न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रचंड हुआ चक्रवाती तूफान 'तितली', 145 KMPH की रफ्तार से बढ़ रहा है ओडिशा की तरफ

बंगाल की खाड़ी पर बन रहे दबाव के कारण आए चक्रवाती तूफान ‘तितली’ ने बुधवार को प्रचंड रूप ले लिया

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 10 Oct 2018 4:31:20

प्रचंड हुआ चक्रवाती तूफान 'तितली', 145 KMPH की रफ्तार से बढ़ रहा है ओडिशा की तरफ

बंगाल की खाड़ी पर बन रहे दबाव के कारण आए चक्रवाती तूफान ‘तितली’ ने बुधवार को प्रचंड रूप ले लिया और यह ओडिशा-आंध्र प्रदेश तट की ओर बढ़ रहा है . जिसकी वजह से ओडिशा के कई हिस्सों में तेज बारिश भी हुई है। भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि चक्रवातीय तूफान के 145 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ गुरुवार सुबह तक ओडिशा के गोपालपुर और आंध्र प्रदेश के कलिंगापत्तनम के बीच पहुंचने की संभावना है।

विभाग ने एक बुलेटिन में कहा, ‘‘तितली 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के साथ आगे बढ़ा और उसने प्रचंड चक्रवातीय तूफान का रूप ले लिया तथा यह ओडिशा में गोपालपुर से करीब 370 किमी। दूर दक्षिण- दक्षिण पश्चिम में बंगाल की खाड़ी के पश्चिम मध्य क्षेत्र पर मंडरा रहा है।’’

इसमें कहा गया कि इसके अगले 18 घंटे के दौरान और प्रचंड रूप लेने की आशंका है। चक्रवात के उत्तर-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ने और गुरुवार सुबह तक गोपालपुर और कलिंगापत्तनम के बीच ओडिशा तथा आंध्र प्रदेश के उत्तरी तट को पार करने की आशंका है। भुवनेश्वर में मौसम केंद्र के निदेशक एच आर बिस्वास ने पीटीआई-भाषा को बताया कि इसके बाद चक्रवात के ओडिशा पार करके पश्चिम बंगाल के गंगा तटीय क्षेत्रों की ओर बढ़ने की संभावना है तथा उसके बाद यह धीरे-धीरे कमजोर हो जाएगा।

तटीय ओडिशा के कुछ इलाकों में बुधवार को बारिश हुई। मौसम विभाग ने गुरुवार तक कई इलाकों में ‘‘भारी से बहुत भारी वर्षा’’ और कुछ इलाकों में ‘‘अत्यधिक भारी बारिश’’ का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने मछली पकड़ने के लिए ना जाने तथा तट पर रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है। मछुआरों को शुक्रवार तक समुद्र में ना उतरने की सलाह दी गई है।

ओडिशा सरकार राज्य में भारी बारिश के मद्देनजर बाढ़ की आशंका को लेकर भी सतर्क है। राज्य सरकार ने सभी जिलों में पहले ही हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। अधिकारियों ने बताया कि जिलाधीशों को सतर्क रहने और निचले इलाकों मे रह रहे लोगों को स्थानांतरित करने के लिए कहा गया है।

राज्य सरकार ने बुधवार से गजपति, गंजम, पुरी और जगतसिंहपुर जिलों में स्कूलों, कॉलेजों तथा आंगनवाड़ी केंद्रों को बंद करने के आदेश दिए हैं। बाढ़ की आशंका के चलते 11 अक्टूबर तक करीब 300 मोटरचालित नौकाओं का बंदोबस्त किया गया है।

मुख्य सचिव ए पी पाधी ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और ओडिशा आपदा त्वरित कार्रवाई बल के साथ दमकल कर्मियों को विभिन्न जिलों में भेजा गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल की बाढ़ में सुरक्षित बचा हरा घर, मालकिन लक्ष्मी पांडेय बोलीं- ‘हमारा दूसरा जन्म हुआ’
नेपाल की बाढ़ में सुरक्षित बचा हरा घर, मालकिन लक्ष्मी पांडेय बोलीं- ‘हमारा दूसरा जन्म हुआ’
टाइम्स स्क्वायर में महिला ने 2 लोगों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत; पुलिस ने आरोपी को मारी गोली
टाइम्स स्क्वायर में महिला ने 2 लोगों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत; पुलिस ने आरोपी को मारी गोली
‘बेदाग थे, बेदाग हैं, बेदाग रहेंगे’, चंपत राय को लेकर केशव मौर्य ने पहले ही सुना दिया फैसला
‘बेदाग थे, बेदाग हैं, बेदाग रहेंगे’, चंपत राय को लेकर केशव मौर्य ने पहले ही सुना दिया फैसला
CJP को मनाने में जुटी सरकार, सौरभ दास बोले- पुडुचेरी तक पहुंच गई कमिटी
CJP को मनाने में जुटी सरकार, सौरभ दास बोले- पुडुचेरी तक पहुंच गई कमिटी
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद ने पकड़ा तूल, कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान; धामी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद ने पकड़ा तूल, कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान; धामी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर फिर बोली स्वरा भास्कर, यूजर्स ने जमकर किया विरोध
‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर फिर बोली स्वरा भास्कर, यूजर्स ने जमकर किया विरोध
'शादी एक बेकार कॉन्सेप्ट है', बादशाह का पुराना बयान फिर चर्चा में
'शादी एक बेकार कॉन्सेप्ट है', बादशाह का पुराना बयान फिर चर्चा में
दो सप्ताह फ्लॉप, चौथे में ब्लॉकबस्टर! ‘हनुमान अंश’ ने बदल दी बॉक्स ऑफिस की पूरी कहानी
दो सप्ताह फ्लॉप, चौथे में ब्लॉकबस्टर! ‘हनुमान अंश’ ने बदल दी बॉक्स ऑफिस की पूरी कहानी
‘टॉक्सिक’ की असफलता: कमजोर कथानक को ढक नहीं पाई सितारे की चमक, KGF की छाया से बाहर नहीं आए यश
‘टॉक्सिक’ की असफलता: कमजोर कथानक को ढक नहीं पाई सितारे की चमक, KGF की छाया से बाहर नहीं आए यश
'पति और बच्चों को बेरोजगार कहा', अर्चना पूरन सिंह के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जाने पर भड़के सुनील पाल
'पति और बच्चों को बेरोजगार कहा', अर्चना पूरन सिंह के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जाने पर भड़के सुनील पाल
कौन हैं शोभिनव सत्य? नीम करोली बाबा बनकर पहली ही फिल्म में जीता दर्शकों का दिल
कौन हैं शोभिनव सत्य? नीम करोली बाबा बनकर पहली ही फिल्म में जीता दर्शकों का दिल
हाथ में भाला, चेहरे पर खून और आंखों में गुस्सा… ‘मैसा’ में रश्मिका का नया अवतार देख फैंस के उड़े होश
हाथ में भाला, चेहरे पर खून और आंखों में गुस्सा… ‘मैसा’ में रश्मिका का नया अवतार देख फैंस के उड़े होश
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! MP में ग्रुप-3 के 1700 पदों पर भर्ती, 12 सितंबर तक करें आवेदन
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! MP में ग्रुप-3 के 1700 पदों पर भर्ती, 12 सितंबर तक करें आवेदन