न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

DD vs KXIP : इन 5 खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन ने दिलाई दिल्ली को जीत

किंग्स इलेवन पंजाब की इस चाहत पर दिल्ली कैपिटल्स ने पानी फेर दिया और सुपर ओवर में जीत अपने नाम दर्ज की हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 21 Sep 2020 8:36:47

DD vs KXIP : इन 5 खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन ने दिलाई दिल्ली को जीत

आईपीएल की शुरुआत के साथ सभी टीम जोश के साथ मैदान पर उतरी हैं और अपना पहला मैच जीतने की चाहत रखती हैं। लेकिन किंग्स इलेवन पंजाब की इस चाहत पर दिल्ली कैपिटल्स ने पानी फेर दिया और सुपर ओवर में जीत अपने नाम दर्ज की हैं। पंजाब 3 सीजन के बाद अपना पहला मैच हारी है। स्टोइनिस की तूफानी बल्लेबाजी और रबाड़ा की सटीक गेंदबाजी ने सुपर ओवर की दूसरी बॉल पर ही 3 रन बनाकर मैच जीत लिया। तो आइये जानते हैं उन खिलाड़ियों के बारे में जिनके दमदार प्रदर्शन ने दिल्ली को जीत दिलाई हैं।

मार्कस स्टोइनिस

इस सीजन में दिल्ली की तरफ से खेल रहे ऑलराउंडर स्टोइनिस ने अकेले दम पर पूरा मैच पलट दिया और दिल्ली को जीत दिलाने में सफल रहे। स्टोइनिस ने बल्ले और गेंद दोनों से ही टीम के लिए बड़ा योगदान दिया और मुश्किल में फंसी टीम का बेड़ा पार लगाया। स्टोइनिस ने सबसे पहले बल्ले से ताबड़तोड़ पारी खेली और 21 गेंदों में 53 रन जड़े। इसा दौरान उन्होंने सात चौके और तीन गगनचुंबी छक्के लगाए। इसके बाद स्टोइनिस ने गेंदबाजी में भी दो महत्वपूर्ण विकेट झटके। उन्होंने आखिरी दो गेंदों में दो विकेट लेकर मैच टाई करवा दिया।

news,news in hindi,latest news,ipl in uae,ipl 2020,ipl news,cricket news,delhi capitals,kings eleven punjab,rabada,stoiins

कागिसो रबाडा

तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा ने एक बार फिर अपनी गेंदों से कहर बरपाया। रबाडा ने पहले तो मैच में ग्लेन मैक्सवेल और कृष्णप्पा गौतम का बड़ा विकेट अपने नाम किया। इसके बाद सुपर ओवर में जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए दिल्ली की टीम के दो विकेट गिराए और मात्र दो रन ही बनाने दिए। यहां उन्होंने केएल राहुल और निकोलस पूरण को अपना शिकार बनाया।

रविचंद्रन अश्विन

2019 में पंजाब के कप्तान रहे रविचंद्रन अश्विन इस बार दिल्ली की तरफ से खेलने उतरे। उन्होंने अपनी पुरानी टीम के खिलाफ खेलते हुए शानदार गेंदबाजी की। अश्विन ने चोटिल होने से पहले एक ओवर की गेंदबाजी की और दो बड़े विकेट अपने नाम किए। उन्होंने सबसे पहले छठे ओवर की पहली गेंद पर करुण नायर को पृथ्वी शॉ के हाथों कैच करवाया और फिर पांचवीं गेंद पर निकोलस पूरण को बोल्ड कर दिया। अश्विन के इन दो विकेटों ने पंजाब के मध्यक्रम की कमर तोड़ दी। हालांकि इसी ओवर में वे फॉलोथ्रू में गेंद पकड़ते हुए चोटिल हो गए और मैच से बाहर हो गए। उन्होंने एक ओवर में दो रन देकर दो विकेट लिए।

news,news in hindi,latest news,ipl in uae,ipl 2020,ipl news,cricket news,delhi capitals,kings eleven punjab,rabada,stoiins

श्रेयस अय्यर

दिल्ली के 13 रन पर तीन विकेट गिरने के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने पारी को संभाला। उन्होंने 32 गेंदों के सामना किया और महत्वपूर्ण 39 रन बनाए। इसके साथ ही उन्होंने चौथे विकेट के लिए ऋषभ पंत के साथ मिलकर 73 रनों की साझेदारी भी की। अय्यर ने मैक्सवेल का शानदार कैच भी पकड़ा।

अक्षर पटेल

अश्विन के चोटिल होने के बाद अक्षर पटेल ने उनकी कमी महसूस नहीं होने दी और शानदार और किफायती गेंदबाजी की। उन्होंने पंजाब के बल्लेबाओं को एक-एक रन के लिए तरसाया। अक्षर ने चार ओवर की गेंदबाजी में 14 रन देकर सरफराज खान का एक विकेट हासिल किया।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती