न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली / 24 घंटे में सामने आए कोरोना के 1106 नए ममले; सिसोदिया बोले- घबराएं नहीं

दिल्ली में एक तरफ कोरोना के मामलों में तेजी आई है वहीं, दूसरी तरफ शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रेस कांफ्रेंस में मीडिया से बात करते हुए कहा कि दिल्ली में मरीज बढ़ रहे हैं, लेकिन यहां मरीज ठीक भी हो रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 29 May 2020 2:09:55

दिल्ली / 24 घंटे में सामने आए कोरोना के 1106 नए ममले;  सिसोदिया बोले- घबराएं नहीं

दिल्ली में एक तरफ जहां कोरोना के मामलों में तेजी आई है वहीं, दूसरी तरफ शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रेस कांफ्रेंस में मीडिया से बात करते हुए कहा कि दिल्ली में मरीज बढ़ रहे हैं, लेकिन यहां मरीज ठीक भी हो रहे हैं। करीब 50% लोग ठीक हो रहे हैं। मनीष सिसोदिया ने कहा कि ये देखा जा रहा है कि 80% लोग घर पर रहकर ही ठीक हो रहे हैं, ऐसे में लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।

डिप्टी सीएम बोले कि अगर खांसी, बुखार है और कोरोना का लक्षण नहीं है, तो अस्पताल आने की जरूरत नहीं है। आप घर पर ही एक अलग कमरे में रह सकते हैं और ध्यान रख सकते हैं। कोरोना की महामारी छुआछूत की बीमारी नहीं है, कोरोना छूने से नहीं होता है।

इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन भी मौजूद थे। उन्होंने बताया कि दिल्ली में अबतक 17,386 मामले सामने आ चुके हैं, पिछले एक दिन में 1,106 नए केस सामने आए हैं। पिछले चौबीस घंटे में 13 लोगों की मौत हुई है, इसके अलावा 69 पुरानी मौतें दर्ज की गई हैं।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री के अनुसार, दिल्ली में अबतक कोरोना वायरस की वजह से 398 मौतें हो चुकी हैं। इसके अलावा अबतक कुल 7846 लोग ठीक हो चुके हैं।

बता दे, दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के नए मामलों ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। 24 घंटे में दिल्ली में 1106 नए केस दर्ज किए गए हैं। वहीं, दिल्ली में अबतक कोरोना वायरस से हुई मौतों की संख्या भी 400 के करीब पहुंच गई है।

delhi,coronavirus,death,toll,manish sisodia,press conference,delhi news,delhi mein kitne sankramit,delhi me corona se kitne marein,news

गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद बॉर्डर सील

राजधानी में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली से सटे सभी राज्यों ने अपनी सीमाओं को सील करने का फैसला लिया है। फैसले के तहत गाजियाबाद और नोएडा प्रशासन पहले ही दिल्‍ली को जाने वाली सभी मार्गों पर नाकेबंदी लगा चुका है। अब गुरुग्राम और फरीदाबाद प्रशासन ने भी दिल्‍ली को जाने वाले सभी मार्गों को सील कर दिया है। नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद बार्डर पर की गई नाकेबंदी के चलते दिल्‍ली की चारों दिशाओं में लंबे जाम के हालात बन चुके हैं। दिल्‍ली से गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद और नोएडा को जोड़ने वाले सभी मार्गों को सील करने के बाद भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। बार्डर पर तैनात पुलिस कर्मी पास और आईकार्ड की जांच के बाद ही वाहनों को सीमा पार करने की इजाजत दे रहे हैं। पास और आईकार्ड की जांच के चलते सभी मार्गों पर लंबा जाम लगा हुआ है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका