न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : लंदन में घूमते दिखे कैटरीना-विक्की, फैंस लगा रहे प्रेग्नेंसी की अटकलें, अक्षय ने बताया क्या करेंगे आरव

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की जोड़ी को लेकर फैंस काफी क्रेजी रहते हैं। हाल ही में कपल का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 21 May 2024 11:47:51

2 News : लंदन में घूमते दिखे कैटरीना-विक्की, फैंस लगा रहे प्रेग्नेंसी की अटकलें, अक्षय ने बताया क्या करेंगे आरव

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की जोड़ी को लेकर फैंस काफी क्रेजी रहते हैं। हाल ही में कपल का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वे सड़कों पर घूमते दिख रहे हैं। उन्हें लंदन में छुट्टियां मनाते देखा गया। पोस्ट किए गए वीडियो में कपल को सर्दियों के कपड़े पहने बेकर स्ट्रीट पर घूमते हुए दिखाया गया है। जब वे फुटपाथ पर टहल रहे थे तो विक्की, कैटरीना को प्रोटेक्ट करते दिखें। इस दौरान विक्की, कैटरीना का हाथ पकड़े नजर आए।

कैप्शन में लिखा है, “विक्की और कैटरीना के कपल गोल्स को पूरा करते हुए तब देखा गया, वे हाथों मे हाथ डाले लंदन की सड़कों पर घूम रहे थे।” कैटरीना ट्रेडिशनल ड्रेस पर जैकेट पहने दिखी, जबकि ब्लू शर्ट में विक्की स्मार्ट लग रहे हैं। जैसे ही ये वीडियो सामने आया, लोगों ने तरह-तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए। ज्यादातर फैंस का ऐसा कहना है कि “कैटरीना प्रेग्नेंट हैं और वो ओवरसाइज कोट में अपना बेबी बंप छिपा रही थीं।” काफी फैंस ने ये भी नोटिस किया कि कैसे एक्ट्रेस काफी समय से लंदन में हैं। शायद वह अपनी प्रेग्नेंसी को मीडिया की नजरों से दूर रखना चाहती हैं।

कपल की ओर से प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर अभी तक कोई रिएक्शन सामने नहीं आई है। उल्लेखनीय है कि कैटरीना ने पिछले दिनों विक्की के 36वें जन्मदिन पर उनकी कई तस्वीरें शेयर की थीं। अंदाजा लगाया जा रहा है कि तस्वीर उनके बर्थडे डिनर की थी। उनके सामने एक केक रखा हुआ था और प्लेट पर 'हैप्पी बर्थडे' लिखा था।

वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो कैटरीना की पिछली फिल्म ‘मैरी क्रिसमस’ थी, जो नहीं चली। अब वह आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा के साथ फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' में नजर आएंगी। दूसरी ओर, विक्की की पिछली फिल्म ‘सैम बहादुर’ थी जिसमें उनके काम की खूब प्रशंसा हुई थी। वे अब 'छावा' में रश्मिका मंदाना और ‘बैड न्यूज’ में एमी विर्क व तृप्ति डिमरी के साथ नजर आएंगे।

अक्षय कुमार ने ‘धवन करेंगे’ शो में आरव के भविष्य को लेकर की बात

अक्षय कुमार ने हाल ही भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन के नए चैट शो 'धवन करेंगे' में अपने बेटे आरव को लेकर बात की है। अक्षय ने इस बात का खुलासा किया कि आरव फिल्मों में नहीं आने वाले यानी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा नहीं बनेंगे। अक्षय ने कहा कि आरव लंदन में यूनिवर्सिटी में पढ़ रहा है। उसने 15 साल की उम्र में घर छोड़ दिया था। उसे हमेशा पढ़ाई का शौक था और वह अकेले रहना चाहता था।

आगे बढ़ने का निर्णय उसका था, भले ही मैं नहीं चाहता था कि वह जाए। हालांकि मैं उसे रोक नहीं सका क्योंकि मैंने भी 14 साल की उम्र में अपना घर छोड़ दिया था। हमने कभी भी उसे कुछ भी करने के लिए मजबूर नहीं किया। उसे फैशन में रुचि है, वह सिनेमा का हिस्सा नहीं बनना चाहता। वह मेरे पास आया और कहा कि मैं फिल्में नहीं करना चाहता। मैंने कहा ये तुम्हारी जिंदगी है, जो करना है करो।

मैं खुश हूं जिस तरह से ट्विंकल और मैंने आरव को पाला है। वह बहुत सीधा-सादा लड़का है। दूसरी ओर, मेरी बेटी नितारा को कपड़े पसंद हैं। गौरतलब है कि आरव काफी गुड लुकिंग हैं। हाल ही वे अजय देवगन की बेटी नीसा और ऑरी के साथ पार्टी करते दिखे थे। अक्षय के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी पिछली फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' थी। वे अब 'जॉली एलएलबी 3' में नजर आएंगे। इसके अलावा उनके पास 'वेलकम टू द जंगल', 'सिरफिरा', 'हेरा फेरी' और 'सिंघम अगेन' भी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष