न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

PNB Scam : डेढ़ लाख सरकारी बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों का होगा ट्रांसफर

सरकारी बैंकों के करीब डेढ़ लाख अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले जल्द होंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 23 Feb 2018 8:06:58

PNB Scam : डेढ़ लाख सरकारी बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों का होगा ट्रांसफर

CVC ने तीन साल या उससे अधिक समय से एक ही पद और एक ही शाखा में तैनात अधिकारियों और पांच साल से एक ही शाखा में तैनात कर्मचारियों का तबादला करने का निर्देश गत वर्ष के अंत में जारी किया था। पीएनबी घोटाले के बाद वित्त मंत्रालय ने इसे जल्द लागू करने का निर्देश दिया है जिसके चलतें सरकारी बैंकों के करीब डेढ़ लाख अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले जल्द होंगे। दरअसल केंद्रीय सतर्कता आयोग (CVC) के दिसंबर में दिए निर्देश को बैंक पीएनबी घोटाले की पृष्ठभूमि में जल्द से जल्द लागू करने की कवायद कर रहे हैं। हाल ही में वित्त मंत्रालय और पीएनबी बैंक के अधिकारी सीवीसी से मिले थे जिन्हें अधिकारियों और कर्मचारियों के स्थानांतरण के मुद्दे पर लापरवाही बरतने को लेकर फटकार पड़ी थी।

बैंकिंग विभाग के सूत्रों के मुताबिक सीवीसी के निर्देशों के अनुपालन के लिए सभी बैंक ऐसे अधिकारियों और कर्मचारियों की सूची को अंतिम रूप दे रहे हैं, जो लंबे समय से एक ही शाखा में जमे हुए हैं। कुछ बैंकों ने अंतरिम सूची जारी भी कर दी है। इनमें बैंक ऑफ इंडिया समेत अन्य शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक सभी सार्वजनिक बैंकों के डेढ़ लाख से अधिक कर्मचारी और अधिकारी तबादले के नियम के दायरे में है।

सीवीसी की फटकार के बाद बढ़ी सक्रियता

सूत्र बताते हैं कि पीएनबी घोटाला सामने आने के बाद सीवीसी ने वित्त मंत्रालय से पूछा था कि उसके निर्देशों के मुताबिक बैंकों ने तबादला नीति को सख्ती से लागू किया या नहीं। तब मंत्रालय के अधिकारियों ने बैंकों के शीर्ष अधिकारियों को फरमान जारी कर तत्काल सीवीसी के निर्देशों का अनुपालन करने का दबाव डाला।

विशेषज्ञ कर्मियों को राहत

सूत्रों के मुताबिक बैंक फिलहाल विशेषज्ञ के तौर पर करने वाले अधिकारियों या कर्मचारियों का स्थानांतरण नहीं करेंगे। इसकी वजह वित्तवर्ष का अंत होने से बैंकों में काम का बोझ है।

आरोपी कर्मियों से सबक

पीएनबी घोटाले में सामने आए मुख्य आरोपी गोकुलनाथ शेट्टी सात साल से एक ही पद पर कार्यरत था। इसी तरह क्लर्क मनोज खरात भी तय समय से ज्यादा वक्त तक उसी जगह पर काम कर रहा था। बैंकिंग मामलों के विशेषज्ञ अतुल सिंह ने कहा, 'एक ही जगह या पद पर ज्यादा समय तक काम करने से घपले की आशंका बढ़ जाती है। कर्मचारी अपने पद का दुरुपयोग कर बैंक के लिए अन्य तरीके से नुकसान का कारण बन सकता है।'

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत