न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

नोएडा में कोरोना के 38 मामले, फुल हुए Covid-19 बेड

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में सबसे ज्यादा कोरोना पॉजिटिव मामले नोएडा (Noida) से सामने आ रहे है। यहां अब तक 38 मामले सामने आ चुके हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 01 Apr 2020 9:38:51

नोएडा में कोरोना के 38 मामले, फुल हुए Covid-19 बेड

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में सबसे ज्यादा कोरोना पॉजिटिव मामले नोएडा (Noida) से सामने आ रहे है। यहां अब तक 38 मामले सामने आ चुके हैं। गौतम बुध नगर के नवनियुक्त जिलाधिकारी सुहास एल वाई ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि पांच मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं। वहीं कोरोना के संक्रमण को देखते हुए जिन-जिन सोसायटी में मामले सामने आ रहे हैं, उन्हें सील किया जा रहा है। योगी आदित्यनाथ भी इस बात को समझ गए कि कहीं न कहीं कोई लापरवाही हो रही है और उन्हें खुद समीक्षा की। जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के भी आदेश दिए वहीं जिले में मरीजों के लिए बेड लगभग फुल हो गए हैं।

हालांकि, शारदा हॉस्पिटल में कोविड-19 (Covid-19) मरीजों के लिए 100 बेड की यूनिट भी लगभग तैयार हो चुकी है। शारदा कैंपस में 100 बेड वाली कोविद -19 यूनिट तैयार करने के लिए युद्ध स्तर पर तैयारियां चल रही हैं। वहां सिर्फ ऑक्सीजन पाइपलाइन का इंस्टालेशन बाकी है। सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की यात्रा के दौरान, अस्पताल चलाने वाली शारदा यूनिवर्सिटी को आइसोलेशन वॉर्ड के लिए एक अलग ऑक्सीजन पाइपलाइन इंस्टॉल करने के लिए कहा गया था। शारदा यूनिवर्सिटी के प्रवक्ता ने समाचार पत्र टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया, 'हम जल्द से जल्द काम पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं। ऑक्सीजन पाइपलाइन को छोड़कर सबकुछ हो गया है। एक बार ऑक्सीजन पाइपलाइन इंस्टॉल हो जाए, फिर हम गुरुवार से मरीजों को ले सकते हैं।' दो दिन पहले ही नोएडा के डीएम का चार्ज लेने वाले सुहास एलवाई से जब पूछा गया कि अगर बुधवार को पांच से अधिक मरीज सामने आते हैं तो कैसे मैनेज किया जाएगा तो उन्होंने कहा, 'मुझे यकीन है कि हम कुछ का मैनेज कर लेंगे।' सुहास ने कहा कि प्रशासन 100 बेडों की व्यवस्था को फंक्शनल करने की कोशिश कर रहा है। हमारे पास अभी कोई ऐसा मरीज नहीं है जिसे ऑक्सीजन सिलेंडर की आवश्यकता हो। यदि जरूरत होगी तो हमारे पास 20 से अधिक सिलेंडर हैं। नए अस्पताल में पाइपलाइन का काम भी युद्ध स्तर पर किया जा रहा है और हम इसे जल्द से जल्द तैयार करने की कोशिश कर रहे हैं।

आपको बता दें कि कोविद -19 (Covid-19) मरीजों के लिए जिले में दो अस्पताल हैं, जिनमें प्रत्येक में 20 बेड हैं। ग्रेटर नोएडा के गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (जीआईएमएस) और नोएडा के सेक्टर 30 में स्थित चाइल्ड पीजीआई (एसएसपीएचपीजीटीआई) में कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है। जीआईएमएस में 18 बेड फुल हैं जबकि चाइल्ड पीजीआई में 15 बेड फुल हैं। इनमें अगले दो दिन तक जीआईएमएस किसी मरीज को एडमिट नहीं कर सकता है। नोएडा में अबतक 41 केस सामने आ चुके हैं। अच्छी बात यह रही कि शनिवार से हर दिन औसतन 7 मामले सामने आ रहे थे, जबकि मंगलवार को सिर्फ तीन मामले ही सामने आए। अब दो आइसोलेशन वॉर्डों में सिर्फ सात बेड ही खाली बचे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका