न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आंध्र प्रदेश में मिले कोरोना के 34 नए मामले, तमिलनाडु में लॉकडाउन तोड़ने पर सख्त कार्रवाई, देश में 3378 लोग संक्रमित

आंध्र प्रदेश में पिछले 12 घंटे में 34 नए कोरोना पॉजिटिव मामलों की पुष्टि हुई है। इसमें सबसे ज्यादा केस कर्नूल से सामने आए हैं, जहां अब तक 27 कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 05 Apr 2020 12:30:13

आंध्र प्रदेश में मिले कोरोना के 34 नए मामले, तमिलनाडु में लॉकडाउन तोड़ने पर सख्त कार्रवाई, देश में 3378 लोग संक्रमित

दुनियाभर में कोरोना वायरस मरीजों की संख्या 12 लाख हो गई है। 64 हजार 691 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 2 लाख 46 हजार व्यक्ति ठीक भी हुए हैं। भारत में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। देश में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 3378 पहुंच गई है। वहीं, कोरोना (COVID-19) की चपेट में आकर अब तक 77 लोगों की मौत हो चुकी है।

आंध्र प्रदेश में पिछले 12 घंटे में 34 नए कोरोना पॉजिटिव मामलों की पुष्टि हुई है। इसमें सबसे ज्यादा केस कर्नूल से सामने आए हैं, जहां अब तक 27 कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं। आंध्र प्रदेश में रविवार सुबह 11:20 बजे तक कुल 226 मामलों की पुष्टि हुई है।

तमिलनाडु में लॉकडाउन तोड़ने पर सख्त कार्रवाई

तमिलनाडु में लॉकडाउन तोड़ने पर 78,837 लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। लॉकडाउन तोड़ने पर 78,707 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि 59,868 वाहन जब्त किए गए हैं। इसके अलावा लॉकडाउन तोड़ने पर अब तक 71,204 एफआईआर दर्ज की गई हैं। तमिलनाडु से अभी तक 485 संक्रमित मामले सामने आ चुके है जिसमें 474 अभी भी एक्टिव है, इस वायरस से 8 लोग ठीक हो चुके है वहीं 3 लोगों की मौत हो चुकी है।

दिल्ली: सरकारी अस्पताल के 2 और नर्सिंग स्टाफ कोरोना संक्रमित

दिल्ली के सरकारी अस्पताल दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट के 2 और नर्सिंग ऑफिसर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे पहले इसी अस्पताल के 1 डॉक्टर समेत 4 मेडिकल स्टाफ कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। दरअसल, सबसे पहले इस अस्पताल में एक डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव पाए गए। बताया गया कि उन डॉक्टर साहब के भाई यूके से आए थे, जिनसे संक्रमण हुआ। इस घटना के बाद से अब तक करीब 47 लोगों के सैंपल जांच के लिए जा चुके हैं। अस्पताल के कुल 6 मेडिकल स्टाफ अब तक संक्रमित हो चुके हैं। दिल्ली की बात करे तो यहां 445 मामले सामने आ चुके है जिसमें 423 एक्टिव है वहीं 6 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमितों में 301 ऐसे लोग हैं जो निजामुद्दीन में एक धार्मिक कार्यक्रम मरकज में शामिल हुए थे। महाराष्ट्र और तमिलनाडु के बाद सबसे ज्यादा संक्रमित लोग दिल्ली में हैं। दिल्ली में कोरोना वायरस का एक संदिग्ध मरीज आज AIIMS जय प्रकाश नारायण एपेक्स ट्रॉमा सेंटर की तीसरी मंजिल से कूद गया, जिससे उसके पैर में फ्रैक्चर आ गया। अभी उसकी हालत स्थिर है। उसके कोरोना वायरस टेस्ट के नतीजे का अभी इंतजार है। दिल्ली पुलिस ने लॉकडाउन के दौरान लोगों से शबे बरात के लिए सड़कों पर नहीं उतरने की अपील की है।

गुजरात में कोरोना से मरने वालों की संख्या 11 हो गई है। इसके साथ ही राज्य में अब तक 122 संक्रमित मिले हैं। इनमें से 55 मामले अकले अहमदाबाद से हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर