न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : मिस यूनिवर्स खिताब के 30 साल पूरे होने पर सुष्मिता ने शेयर की पोस्ट, शूरा के लिए गाते दिखे अरबाज

पूरी दुनिया में सबसे खूबसूरत महिला का खिताब जीतने वालीं सुष्मिता सेन (48) ने बॉलीवुड में भी खास मुकाम हासिल किया। सुष्मिता अब तक...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 21 May 2024 12:32:45

2 News : मिस यूनिवर्स खिताब के 30 साल पूरे होने पर सुष्मिता ने शेयर की पोस्ट, शूरा के लिए गाते दिखे अरबाज

पूरी दुनिया में सबसे खूबसूरत महिला का खिताब जीतने वालीं सुष्मिता सेन (48) ने बॉलीवुड में भी खास मुकाम हासिल किया। सुष्मिता अब तक कई सफल फिल्मों का हिस्सा रही हैं। ग्लैमरस एक्ट्रेस के रूप में करिअर शुरू करने के बाद उन्होंने कई चुनौतीपूर्ण भूमिकाओं में खुद को साबित किया। आज का दिन सुष्मिता की जिंदगी के सबसे खास दिनों में से एक है। सुष्मिता ने साल 1994 में 21 मई को ही 18 साल की उम्र में इतिहास रच दिया था।

तब उन्होंने मिस यूनिवर्स का खिताब जीता। इस उपलब्धि के 30 साल पूरे हो गए हैं और सुष्मिता ने इस मौके पर खूबसूरत पोस्ट शेयर की है। सुष्मिता ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर एक पुरानी तस्वीर पोस्ट की और एक लंबा नोट लिखा। फोटो में सुष्मिता ने एक बच्ची को गोद में लिया हुआ है और वह उसे देखकर मुस्कुरा रही हैं। सुष्मिता ने लिखा, “ये छोटी लड़की, जिससे मैं एक अनाथालय में मिली थी, उसने मुझे एक 18 साल की लड़की को जिंदगी का सबसे मासूम, लेकिन गहरा सबक सिखाया, जिसे मैं आज तक जी रही हूं। ये फोटो 30 साल पहले ली गई थी, जब मिस यूनिवर्स का ताज पहली बार भारत आया था!!!

ये कमाल का सफर रहा था और अभी भी जारी है...हमेशा मेरी सबसे बड़ी पहचान और ताकत बने रहने के लिए भारत को धन्यवाद!! कभी न खत्म होने वाले प्यार और अपनेपन के लिए फिलीपींस को धन्यवाद...तीन दशक बीत गए और अभी आने बाकी हैं!! दुनियाभर में मेरे सभी फैंस, दोस्तों, परिवार और शुभचिंतकों को...पता है कि आप सभी ने मेरे जिंदगी में बदलाव लाया है और मुझे उन तरीकों से प्रेरित किया है जिनके बारे में आप कभी जान भी नहीं पाएंगे!! मैं प्यार महसूस करती हूं! !! शुक्रिया!!! शानदार सम्मान है ये!!!” सुष्मिता की पर्सनल लाइफ पर नजर डालें तो उन्होंने शादी नहीं की और दो बेटियां गोद ली हुई हैं। पिछले कुछ साल से उनका नाम रोहमन शॉल के साथ जुड़ रहा है।

अरबाज खान और शूरा खान ने पिछले साल 24 दिसंबर को किया था निकाह

एक्टर और फिल्ममेकर अरबाज खान ने पिछले साल 24 दिसंबर को मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान के साथ निकाह किया था। शादी के बाद दोनों कई दफा साथ दिख चुके हैं। हाल ही में अरबाज, शूरा के साथ लेट नाइट ड्राइव पर निकले, जिसका एक वीडियो सामने आया है। शूरा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें देखा जा सकता है कि अरबाज ड्राइव कर रहे हैं और शूरा पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। वे शूरा के लिए रोमांटिक सॉन्ग ‘यू कैन डू मैजिक’ गा रहे हैं।

बगल वाली सीट पर बैठीं शूरा उनका वीडियो रिकॉर्ड कर रही हैं। बता दें कि कपल की लव स्टोरी ‘पटना शुक्ला’ फिल्म के सेट पर शुरू हुई थी। अरबाज ने मूवी प्रोड्यूस की थी। इसमें रवीना टंडन ने लीड रोल किया था और शूरा ने उनके लिए बतौर मेकअप आर्टिस्ट काम किया था। शूरा और अरबाज ने अर्पिता खान के घर पर निकाह किया था।

शादी में अरबाज के बड़े भाई सलमान खान समेत पूरा परिवार शामिल हुआ था। यहां तक कि अरबाज के बेटे अरहान खान ने भी इसमें शिरकत कर खूब मजे किए थे। अरबाज की पहली शादी मलाइका अरोड़ा के साथ हुई थी। 19 साल के बाद दोनों ने साल 2017 में तलाक ले लिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष