न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली में कब खुलेंगे स्कूल, केजरीवाल बोले - जब तक पूरी तरह आश्वस्त नहीं हो जाते

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि जब तक शहर में कोरोना को लेकर बेहतर स्थिति के बारे में "पूरी तरह से आश्वस्त" नहीं हो जाते जब तक स्कूल नहीं खोले जाएंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 15 Aug 2020 5:02:09

दिल्ली में कब खुलेंगे स्कूल, केजरीवाल बोले - जब तक पूरी तरह आश्वस्त नहीं हो जाते

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि जब तक शहर में कोरोना को लेकर बेहतर स्थिति के बारे में "पूरी तरह से आश्वस्त" नहीं हो जाते जब तक स्कूल नहीं खोले जाएंगे। दिल्ली सचिवालय में शनिवार को अपने स्वतंत्रता दिवस के भाषण में सीएम केजरीवाल ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में दो महीने पहले के मुकाबले अब कोविड-19 की स्थिति नियंत्रण में है। सीएम ने कोरोना से निपटने को लेकर केंद्र सरकार, 'कोरोना वॉरियर्स' और विभिन्न संगठनों सहित सभी हितधारकों को धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा, मैं लोगों से मिलता रहता हूं। लोगों का कहना है कि स्कूल अभी न खोलें जाएं। मैं उन्हें आश्वस्त करना चाहता हूं कि हम उनके बच्चों की उतनी ही परवाह करते हैं, जितनी वे करते हैं। जब तक पूरी तरह आश्वस्त नहीं हो जाते, हम स्कूल नहीं खोलने जा रहे हैं।'

इसके साथ ही उन्होंने करप्शन, पर्यावरण और साफ-सफाई को लेकर देशवासियों से तीन अपील की। सीएम केजरीवाल ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लोगों से तीन प्रण लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि

पहला, जीवन में कोई भ्रष्टाचार नहीं करेंगे, न रिश्वत लेंगे न रिश्वत देंगे। रिश्वत लेना, रिश्वत देना और भ्रष्टाचार देश और भारत माता के साथ गद्दारी है। और उन सैनिकों के साथ गद्दारी है, जो बॉर्डर पर अपनी जान कुर्बान करते हैं। यह उनके साथ गद्दारी है, जिन्होंने देश को आज़ाद कराने के लिए जान दी। यह भगत सिंह, चंद्रशेखर, सुभाष चंद्र बोस के साथ गद्दारी है।

दूसरे,
प्रदूषण के मुद्दे पर सीएम ने कहा कि प्रण लेना चाहिए कि हम ऐसा कोई काम नहीं करेंगे, जिससे जल या वायु प्रदूषण फैले। अगर हम आज अपनी धरती को प्रदूषित करते हैं, तो न सिर्फ हम अपने देशवासियों की जान के साथ खेल रहे हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ी की जान भी दांव पर लगा रहे हैं।

तीसरा, मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने देश को साफ सुथरा रखना है। जब हम सड़क पर निकलते हैं तो 2 मिनट के लिए भी नहीं सोचते कि कुछ खाकर कूड़ा सड़क पर ही फेंक देते हैं। यह सड़क भी तो अपनी है। अपने घर में नहीं फेंकते, अपने ड्रॉइंग रूम में नहीं फेंकते, लेकिन सड़क पर फेंक देते हैं। हमें अपने देश को साफ सुथरा रखना होगा। आज 15 अगस्त को हमें इन तीनों का प्रण लेना है, तभी हम सोच सकते हैं, हम उन लोगों की कुर्बानी को अच्छे तरीके से याद कर रहे हैं, जिन्होंने हमें आजादी दिलाई।

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली ने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में आइसोलेशन और प्लाज्मा थेरेपी को लेकर "मॉडल" पेश किया है। उन्होंने ये भी कहा कि दिल्ली की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

केजरीवाल ने कहा कि 15 अगस्त का दिन उन सभी वीर जवानों को याद करने का दिन है जिन्होंने बाते 73 सालों में सीमा पर अपना बलिदान देकर देश की सुरक्षा की। उन्होंने कहा कि देश के उन सभी वीर जवानों को नमन जिनकी शहादत की वजह से आज हम खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हमने दिल्ली में डेंगू को कन्ट्रोल किया। उन्होंने कहा कि आज देशभर में दिल्ली मॉडल की चर्चा हो रही है।

बता दें कि इस साल दिल्ली सरकार ने कोरोना वायरस महामारी के कारण अपने स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम को दिल्ली सचिवालय में आयोजित किया। पहले इसका आयोजन छत्रसाल स्टेडियम में होता था।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री