न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप कोरोना पॉजिटिव, PM मोदी ने की जल्‍द ठीक होने की कामना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर अमेरिकी राष्‍ट्रपति के जल्‍द स्‍वस्‍थ होने की कामना की है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 02 Oct 2020 12:24:58

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप कोरोना पॉजिटिव, PM मोदी ने की जल्‍द ठीक होने की कामना

कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित देश अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्‍नी मेलानिया ट्रंप कोरोना संक्रमित हो गए है। शुक्रवार सुबह डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर जानकारी दी कि वह और उनकी पत्नी मेलानिया कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। टेस्ट रिजल्ट आने के बाद दोनों को ही क्वारनटीन कर दिया गया है। अमेरिकी राष्‍ट्रपति ने निजी सलाहकार होप हिक्स के कोरोना संक्रमित होने के बाद कोरोना की जांच कराई थी, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। होप के शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद डोनाल्‍ड ट्रंप और फर्स्ट लेडी मेलेनिया ट्रंप का भी गुरुवार देर रात टेस्ट कराया गया। बताया जा रहा है कि होप इन दिनों ट्रंप के चुनाव अभियान में भी महत्‍वपूर्ण भूमिका निभा रहीं थीं। पिछले कुछ हफ़्तों से होप राष्ट्रपति ट्रंप के साथ उनके विमान एयरफोर्स वन में भी सफर कर रहीं थीं। इसलिए डोनाल्‍ड ट्रंप के चुनाव अभियान से जुड़ी उनकी पूरी टीम पर कोरोना वायरस से संक्रमित होने का खतरा मंडरा रहा है। अब अगले 14 दिनों तक डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया को क्वारनटीन ही रहना होगा, अगले एक हफ्ते के बाद उनका फिर से कोरोना टेस्ट किया जाएगा। अमेरिकी राष्ट्रपति के कोरोना की चपेट में आने की खबर तब आई है, जब सिर्फ एक महीने बाद ही वोटिंग होनी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर अमेरिकी राष्‍ट्रपति के जल्‍द स्‍वस्‍थ होने की कामना की है। उन्‍होंने ट्वीट किया, 'मैं अपने दोस्‍त डोनाल्‍ड ट्रंप और उनकी पत्‍नी मेलानिया ट्रंप के जल्‍द ठीक होने और अच्‍छी सेहत के लिए कामना करता हूं।'

ट्रंप ने ट्वीट कर बताया, 'मेलानिया और मैं कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। हम तत्‍काल प्रभाव से अपना क्‍वारंटाइन और रिकवरी प्रोसेस शुरू करने जा रहे हैं।'

डोनाल्‍ड ट्रंप ने ट्वीट कर होप हिक्‍स के कोरोना पॉजिटिव होने की बात बताई। उन्‍होंने लिखा, 'होप हिक्स, जो एक छोटे से ब्रेक के बिना भी इतनी मेहनत कर रही हैं, वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं। भयावह! फर्स्ट लेडी और मैं हमारी कोरोना जांच परीक्षण परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं। इस बीच, हमने अपने क्‍वारंटाइन की प्रक्रिया शुरू करेंगे!'

गौरतलब है कि डोनाल्ड ट्रंप की सरकार ने जिस तरह के कोरोना वायरस को हैंडल किया, उसकी अमेरिका में काफी आलोचना की जा रही है। खुद डोनाल्ड ट्रंप ने लंबे वक्त तक मास्क नहीं पहना था, जिसकी काफी आलोचना हुई थी। हालांकि, लंबे वक्त के बाद उन्होंने कहीं जगह मास्क पहना। अमेरिका में जब कोरोना वायरस संक्रमण फैला, तो डोनाल्‍ड ट्रंप ने एहतियातन इस जानलेवा बीमारी से बचने के लिए हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वीन नाम की दवा का सेवन किया था। ऐसा मामना जाता है कि ये दवा कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने में मददगार साबित होती है। इस दवा का मुख्‍य उत्‍पादक भारत है। ट्रंप ने अमेरिका के लिए इस दवा का निर्यात भी भारत से किया था। वैसे बता दें कि कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे ज्‍यादा मामले अमेरिका में ही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती