न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दिनेश कार्तिक के अलावा इन खिलाडियों ने भी आखिरी बॉल पर छक्का लगा जिताया अपनी टीम को

हम आपको कुछ ऐसे ही खिलाडियों के बारे में बताने जा रहे हैं  जिन्होनें आखिरी बॉल पर छक्का लगा जिताया अपनी टीम को। आइये जानते हैं उन खिलाडियों के बारे में।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 28 Mar 2018 5:35:30

दिनेश कार्तिक के अलावा इन खिलाडियों ने भी आखिरी बॉल पर छक्का लगा जिताया अपनी टीम को

हाल ही में श्रीलंका में त्रिकोणीय टी-20 सीरीज निदाहास ट्रोफी खेली गई। जिसके फाइनल मुकाबले में दिनेश कार्तिक ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाते हुए अपनी टीम की जीत दर्ज कराई। इसके लिए दिनेश कार्तिक को कई दिग्गजों ने बधाई दी। दिनेश कार्तिक ने देश के दर्शकों में अपने लिए सम्मान ओर बढ़ा लिया। ऐसा पहली बार नहीं है जब किसी खिलाडी ने गेम की आखिरी गेंद पर छक्का मारकर जिताया है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही खिलाडियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होनें आखिरी बॉल पर छक्का लगा जिताया अपनी टीम को। आइये जानते हैं उन खिलाडियों के बारे में।

javed miandad,dinesh kartik,nathan mccullum,shivnarayan chandrapal,lance klusener,brendan taylor

* जावेद मियादांद

ऑस्ट्रलेशिया कप का फाइनल मैच भारत और पाकिस्तान के बीच18 अप्रैल, 1986 को वनडे मैच खेला गया। मैच की आखिरी बॉल पर पाकिस्तान को जीत के लिए 4 रन चाहिए थे और उसका सिर्फ 1 विकेट बाकी था। शारजाह में खेले गए इस मैच में जावेद मियादाद ने चेतन चौहान को छक्का लगाकर पाकिस्तान को जीत दिला दी थी। जब भी भारत-पाकिस्तान क्रिकेट की बात होती है इस मैच को याद किया जाता है।

javed miandad,dinesh kartik,nathan mccullum,shivnarayan chandrapal,lance klusener,brendan taylor

* मॉर्गन

22 दिसंबर 2012 को भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए टी20 इंटरनैशनल क्रिकेट मैच में इयॉन मॉर्गन ने अपनी टीम को जीत दिलायी थी। इंग्लैंड को आखिरी गेंद पर 3 रनों की जरूरत थी। अशोक डिंडा की गेंद पर मॉर्गन ने छक्का लगाकर अपनी टीम को जीत दिलायी थी। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 177/8 का स्कोर बनाया था। इंग्लैंड ने 181/4 रन बनाकर मैच जीत लिया।

javed miandad,dinesh kartik,nathan mccullum,shivnarayan chandrapal,lance klusener,brendan taylor

* नेथन मैकलम

2013 में न्यू जीलैंड के नेथन मैकलम ने रंगना हेराथ की अंतिम गेंद पर छक्का लगाकर न्यू जीलैंड को जीत दिलाई थी। हालांकि, कीवी टीम को आखिरी बॉल पर सिर्फ 1 रन चाहिए थे। नाथन ने इस मैच में 9 गेंदों में 32 रन ठोक दिए थे।

javed miandad,dinesh kartik,nathan mccullum,shivnarayan chandrapal,lance klusener,brendan taylor

* शिवनारायण चंद्रपाल

वेस्ट इंडीज के दिग्गज बल्लेबाज शिवनारायण चंद्रपॉल भी इस कारनामे को दोहरा चुके हैं। उन्होंने 2008 में श्री लंका के खिलाफ पोर्ट ऑफ स्पेन में यह कारनामा किया था। मैच की अंतिम बॉल पर वेस्ट इंडीज को जीत के लिए 6 रन चाहिए थे। चंद्रपॉल ने चमिंडा वास को छक्का लगाकर मैच वेस्ट इंडीज की झोली में डाल दिया था।

javed miandad,dinesh kartik,nathan mccullum,shivnarayan chandrapal,lance klusener,brendan taylor

* लांस क्लूजनर

26 मार्च, 1999 को न्यू जीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे मैच नेपियर में खेला गया। इस मैच में अंतिम ओवर में दक्षिण अफ्रीका को 11 रनों की जरूरत थी। पहली 5 गेंदों में लांस क्लूजनर और मार्क बाउचर ने बड़ी मुश्किल से 5 रन बनाए। अब अंतिम बॉल पर जीत के लिए 4 रन की जरूरत थी। अंतिम गेंद पर क्लूजनर ने डिऑन नाश को छक्का जड़ते हुए दक्षिण अफ्रीका को जीत दिला दी।

javed miandad,dinesh kartik,nathan mccullum,shivnarayan chandrapal,lance klusener,brendan taylor

* ब्रेंडन टेलर

2006 में हरारे स्पोर्ट्स क्लब में जिम्बाब्वे और बांग्लादेश के बीच एक ऐसा ही ODI खेला गया। मैच के ओवर में जिम्बाब्वे को जीतने के लिए 3 गेंदों में 16 रनों की दरकार थी। ओवर मुर्तजा फेंक रहे थे। चौथी गेंद पर टेलर ने चौका जड़ दिया। 5वीं गेंद पर टेलर ने छक्का लगाया। अब अंतिम गेंद पर 6 रनों की दरकार थी। मैच के हीरो रहे ब्रेंडन टेलर ने अंतिम गेंद पर छक्का जड़कर जिम्बाब्वे को जीत दिला दी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन