेकर बिलासपुर स्थित अपोलो अस्पताल ले जा रहे थे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 13 May 2020 8:03:20

ई पास होने के बावजूद पुलिस ने बॉर्डर पर रोका, हार्टअटैक से बुजुर्ग की हुई मौत

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देशभर में लॉकडाउन जारी है। वहीं जहां एक तरफ कोरोना वायरस की वजह से लोगों की जान जा रही है वहीं लॉकडाउन भी आम लोगों की जान ले रहा हैं। लॉकडाउन की वजह से छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश बाॅर्डर पर एक बुजुर्ग की जान चली गई। ई पास होने के बावजूद बीमार बुजुर्ग को छत्तीसगढ़ का बॉर्डर क्रॉस नहीं करने दिया। मौके पर ही बुजुर्ग की हॉर्ट अटैक से मौत हो गई। बीमार पिता को ले जाने के लिए ई-पास लिए बेटा हाथ जोड़ता रहा, लेकिन ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों ने बैरिकेट नहीं खोला। परिवार वहां तैनात अधिकारियों से मिन्नतें करता रहा, पर वो मदद करने की बजाय रास्ते सुझाते रहे।

मध्यप्रदेश के उमरिया जिले के 78 साल के केशव मिश्र हार्ट मरीज थे। बीमारी के इलाज के लिए उनके भाई ने 'ई पास' बनवाया था और परिवार के सदस्य उन्हें लेकर बिलासपुर स्थित अपोलो अस्पताल ले जा रहे थे। लेकिन अनूपपुर जिले की सीमा पर छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश के बॉर्डर पर मौजूद छत्तीसगढ़ के अधिकारियों ने उन्हें आगे नहीं जाने नहीं दिया।

e pass for lockdown chhattisgarh,coronavirus news,coronavirus in chhattisgarh,chhattisgarh coronavirus,coronavirus,news,news in hindi

78 साल के बुजुर्ग ने भी हाथ जोड़कर सीमा पर मौजूद अधिकारियों से बॉर्डर पार जाने के लिए मिन्नतें मांगी। लेकिन उन्हें आगे नहीं जाने दिया गया। फिर वहीं पर आये हार्ट अटैक ने केशव मिश्र की जान ले ली। कार में हुई मौत के दर्द के साथ परिवार वापस लौट आया। लेकिन बॉर्डर पर हुई मौत ने दो प्रदेशों की सीमा पर तैनात अधिकारियों की मानवीयता को नजरअंदाज करने का एक और मामला सामने ला दिया।

पिता की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। बेटे नीलेश ने कहा, पिता जी पूरे रास्ते बात करते हुए आए थे। सोचा नहीं था, कि इस तरह बीच रास्ते छोड़कर चले जाएंगे। उन्हें बिलासपुर ले जा रहे थे। एसईसीएल का मनेंद्रगढ़ आमाखेरवा में अस्पताल है। तबीयत अचानक बिगड़ी तो हमने रास्ता बदलते हुए वहां पहुंचने के लिए गाड़ी घुमा दी। पूरे रास्ते किसी ने नहीं रोका। यहां पर पुलिसकर्मियों ने जिद के कारण नहीं जाने दिया। जबकि हर जगह से हम लोग ई-पास दिखाकर जाते रहे।

e pass for lockdown chhattisgarh,coronavirus news,coronavirus in chhattisgarh,chhattisgarh coronavirus,coronavirus,news,news in hindi

परिवार का आरोप है कि छत्तीसगढ़ पुलिस की संवेदनहीनता के चलते घंटो वाहन को रोके रखा और जानबूझकर समय खराब किया गया। जबकि परिवार के सदस्य सीमा पर तैनात अधिकारियों से हाथ जोड़कर निवेदन करते रहे और 'ई पास' दिखाते रहे। लेकिन उनकी एक न सुनी गई। जिसके चलते बुजुर्ग की मौत हो गई।

मृतक का परिवार छत्तीसगढ़ सरकार से न्याय मांग रहा है। ऐसा बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद मौके पर पंहुचे मनेंद्रगढ़ एसडीएम आरपी चौहान ने सीमा पर तैनात अधिकारियों का पक्ष लेते हुए उन्हें मौके से रवाना कर दिया और बाद में बबाल मचता देख आनन- फानन में एंबुलेंस से मृतक रिटायर्ड शिक्षक केशव प्रसाद मिश्रा के शव को घर भेज दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ