न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जीएसटी कटौती सरकार पर पड़ेगी भारी, साख पर लगेगा बट्टा : मूडीज

हाल ही में सरकार द्वारा 88 उत्पादों पर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) दर में कटौती करने पर सोमवार को क्रेडिट रेटिंग एजेंसी मूडीज ने कहा कि ये कटौती सरकारी राजस्व पर भारी पड़ेगी और यह साख नकारात्मक करने वाला है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 30 Jul 2018 6:05:34

जीएसटी कटौती सरकार पर पड़ेगी भारी, साख पर लगेगा बट्टा : मूडीज

हाल ही में सरकार द्वारा 88 उत्पादों पर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) दर में कटौती करने पर सोमवार को क्रेडिट रेटिंग एजेंसी मूडीज ने कहा कि ये कटौती सरकारी राजस्व पर भारी पड़ेगी और यह साख नकारात्मक करने वाला है, क्योंकि इससे राजकोषीय मजबूती के प्रयासों पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। केंद्रीय वित्त मंत्री की अध्यक्षता वाली जीएसटी परिषद ने पिछले सप्ताह घरेलू उपभोक्ता उपकरणों के साथ ही विभिन्न हस्तशिल्प उत्पादों व पेंट पर जीएसटी दर में कटौती की थी। एजेंसी ने कहा कि हमें जीएसटी दर में हालिया कटौती से राजस्व में सालाना सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का लगभग 0.04 फीसदी से 0.08 फीसदी तक नुकसान होने की उम्मीद है।

मूडीज ने बयान में कहा कि राजस्व में नुकसान का अनुपात कम है, लेकिन कर की दरों में अस्थिरता सरकार के राजस्व के लिए अनिश्चितता पैदा करती है और यह ऐसे समय में सामने आया है, जब उसके खर्च में बढ़ोतरी का जोखिम बरकरार है।

एजेंसी ने कहा कि सरकार ने बजट में चालू वित्त वर्ष के लिए सकल कर राजस्व में 16.7 फीसदी वृद्धि का लक्ष्य तय किया था और भविष्य में सरकार के राजस्व में जीएसटी संग्रह का योगदान अहम होगा, क्योंकि करदाताओं की संख्या बढ़ने के साथ-साथ कराधान में भी वृद्धि हुई है।

लक्ष्य से चूकने का जोखिम

मूडीज ने कहा कि जनवरी 2018 तथा नवंबर 2017 के बाद हाल में कर में कटौती सरकार के राजस्व संग्रह पर भारी पड़ेगी और यह साख के लिए नकारात्मक है, क्योंकि इससे सरकार का राजकोषीय मजबूती का प्रयास दबावग्रस्त होगा।

सरकार को उम्मीद है कि मध्य अवधि में सरकारी खजाने में जीएसटी राजस्व जीडीपी का अतिरिक्त 1.5 फीसदी का योगदान करेगा। जीएसटी को लागू करने में आने वाली आरंभिक परेशानियों के बावजूद दिसंबर 2017 के बाद जीएसटी संग्रह में बढ़ोतरी हुई है, लेकिन बार-बार कर की दरों में बदलाव से पूरे वित्त वर्ष में जीएसटी से 7.4 लाख करोड़ रुपये (100 अरब डॉलर) की वसूली के लक्ष्य के चूकने का जोखिम पैदा हुआ है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत