न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जनाना अस्पताल में बड़ी लापरवाही, 4 दिन तक गर्भवती का ऑपरेशन टालते रहे डॉक्टर, पेट में ही हुई बच्ची की मौत

एक मामला सामने आया भरतपुर के राजकीय जनाना अस्पताल में जहां डॉक्टरों की लापरवाही से इस बार एक बेटी ने कोख में ही दम तोड़ दिया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 19 Oct 2020 1:45:49

जनाना अस्पताल में बड़ी लापरवाही, 4 दिन तक गर्भवती का ऑपरेशन टालते रहे डॉक्टर, पेट में ही हुई बच्ची की मौत

सरकारी अस्पताल में अक्सर डॉक्टर्स की लापरवाही की घटनाएं सामने आती रहती हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया भरतपुर के राजकीय जनाना अस्पताल में जहां डॉक्टरों की लापरवाही से इस बार एक बेटी ने कोख में ही दम तोड़ दिया। पीडि़ता के परिवार का आरोप है कि 5 दिन से भर्ती गर्भवती महिला का 4 दिन तक डॉक्टर ऑपरेशन टालते रहे। जबकि एक दिन तो उसे सुबह से लेकर शाम तक भूखा भी रखा गया। लेकिन, बाद में किसी डॉक्टर ने नहीं संभाला।

रविवार सुबह तेज दर्द होने पर नॉर्मल डिलीवरी करवा दी। तब पता चला कि बेटी की पेट में ही मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि अगर डॉक्टर समय पर प्रसूता को संभालते और ऑपरेशन से अथवा नॉर्मल डिलीवरी कराते तो बच्ची की पेट में मौत नहीं होती।

यहां कन्नी गुर्जर के चौराहे पर रहने वाली पिंकी ने बताया कि उसकी बेटी 22 वर्षीय सिमरन कौर की शादी रूपवास में हुई है। गर्भावस्था के कारण वह पिछले कुछ दिन से भरतपुर में उसके पास ही रह रही थी। हालांकि वह डॉ. मीनाक्षी गुप्ता से इलाज ले रहे थे। उन्हें सितंबर में घर पर भी दिखाया था।

लेबर पेन पर सिमरन को 14 अक्टूबर को जनाना अस्पताल में प्रसव के लिए भर्ती कराया था। वार्ड में राउंड के दौरान आए डॉक्टरों ने सिमरन को देखा और उसकी कई जांचें कराई गईं। यहां तक कि खून की कमी होने पर 15 अक्टूबर को डॉ। मीनाक्षी गुप्ता की सलाह पर एक यूनिट ब्लड भी चढ़वाया गया। तब डॉक्टरों ने उन्हें अगले सिमरन का ऑपरेशन करने को बोला था।

16 अक्टूबर को सुबह जब डॉक्टर फिर राउंड पर आए तो सिमरन की कंडीशन देखने के बाद सलाह देकर गए कि उसे फिलहाल भूखा रखा जाए, क्योंकि उसका ऑपरेशन करना होगा। पिंकी ने बताया कि डॉक्टरों की सलाह के मुताबिक सिमरन को दिनभर भूखा रखा गया। लेकिन, शाम तक कोई डॉक्टर उसे संभालने नहीं आया और न ही उसे ऑपरेशन के लिए ही थियेटर में लेकर गए।

इस दौरान कई बार डॉक्टरों को ऑपरेशन के लिए कहा तो वे हर बार टालते रहे। उन्हें ऑपरेशन टालने की वजह भी नहीं बताई गई। जब ऑपरेशन नहीं किया तो फिर रात को उन्होंने सिमरन को खाना खिला दिया। शनिवार 17 अक्टूबर को पूरे दिन किसी डॉक्टर ने सिमरन को नहीं संभाला और न ही उन्हें किसी तरह की जानकारी ही दी।

रविवार सुबह जब उसे तेज दर्द हुए तो डॉक्टरों ने नॉर्मल डिलीवरी करवा दी। लेकिन, मरी हुई बच्ची पैदा हुई। उल्लेखनीय है कि जनाना अस्पताल में 25 सितंबर को भी डीग अस्पताल से रेफर होकर आई एक महिला की गेट पर डिलीवरी हो गई थी।

डॉक्टरों ने प्रसूता का बेड टिकट तक छिपा दिया

पेट में ही बेटी की मौत होने को लेकर जब परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया तो भास्कर संवाददाता ने अस्पताल के वार्ड इंचार्ज और डॉक्टरों से प्रसूता का बेड टिकट देखना चाहा। लेकिन, स्टाफ ने बेड टिकट और इलाज संबंधी तमाम दस्तावेज छिपा दिए। क्योंकि बेड टिकट पर लिखे ट्रीटमेंट से उन डॉक्टरों के नाम सामने आते जिन्होंने प्रसूता को ब्लड चढ़ाने और ऑपरेशन करने के लिए भूखा रखने की सलाह दी थी। लापरवाही के मामलों में अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा रोगियों का रिकॉर्ड छिपाने की यह घटना नई नहीं है।

पहले ऑपरेशन की सलाह दी, फिर नॉर्मल डिलीवरी क्यों कराई ? : परिजन

प्रसूता सिमरन की मां पिंकी और अन्य परिजनों के इस सवाल का जवाब अस्पताल के किसी डॉक्टर के पास नहीं है कि दो दिन पहले ऑपरेशन की सलाह देने वाले डॉक्टरों ने फिर नॉर्मल डिलीवरी क्यों कराई। जब ऑपरेशन की तैयारियां कर ली गई थीं फिर ऑपरेशन नहीं करने की वजह परिवार को क्यों नहीं बताई गई।

सिमरन न तो मेरी पेशेंट थी और न ही मैंने उसे देख ः डॉ. मीनाक्षी

इधर, डॉ. मीनाक्षी गुप्ता का कहना है कि 15 अक्टूबर की शाम को उनकी ईवनिंग ड्यूटी थी। न तो मैंने पेशेंट को देखा और न ही मैंने आफिशियली उसके लिए कोई ट्रीटमेंट लिखा था। किस डॉक्टर ने ऑपरेशन की सलाह दी, इसकी मुझे भी कोई जानकारी नहीं है।

प्रभारी बोले- इस मामले में तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी है

जनाना अस्पताल के प्रभारी डॉ. रुपेंद्र झा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि बच्ची की मां के पेट में ही मौत होने के मामले की जांच कराई जा रही है। ऑपरेशन की सलाह के सवाल पर उन्होंने कहा कि अस्पताल में हर दिन अलग-अलग डॉक्टर राउंड लेते हैं। ऑपरेशन के डे भी सभी के अलग-अलग होते हैं। इसलिए फिलहाल कुछ नहीं कहा जा सकता।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत