न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना को लेकर WHO की चेतावनी - एक और बड़े झटके के लिए रहें तैयार

कोरोना के संक्रमण से दुनिया में अब तक 59 लाख 10 हजार 145 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 3 लाख 62 हजार 114 मौतें हो चुकी है। WHO ने कोरोना वायरस को लेकर चेतावनी जारी की है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 29 May 2020 2:37:55

कोरोना को लेकर WHO की चेतावनी - एक और बड़े झटके के लिए रहें तैयार

कोरोना के संक्रमण से दुनिया में अब तक 59 लाख 10 हजार 145 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 3 लाख 62 हजार 114 मौतें हो चुकी है। गुरूवार को दुनिया भर में संक्रमण के 1,16,300 से ज्यादा नए केस सामने आए हैं और 5000 से ज्यादा लोगों की मौत हो गयी। अमेरिका में कोरोना वायरस से अब तक 1,03,330 लोगों की मौत हो चुकी है। हालाकि, कुछ दिन पहले एक दिन में होने वाली मौतों का गिनती में गिरावट आई थी लेकिन एक बार फिर संक्रमण ने रफ़्तार पकड़ ली है। बीते 24 घंटे में 1297 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। अमेरिका में कुल संक्रमित 17 लाख 12 हज़ार 816 हैं। अमेरिका के आलावा ब्राजील , रूस और भारत भी इसके हॉटस्पॉट बने हुए हैं।

WHO की चेतावनी

वहीं, इस बीच WHO ने कोरोना वायरस को लेकर चेतावनी जारी की है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के स्पेशल अधिकारी डॉक्टर डेविड नबारो ने कहा है कि 'हमें कोरोना वायरस संक्रमण के एक और झटके के लिए तैयार रहना चाहिए।'

उन्होंने कहा है कि 'जैसे-जैसे लॉकडाउन में ढील बढ़ेगी, कोरोना संक्रमण के मामलों में एक और बड़ा उछाल आ सकता है, जिसके लिए तैयार रहना चाहिए।'

बता दे, अमेरिका के बाद दूसरे नंबर पर ब्राज़ील है, जहां 4,38,812 लोग संक्रमित हैं और 26,764 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।

तीसरे नंबर पर रूस है। यहां 3,79,051 लोग संक्रमित हैं। वहीं 4,142 लोगों की मौत हो चुकी है। रूस में पिछले 24 घंटे में 8 हजार 371 नए मामले सामने आए हैं। महामारी को देखते हुए रूस ने ब्रिक्स( ब्राजील, रूस, इंडिया, चीन और दक्षिण अफ्रीका) समूह और शंघाई कोऑपरेशन आर्गनाइजेशन (एससीओ) समिट स्थगित कर दिया। ये दोनों समिट इस साल रूस की अध्यक्षता में होने वाले थे। महामारी की स्थिति को देखते हुए एससीओ और ब्रिक्स समिट की अगली तारीख सदस्य देशों को बताई जाएगी।

दिल्ली में बढ़े मामले, हरियाणा सरकार सख्त, कहा - गुरुग्राम में किसी को नहीं होने देंगे दाखिल

संक्रमित मामलों में स्पेन चौथे नंबर पर है। यहां 2,84,986 लोग कोरोना का शिकार हो चुके है। वहीं 27,119 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। स्पेन में 31 मई से तीन चरणों में देश से पाबंदियां हटाने का एलान किया है। देश के स्वास्थ्य मंत्री सैल्वाडोर इला ने कहा कि पहले चरण में 3।2 करोड़, दूसरे चरण में 1।5 करोड़ और तीसरे चरण में 45 हजार लोगों को पाबंदियों से राहत मिलेगी। पहले हफ्ते में ही देश की करीब आधी आबादी को लॉकडाउन के नियमों में छूट दी जाएगी।

फेल हुआ लॉकडाउन 4.0 / 12 दिन में 1700 की मौत, सामने आए 70 हजार नए मरीज

बता दें कि भारत में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या चीन से ज़्यादा हो गई है। भारत में अब तक कोरोना से 4,713 लोगों की मौत हुई है, वहीं चीन में अब तक आधिकारिक रूप से 4,638 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।

दिल्ली / 24 घंटे में सामने आए कोरोना के 1106 नए ममले; सिसोदिया बोले- घबराएं नहीं


राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका