न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तरप्रदेश : पकड़ा गया खातों से लाखों रूपये निकालने वाला साइबर अपराधी, क्लोन अंगूठे का करता था इस्तेमाल

ऐसे ही अपराध करने वाला एक आरोपी मऊ जिले की पुलिस द्वारा पकड़ा गया हैं। पकड़ा गया आरोपी अंगूठे का क्लोन बनाकर कई लोगों के खाते से करीब तीस लाख रुपये निकाल चुका है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 08 Oct 2020 7:49:25

उत्तरप्रदेश : पकड़ा गया खातों से लाखों रूपये निकालने वाला साइबर अपराधी, क्लोन अंगूठे का करता था इस्तेमाल

साइबर ठगी के लिए अपराधी कई तरीकों का इस्तेमाल करते हैं। इन्हीं में से एक हैं अंगूठे का क्लोन बनाकर खातों से रूपये निकालना। ऐसे ही अपराध करने वाला एक आरोपी मऊ जिले की पुलिस द्वारा पकड़ा गया हैं। पकड़ा गया आरोपी अंगूठे का क्लोन बनाकर कई लोगों के खाते से करीब तीस लाख रुपये निकाल चुका है। आरोपी ग्राहक सेवा केंद्र का संचालन करता था। खातों से निकाले गए रुपये से आरोपी से कार सहित 11 लाख रुपये मूल्य के सामान की बरामद की। पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने इस घटना का प्रेसवार्ता कर खुलासा किया।

एसपी ने बताया कि घोसी कोतवाली के मिश्रौली निवासी प्रवीण कुमार यादव जीविकोपार्जन के लिए दुबई रहता था। उसके द्वारा खाते में भेजे गए रुपये में से 14 लाख 83 हजार 889 रुपया विभिन्न तिथियों में निकाला गया था। वापस लौटने के बाद प्रवीण को इस बात की जानकारी हुई। इस दौरान उसने घटना के बाबत थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें पीड़ित ने शाखा प्रबंधक की मिलीभगत से रुपया गायब होने का आरोप लगाया था।

दर्ज मामले की जांच में जुटी पुलिस ने गोलमाल कर रुपया निकालने वाले को दबोचा। पकड़ा गया आरोपी बुद्धीराम यादव पुत्र पतिराम यादव घोसी कोतवाली क्षेत्र के मिश्रौली रामनिधी गांव का निवासी है। एसपी के अनुसार आरोपी को पुलिस ने मझवारा मोड़ से दबोचा। पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि प्रवीण का रुपया उसका अंगूठा लगाकर निकाला गया है, जबकि वह विदेश में था, ऐसे में लाजमी था, कि बिना बैंक के करीबी के यह काम और कोई नही कर सकता। जांच के दौरान पाया गया कि आरोपी ने प्रवीण के अंगूठे का क्लोन बनाकर रुपया निकालने का काम किया। पूछताछ के दौरान पता चला कि उसने विभिन्न लोगों के खाते से अंगूठे का क्लोन बनाकर करीब तीस लाख रुपये से अधिक का गोलमाल किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने लैपटाप, चार थंब स्कैनर मशीन, एक रजिस्टर, एक प्रिंटर, 42 नए पासबुक, 7 पुराने पासबुक, 50 नए एटीएम बंद लिफाफा, एक स्वैप मशीन, चार आधार कार्ड, एक मोबाईल, पांच मुहर, एक अदद हुंडई आई 20 कार यूपी 54 एएच 5627 बरामद किया।

आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह खाते में मौजूद रुपया और खाताधारक की हैसियत देखकर रुपया निकालने का काम करता था, ताकि किसी को शक न हो। इस दौरान उसने प्रवीण के खाते से बीस-बीस हजार रुपये करके कई बार निकाले। उसे पता था कि प्रवीण विदेश में है, उसकी मोबाइल पर मैसेज जाएगा नहीं।

आरोपी ने खाते से निकाले गए रुपये से बुलेट, हुंडई कार के साथ अन्य शौक के सामानों को खरीदा था। एसपी के अनुुसार जांच में सामने आया कि विभिन्न लोगों के खाते से तीस लाख से अधिक रुपया निकालने का काम पीड़ित ने किया है। आरोपी के पकड़े जाने पर पुलिस उसके खाते को सीज कर जांच कर रही है।

शाखा प्रबंधक भी है शक के दायरे में

जिस तरह से लोगों के खाते से रुपया निकाला गया, उससे पुलिस का शक शाखा प्रबंधक पर भी है। पुलिस की माने तो बिना प्रबंधक की सहमति से कैसे दूसरे के खाते में रुपया स्थानांतरित किया गया। इसके अलावा रुपया निकालने के दौरान फोटो तस्दीक का काम भी बैंक ने नहीं किया। इस मामले को विवेचना के दौरान देखा जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

74 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा
74 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा
भारत में फिर कोरोना का खतरा! आंध्र प्रदेश में 2 लोगों की मौत के बाद प्रशासन हाई अलर्ट पर
भारत में फिर कोरोना का खतरा! आंध्र प्रदेश में 2 लोगों की मौत के बाद प्रशासन हाई अलर्ट पर
ओमान तट के पास कमर्शियल जहाज पर हमला, 11 भारतीय थे सवार; विदेश मंत्रालय ने जताई चिंता, एक नागरिक अब भी लापता
ओमान तट के पास कमर्शियल जहाज पर हमला, 11 भारतीय थे सवार; विदेश मंत्रालय ने जताई चिंता, एक नागरिक अब भी लापता
जून में भारत ने रूस से रिकॉर्ड स्तर पर खरीदा कच्चा तेल, आयात 34% बढ़कर 4.5 अरब यूरो पहुंचा
जून में भारत ने रूस से रिकॉर्ड स्तर पर खरीदा कच्चा तेल, आयात 34% बढ़कर 4.5 अरब यूरो पहुंचा
गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा करेंगी बॉलीवुड में एंट्री, बेटे यशवर्धन के साथ एकता कपूर की फिल्म में आएंगी नजर
गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा करेंगी बॉलीवुड में एंट्री, बेटे यशवर्धन के साथ एकता कपूर की फिल्म में आएंगी नजर
ट्विषा शर्मा केस में नया खुलासा, दूसरे पोस्टमार्टम में फंदे पर मिले स्किन टिश्यू
ट्विषा शर्मा केस में नया खुलासा, दूसरे पोस्टमार्टम में फंदे पर मिले स्किन टिश्यू
लौकी की हेल्दी और टेस्टी बर्फी बनाने का आसान तरीका, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे
लौकी की हेल्दी और टेस्टी बर्फी बनाने का आसान तरीका, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे
विंबलडन 2026: लिंडा नोस्कोवा बनीं महिला सिंगल्स चैंपियन, रोमांचक फाइनल में कैरोलीना मुचोवा को हराकर जीता पहला ग्रैंड स्लैम
विंबलडन 2026: लिंडा नोस्कोवा बनीं महिला सिंगल्स चैंपियन, रोमांचक फाइनल में कैरोलीना मुचोवा को हराकर जीता पहला ग्रैंड स्लैम
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर POCSO के तहत कार्रवाई, पुलिस बोली- पूछताछ में किया अहम खुलासा
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर POCSO के तहत कार्रवाई, पुलिस बोली- पूछताछ में किया अहम खुलासा
फीफा वर्ल्ड कप 2026: अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से होगी टक्कर
फीफा वर्ल्ड कप 2026: अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से होगी टक्कर
'धमाल 4' की रिलीज के बावजूद नहीं थमी 'अल्फा' की रफ्तार, शनिवार को की दमदार कमाई
'धमाल 4' की रिलीज के बावजूद नहीं थमी 'अल्फा' की रफ्तार, शनिवार को की दमदार कमाई
बेंगलुरु में महिला के घर जबरन घुसा डिलीवरी बॉय, वॉशरूम इस्तेमाल करने के बाद करने लगा अश्लील हरकत, गिरफ्तार
बेंगलुरु में महिला के घर जबरन घुसा डिलीवरी बॉय, वॉशरूम इस्तेमाल करने के बाद करने लगा अश्लील हरकत, गिरफ्तार
घर पर बनाएं क्रीमी मैकरोनी सलाद, ठंडा करके खाएंगे तो दोगुना बढ़ जाएगा स्वाद; नोट करें आसान रेसिपी
घर पर बनाएं क्रीमी मैकरोनी सलाद, ठंडा करके खाएंगे तो दोगुना बढ़ जाएगा स्वाद; नोट करें आसान रेसिपी
'अगर खुद पर भरोसा नहीं है तो न्यूयॉर्क आपको पीछे छोड़ देगा', शख्स का वीडियो हुआ वायरल
'अगर खुद पर भरोसा नहीं है तो न्यूयॉर्क आपको पीछे छोड़ देगा', शख्स का वीडियो हुआ वायरल