न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : दिलीप जोशी ने एक बार इसलिए दी थी TMKOC छोड़ने की धमकी, शिल्पा ने बेटे को ऐसे किया बर्थडे विश

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में 'जेठालाल गड़ा' की भूमिका निभाने वाले एक्टर दिलीप जोशी जबरदस्त तरीके से लोकप्रिय हैं। दिलीप ने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 21 May 2024 1:27:51

2 News : दिलीप जोशी ने एक बार इसलिए दी थी TMKOC छोड़ने की धमकी, शिल्पा ने बेटे को ऐसे किया बर्थडे विश

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में 'जेठालाल गड़ा' की भूमिका निभाने वाले एक्टर दिलीप जोशी जबरदस्त तरीके से लोकप्रिय हैं। दिलीप ने इस सीरियल से पहले भी कुछ फिल्मों और सीरियल में काम किया था, लेकिन उन्हें पहचान इसी से मिली। उनकी एक्टिंग लोगों को बहुत पसंद आती है। बता दें कि यह शो साल 2008 में शुरू हुआ था और अब भी जारी है। अब यह शो छोड़ चुकीं एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने खुलासा किया है कि दिलीप ने एक बार शो छोड़ने की धमकी क्यों दी थी।

जेनिफर ने 'TMKOC' में 'मिसेज रोशन सोढ़ी' का रोल निभाया था। जेनिफर ने 'बॉलीवुड ठिकाना' को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि दिलीप की एक बार शो के ऑपरेशनल हेड सोहिल रमानी से बहुत बड़ी लड़ाई हो गई थी। शो के सेट पर दोनों के बीच तीखी बहस हो गई और बात इतनी बढ़ गई कि सोहिल ने दिलीप की तरफ कुर्सी फेंक दी थी। बड़े टकराव के बाद दिलीप ने स्पष्ट कर दिया था कि अगर सोहिल उनके साथ काम करना जारी रखेंगे, तो वे शो छोड़ देंगे।

इसलिए किसी और झगड़े से बचने के लिए सोहिल को दिलीप से दूर रहने का निर्देश दिया गया था और दो साल तक ऐसा ही रहा। सोहिल की बदसलूकी के चलते बाकी कलाकारों ने भी उनका बायकॉट कर दिया था। आपको बता दें, जेनिफर ने शो के प्रोड्यूसर असित मोदी पर सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप लगाए हैं।

शिल्पा शेट्टी का बेटा वियान हुआ 12 साल का, एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर लिखा...

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के बेटे वियान का आज मंगलवार (21 मई) को जन्मदिन है। वह 12 साल का हो गया है। शिल्पा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से वियान पर खूब प्यार बरसाया है। शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर वियान का एक प्यारा सा वीडियो शेयर कर लिखा, “घर के ड्रैगन को 12वां जन्मदिन मुबारक हो (बस कोशिश करें कि घर न जले)। तुम हमारे लिए बहुत मायने रखते हो, मेरे अनमोल और मैं ड्रैगन की मां बनकर बहुत धन्य हूं।

आपकी हंसी, शक्ति और प्यार हमारे जीवन को अनंत आनंद और गर्व से भर देते हैं। लव यू सोउउ मुच्च्च। धन्य रहो, मेरी जान।” इस पोस्ट पर फिल्ममेकर व कोरियोग्राफर फराह खान और एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने भी कमेंट करते हुए वियान को बर्थडे विश किया। बता दें कि साल 2009 में बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी करने के बाद शिल्पा ने साल 2012 में वियान को जन्म दिया था। शिल्पा के 4 साल की बेटी समीशा भी हैं।

शिल्पा के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वह पिछले साल अमित साध, डेलनाज ईरानी, कुशा कपिला और पवलीन गुजराल के साथ कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘सुखी’ में नजर आई थीं। उन्होंने वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ में भी काम किया था। उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा और विवेक ओबेरॉय थे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष