न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जिस साले की शादी में डांस कर फेमस हुए डब्बू अंकल, उसे बदमाशों ने घर में मारी गोली

सोशल मीडिया पर रातों रात गोविंदा के डांस स्टाइल को कॉपी कर फेमस होने वाले डब्बू अंकल के साले को गोली मारी गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 17 Jul 2018 6:43:26

जिस साले की शादी में डांस कर फेमस हुए डब्बू अंकल, उसे बदमाशों ने घर में मारी गोली

सोशल मीडिया पर रातों रात गोविंदा के डांस स्टाइल को कॉपी कर फेमस होने वाले डब्बू अंकल के साले को गोली मारी गई है। मध्य प्रदेश के विदिशा में रहने वाल डब्बू अंकल' यानी संजीव श्रीवास्तव पिछले महीनों में ''डांसर अंकल' के नाम से फेमस हो गए हैं। तब उनका एक डांस सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था, जिसमें वो अपने साले की शादी में गोविंदा के गाने 'मैं से मीना से न साकी से' पर डांस कर रहे थे।

जानकारी के अनुसार, ग्वालियर में डांसर डब्बूजी की उदाजी की पायगा स्थित ससुराल के आसपास पिछले पांच दिन से संदिग्ध युवक घूम रहा था। जब कुशाग्र ने उसे टोका तो उसने कुशाग्र के पैर में 12 बोर की बंदूक से गोली मार दी। घटना सोमवार दोपहर घर से 50 मीटर की दूरी पर हुई। पुलिस का दावा है कि मोहल्ले के लोगों की मदद से आधा किलोमीटर पीछा कर युवक को बंदूक के साथ पकड़ लिया गया। युवक मुरैना का है और पिछले साल से वेतन नहीं मिलने से कुशाग्र के पिता से खफा था।

श्याम मोहन श्रीवास्तव की वर्तमान में गोहद जनपद में सीईओ के पद पर पोस्टिंग है। इससे पहले वह सबलगढ़ व अम्बाह में सीईओ के पद पर रह चुके हैं। पिछले चार-पांच दिन से एक युवक इनके घर के आसपास घूम रहा था। श्याम मोहन के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में युवक कैद हो गया। श्रीवास्तव परिवार युवक की गतिविधियों से दहशत में था, लेकिन पहचान नहीं हो पा रही थी।

कुशाग्र ने बताया कि वह सोमवार की सुबह ऑफिस जाने की तैयारी कर रहा था। तभी उनकी नजर सीसीटीवी कैमरे की स्क्रीन पर पड़ी। स्क्रीन पर युवक नजर आ रहा था। मुंह पर कपड़ा बांधे हुए था। कुशाग्र युवक को पकड़ने के लिए घर से बाहर निकला। उसने पड़ोस में रहने वाले कुलदीप शर्मा को बुला लिया। तब तक युवक उनके घर से 50 मीटर की दूर मंदिर तक पहुंच गया। इसी बीच जॉली भी वहां आ गया।

कुशाग्र व उसके दोनों साथियों ने युवक को पकड़ लिया। इस बीच उसने गोली चला दी जो कुशाग्र के पैर में लगी। पकड़े गए युवक ने अपना नाम अमित (25) पुत्र कृष्ण कुमार उपाध्याय निवासी मथुरा वाली गली मुरैना बताया है।

आरोपित अमित ने पुलिस को बताया कि पांच साल पहले उसकी नौकरी सहायक सचिव चांदपुर पंचायत जिला मुरैना में लगी थी। उसे ज्वॉइन करा लिया था, लेकिन सचिव ने कोई काम नहीं दिया। जिससे वह डिप्रेशन में था। अमित ने बताया कि श्याम मोहन उस समय अम्बाह जनपद में सीईओ थे और सबलगढ़ से आए थे। एक साल पहले उनका ट्रांसफर गोहद जनपद में हो गया।

अमित का कहना है कि श्रीवास्तव उनके प्राथमिक अधिकारी थे। उनसे भी वेतन निकलवाने में मदद करने की गुहार की, लेकिन उन्होंने कोई मदद नहीं की। इसलिए उन्हें सबक सिखाने के लिए घर के चक्कर लगा रहा था। वह घर से पिता की लाइसेंसी बंदूक लाया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत