न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यूपी : मुरादाबाद में स्वास्थ्य टीम पर पथराव करने वाले 17 गिरफ्तार, हमले के शिकार डॉक्टर ने सुनाई आपबीती

मुरादाबाद में पुलिस और स्वास्थ्य कर्मियों की टीम पर पथराव करने के आरोप में 7 महिलाओं समेत 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 16 Apr 2020 10:42:04

यूपी : मुरादाबाद में स्वास्थ्य टीम पर पथराव करने वाले 17 गिरफ्तार, हमले के शिकार डॉक्टर ने सुनाई आपबीती

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। बुधवार देर शाम तक राज्य के 44 जिलों में 727 टेस्ट पॉजिटिव मिले हैं। बुधवार को तीन रोगियों की मौत हुई, जबकि अब तक कुल 11 लोगों की जान गई है। हर डेथ की ऑडिट होगी। इलाज में क्या और किया जा सकता था, इस पर भी विचार किया जाएगा। इसके लिए ऑडिट सेल बनाया गया है। इलाज के बाद 55 लोग ठीक भी हुए हैं। 10,661 लोगों को क्वारैंटाइन किया गया है।

वहीं, मुरादाबाद में पुलिस और स्वास्थ्य कर्मियों की टीम पर पथराव करने के आरोप में 7 महिलाओं समेत 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उपद्रव में शामिल लोगों के खिलाफ लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम, आपदा प्रबंधन अधिनियम, महामारी अधिनियम, क्रिमिनल अमेंडमेंट लॉ में एफआईआर दर्ज की है। इसके अलावा अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है, जिनकी गिरफ्तारी भी जल्द की जायेगी। पूरे इलाके में रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) के साथ भारी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है।

इस बीच हमले का शिकार हुए डॉक्टर एस.सी. अग्रवाल ने अपने साथ हुई पूरी घटना की आपबीती बताई। उन्होंने कहा कि सैकड़ों लोगों ने अचानक हमला कर दिया था। फिर मैं जमीन पर गिर गया, पता नहीं किसी ने भीड़ के बीच से निकालकर बाहर निकाला, वरना मुझे जान से मार देते। डॉक्टर एस.सी. अग्रवाल ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव मृतक के परिजन क्वारनटीन के लिए सहमत थे और परिवार के लोग गाड़ी में बैठ गए थे। पता नहीं कहां से लोगों की भीड़ आई और अचानक जानलेवा हमला बोल दिया। कुछ लोग कह रहे थे कि खाना नहीं देते हो, गलत इंजेक्शन लगा रहे हो। उसके बाद पथराव शुरू हुआ। एक ईंट मेरे मूंह पर आकर लगी।

क्या है मामला?

मुरादाबाद के नवाबपुरा मोहल्ला स्थित हाजी नेब की मस्जिद इलाके में रहने वाले सरताज की मौत हुई थी। वह कोरोना पॉजिटिव निकला था। इसके बाद मेडिकल टीम बुधवार को मृतक के परिजनों और उसके संपर्क में आए लोगों को क्वारनटीन के लिए पहुंची। स्वास्थ्य विभाग और पुलिस टीम पर अचानक इलाके के लोगों ने जानलेवा हमला करते हुए पथराव शुरू कर दिया। स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर और कर्मचारियों को भी चोटें आईं और पुलिस प्रशासन की दो गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की गई। इसके बाद मौके पर भारी पुलिस फोर्स पहुंच गई है। हालांकि, इस दौरान भी पथराव जारी रहा। कई महिलाएं छतों से पथराव करती देखी गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

बता दे, कोरोना वायरस अब तक उत्तर प्रदेश (Coronavirus in Uttar Pradesh) के 44 जिलों में पहुंच चुका है। करीब सवा सात सौ से अधिक लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं और 11 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि अब करीब ढाई हजार के आसपास नमूनों की रिपोर्ट प्रतिदिन आ रही है। इन नमूनों की 16 लैब में जांच हो रही है। अब तक 19 हजार से अधिक नमूनों की जांच हो चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर