न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

IND VS AUS: खत्म हुआ 71 साल का इंतजार, ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया ने रचा इतिहास, इमोश्नल हुए विराट कोहली

भारत और ऑस्ट्रेलिया (India Vs Australia) के बीच चौथा टेस्ट बारिश के कारण ड्रॉ रहा। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया में पहली बाद टेस्ट श्रृंखला जीतकर भारत ने एक नया इतिहास रच दिया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 07 Jan 2019 11:10:56

IND VS AUS: खत्म हुआ 71 साल का इंतजार, ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया ने रचा इतिहास, इमोश्नल हुए विराट कोहली

भारत और ऑस्ट्रेलिया (India Vs Australia) के बीच चौथा टेस्ट बारिश के कारण ड्रॉ रहा। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया में पहली बाद टेस्ट श्रृंखला जीतकर भारत ने एक नया इतिहास रच दिया है। मैच तो ड्रॉ रहा लेकिन भारत (Team India) ने चार टेस्ट मैचों की सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया है। भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) ने 71 साल बाद ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीतकर इतिहास रचा है। यह टीम इंडिया की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसी के घर में पहली सीरीज जीत है। विराट कोहली (Virat Kohli) की कप्तानी में टीम इंडिया ने ये कारनामा किया।

आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो पता चलता है कि एशियाई टीम को ये जीत 71 साल, 31 सीरीज, 98 टेस्ट के बाद मिली है। इस दौरान 272 खिलाड़ी खेले और 29 कप्तान बदले गए। इस लिहाज से ये जीत बड़ी नहीं बहुत बड़ी है। बहरहाल, सिडनी टेस्ट बारिश में धुल जाने से मजा किरकिरा हो गया। आकाश चोपड़ा ने भी ट्वीट करते हुए कहा- मैं विराट कोहली की दहाड़ मिस करूंगा।

india vs australia,virat kohli,tim paine,kuldeep yadav,ind vs aus,india vs australia 4th test,day 5,live cricket score,sydney test,team india

भारत ने एडीलेड में पहला टेस्ट मैच 31 रन से जीता था। ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ में दूसरे टेस्ट मैच में 146 रन से जीतकर वापसी की लेकिन भारत ने मेलबर्न में तीसरा मैच 137 रन से जीता और श्रृंखला में 2-1 की बढ़त बनायी जो आखिर में निर्णायक साबित हुई। सुबह के पूरे सत्र में पिच कवर से ढकी रही। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड के ऊपर काले घने बादल छाये हुए हैं और इस बीच हल्की बारिश भी हुई।

भारत ने अपनी पहली पारी सात विकेट पर 622 रन बनाकर समाप्त घोषित की थी जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया 300 रन पर आउट हो गया और उसे अपनी धरती पर पिछले 30 साल में पहली बार फॉलोऑन के लिये उतरना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के छह रन बनाये।

ऑस्ट्रेलिया 31 साल बाद अपने घर में किसी टीम के खिलाफ टेस्ट मैच में फॉलोऑन खेल रही है। पिछली बार 1988 में ऑस्ट्रेलिया को इंग्लैंड ने इसी मैदान पर फॉलोऑन दिया था। इसके अलावा, 1986 के बाद पहली बार भारत ने ऑस्ट्रेलिया को फॉलोऑन दिया है। इससे पहले, 1986 में सिडनी में नववर्ष के मौके पर खेले गए मैच में भारत ने आस्ट्रेलिया को फॉलोऑन दिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
मुंबई में पटाखों की बिक्री और भंडारण पर सख्ती, बिना लाइसेंस सार्वजनिक स्थानों पर रखना भी प्रतिबंधित
मुंबई में पटाखों की बिक्री और भंडारण पर सख्ती, बिना लाइसेंस सार्वजनिक स्थानों पर रखना भी प्रतिबंधित
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल