न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सऊदीः कोरोना संक्रमित हुए शाही परिवार के 150 सदस्य, आइसोलेशन में गए किंग और क्राउन प्रिंस सलमान

अब सऊदी अरब से खबर आ रही है कि शाही परिवार के 150 सदस्यों में कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया है जिसके बाद किंग सलमान और क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान आइसोलेशन में चले गए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 09 Apr 2020 6:33:57

सऊदीः कोरोना संक्रमित हुए शाही परिवार के 150 सदस्य, आइसोलेशन में गए किंग और क्राउन प्रिंस सलमान

कोरोना वायरस (Coronavirus, Covid-19) ने आम इंसान हो या हॉलिवुड ऐक्टर हों या बड़े राजनीतिज्ञ इसने सबको अपनी गिरफ्त में लिया है। अब सऊदी अरब से खबर आ रही है कि शाही परिवार के 150 सदस्यों में कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया है जिसके बाद किंग सलमान और क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान आइसोलेशन में चले गए हैं।

किंग फैसल स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल के डॉक्टर शाही परिवार के इलाज में लगे हुए हैं और अस्पताल 500 अतिरिक्त बेड तैयार कर रहा है क्योंकि वहां कोरोना का खतरा बढ़ गया है। अस्पताल ने बताया, 'पूरे देश से आने वाले वीआईपी मरीजों के लिए व्यवस्था तैयार की जा रही है।' टाइम मैगजीन के मुताबिक, अस्पताल ने डॉक्टरों को हाई अलर्ट का मेसेज भेजा था। संदेश में कहा गया था कि उन्हें नहीं पता कि कितने केस उनके पास आएंगे लेकिन सभी मरीजों को हटा दिया जाएगा और सिर्फ आपात केस को ही देखा जाएगा जो शाही परिवार से जुड़ा हुआ है।

रियाद के इस टॉप हॉस्पिटल में किसी संक्रमित स्टाफ को नहीं रहने दिया जाएगा ताकि कमरे शाही सदस्यों के लिए सुरक्षित रखे जा सकें। उधर, शाह सलमान (84) जेद्दा के नजदीक आइसोलेशन में चले गए हैं जबकि क्राउन प्रिंस सलमान लाल सागर तट के दूरवर्ती इलाके में रह रहे हैं।

बता दे, दुनियाभर में कोरोना वायरस (Coronavirus) के 14,87,870 मामले सामने आ चुके है। वहीं इस वायरस की वजह से 88 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका में एक दिन में कोरोना के 33000 नए मामले सामने आए, जबकि 1,973 लोगों की जान गई। इसके साथ ही देश में मौत का आंकड़ा 14,800 हो गया है, जबकि 4 लाख 35,000 संक्रमित हो चुके हैं।

ब्रिटेन में 24 घंटे में 938 लोगों की हुई मौत

ब्रिटेन में 24 घंटे में 938 लोगों ने दम तोड़ा है। देश में मौतों का आंकड़ा सात हजार से ज्यादा हो गया है, जबकि 60 हजार 733 लोग संक्रमित हैं। उधर, लंदन के सेंट थॉमस हॉस्पिटल में भर्ती ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बॉरिस जॉनसन की सेहत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। वे पिछले 3 दिन से आईसीयू में भर्ती हैं। बीते रविवार को उनकी तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके प्रवक्ता ने बताया कि वे बहुत सकारात्मक हैं और फिलहाल उन्हें ऑक्सीजन पर रखा गया है।

इटली में बुधवार को 542 मौतें

इटली में बुधवार को 542 लोगों की मौत हुई और 3,836 संक्रमित हुए। यहां अब तक 17,669 लोगों की मौत हो चुकी, जबकि संक्रमण के एक लाख 39,000 मामले मिल चुके हैं। देश में सोमवार (636) से मौतों में कमी आई है। मंगलवार को 604 लोगों की जान गई थी। हालांकि, संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं।

स्पेन में 24 घंटे में 683 लोगों की मौत


स्पेन में बीते 24 घंटे में 683 लोगों की मौत हुई। यह बुधवार को हुई 757 मौतों से 74 कम है। यहां अब तक 15,238 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, एक लाख 48,000 संक्रमित हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका