Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

रात 2 बजे के बाद तट से टकराएगा निवार, तमिलनाडु में 1 लाख लोगों को सुरक्षित निकाला गया

बंगाल की खाड़ी से उठा निवार तूफान (Nivar Cyclone) अभी पुडुचेरी से 120 किलोमीटर दूर है और इसकी रफ्तार 11 किमी/घंटा है। निवार तूफान के आज आधी रात के बाद से लेकर सुबह भोर के बीच में टकराने की आशंका है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 25 Nov 2020 9:52:42

रात 2 बजे के बाद तट से टकराएगा निवार, तमिलनाडु में 1 लाख लोगों को सुरक्षित निकाला गया

बंगाल की खाड़ी से उठा निवार तूफान (Nivar Cyclone) अभी पुडुचेरी से 120 किलोमीटर दूर है और इसकी रफ्तार 11 किमी/घंटा है। निवार तूफान के आज आधी रात के बाद से लेकर सुबह भोर के बीच में टकराने की आशंका है। NDRF के महानिदेशक एसएन प्रधान ने बताया है कि देर रात 2 बजे तूफान तट से टकराएगा। कराईकल और मामल्लापुरम के बीच इस तूफान के टकराने की संभावना है। यहां से गुजरते वक्त 145 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

चेन्नै समेत कई हिस्सों में तूफान से पहले तेज बारिश हो रही है। चेन्नै एयरपोर्ट की सेवाएं कल सुबह सात बजे तक के लिए कैंसल कर दी गई हैं। दक्षिण रेलवे की कई ट्रेनें भी रद्द हो गई हैं। NDFR अलर्ट मोड में है और तट के पास बसे बड़ी संख्या में लोगों को राहत कैंप में शिफ्ट किया गया है। तमिलनाडु से 1 लाख और पुदुचेरी से 7 हजार लोगों को निकाला गया है।
कई ट्रेनें कैंसल, चेन्नै एयरपोर्ट पर सेवा सस्पेंड

तूफान के मद्देनजर दक्षिण रेलवे ने 7 ट्रेनों को कैंसल कर दिया है और कई ट्रेनों का रूट डाइवर्ट किया है। निवार चक्रवात के चलते 26 नवंबर को दक्षिण रेलवे ने 7 ट्रेनें रद्द करने का फैसला लिया है। इससे पहले गुरुवार के लिए तीन ट्रेनें रद्द की गई थीं। निवार के चलते चेन्नई एयरपोर्ट आज शाम 7 बजे से कल सुबह 7 बजे तक के लिए बंद कर दिया गया है। इससे पहले 26 फ्लाइट कैंसिल कर दी गई थीं। चेन्नई में कई जगहों पर पावर कट भी किया गया है। तमिलनाडु के 16 जिलों में 26 नवंबर तक छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है। चेन्नई, वेल्लोर, कुड्डालोर, विलुपुरम, नागापट्टनम, थिरुवरूर, चेंगालपट्टू और पेरम्बलोर जैसे शहर शामिल हैं। 145 Km प्रति घंटा हो सकती है तूफान की रफ्तार

बंगाल की खाड़ी में बना गंभीर चक्रवाती तूफान निवार आज देर रात ममल्लापुरम और कराइकल के बीच तट से टकराने वाला है। इस दौरान तूफान की गति 120-130 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी जो बढ़कर 145 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। तमिलनाडु के चेन्नै समेत कई हिस्सों में तूफान से पहले तेज बारिश हो रही है।

तमिलनाडु, पुड्डुचेरी और पड़ोस के आंध्र प्रदेश में NDRF के करीब 1200 कर्मचारियों को मुस्तैद किया गया है। NDRF के महानिदेशक एसएन प्रधान ने बताया कि तमिलनाडु में 12 टीमें, आंध्र प्रदेश में 7 और पुड्डुचेरी में 3 टीमें तैनात की गई हैं। ओडिशा और केरल में भी कई टीमें स्टैंडबाई मोड में अलर्ट पर हैं।

निवार को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को तमिलनाडु और पुडुचेरी के मुख्यमंत्रियों से चर्चा की। मोदी ने निचले इलाकों को खाली कराने और लोगों को सुरक्षित इलाकों में पहुंचाने पर जोर दिया। पीएम ने दोनों सीएम को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। तूफान की जद में आने वाले सभी राज्यों के मुख्यमंत्री अलर्ट हैं। तमिलनाडु के सीएम ई। पलानिसामी लगातार निवार तूफान की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं। पुडुचेरी सीएम वी। नारायणसामी ने कालापेट क्षेत्र में समुद्री तट पर जाकर निवार तूफान से निपटने की तैयारियों का जायजा लिया। सीएम बारिश के बीच यहां पहुंचे थे। आंध्र के सीएम जगनमोहन रेड्डी ने भी अलर्ट जारी कर दिया है। तूफान निवार के साथ ही कोरोना का भी ध्यान

निवार तूफान के साथ ही कोरोना संक्रमण का भी ख्याल रखा जा रहा है। जनता को मदद उपलब्ध कराने के लिए राज्य आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम से सेंट्रल कंट्रोल रूम चलाया जा रहा है। निचले इलाकों से लोग निकाले गए हैं। उन्हें भोजन, पानी, हैंड सैनिटाइजर और फेस मास्क उपलब्ध कराए जाएंगे। मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

​तमिलनाडु के इन जिलों में भारी बारिश के आसार

चेन्नै मौसम विभाग के अनुसार, तमिलनाडु के थंजावुरस तिरुवरूर, नगापट्टिनम, कड्डलोर, चेन्नै , कांचीपुरम, चेंगलपट्टू, मइलादुतिरई, अरियालुर, पेरंबलूर, कल्लाकुर्ची, विल्लुरम, तिरुवन्नामलई जिलों के अलावा पुडुचेरी और कराइकल में भारी बारिश होने के आसार हैं।

चेंबरमबाक्कम डैम के गेट खोले, निचले इलाकों में अलर्ट


चेन्नई को 2015 की बाढ़ का सबक याद है, इसलिए 90% भर चुके चेंबरमबाक्कम डैम के गेट खोल दिए गए हैं। अधिकारियों का कहना है की पहले फेज में डैम से 1000 क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा। बांध का पानी अडयार नदी में जाएगा, इसलिए नदी इलाके के निचले इलाकों जैसे कुंद्रातुर, सिरुकलाथुर, तिरुमुडिवक्कम, और तिरुनीरमलई, में अलर्ट जारी कर दिया गया है। उधर, केंद्रीय जल संसाधन मंत्रालय ने भी अलर्ट जारी कर चेन्नई एयरपोर्ट पर सतर्कता बरतने को कहा है।

​तमिलनाडु में हेल्पलाइन नंबर जारी

तमिलनाडु में स्वास्थ्य विभाग ने तटीय इलाकों में 465 ऐंबुलेंस को तटीय इलाकों में हाई अलर्ट पर रखा है। स्वास्थ्य मंत्री सी विजयभास्कर ने बताया कि ऐंबुलेंस चालक निकटतम पुलिस स्टेशन और सरकारी स्वास्थ्य सुविधा पर गाड़ियां पार्क करेंगे। इमर्जेंसी के लिए हेल्प नंबर 044-28888105 और 7338895011 जारी किए गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका