न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

देश में कोरोना / संक्रमितों की संख्या 18000 के पार, मुंबई, इंदौर समेत 11 जिलों की स्थिति गंभीर

मंत्रालय का कहना है कि खासतौर पर मध्यप्रदेश के इंदौर, महाराष्ट्र के मुंबई और पुणे, राजस्थान के जयपुर, पश्चिम बंगाल के कोलकाता, हावड़ा, मेदनीपुर पूर्व, 24 उत्तर परगना, दार्जीलिंग, कैलिम्पोंग और जलपाईगुड़ी में स्थिति गंभीर है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 20 Apr 2020 8:25:42

देश में कोरोना / संक्रमितों की संख्या 18000 के पार, मुंबई, इंदौर समेत 11 जिलों की स्थिति गंभीर

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 18,034 हो गई है। सोमवार को महाराष्ट्र में 283, गुजरात में 108, आंध्रप्रदेश में 75, राजस्थान में 57, पश्चिम बंगाल में 29, उत्तरप्रदेश में 17, ओडिशा में 12, कर्नाटक में 5 और हरियाणा में 1 रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इससे पहले रविवार को 20 राज्यों में 1,580 संक्रमित बढ़े। यह एक दिन में नए मामलों का सबसे बढ़ा आंकड़ा है। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोरोना संक्रमण के कुल 17,656 मामले आए हैं। इनमें 14,255 का इलाज चल रहा है। 2,841 ठीक हुए हैं, वहीं 559 लोगों की मौत हुई है।

वहीं, गृह मंत्रालय ने कुछ शहरों में कोरोना संक्रमण की स्थिति पर चिंता जताई है। मंत्रालय का कहना है कि खासतौर पर मध्यप्रदेश के इंदौर, महाराष्ट्र के मुंबई और पुणे, राजस्थान के जयपुर, पश्चिम बंगाल के कोलकाता, हावड़ा, मेदनीपुर पूर्व, 24 उत्तर परगना, दार्जीलिंग, कैलिम्पोंग और जलपाईगुड़ी में स्थिति गंभीर है।

coronavirus,coronavirus outbreak,coronavirus india updates,covid 19,coronavirus news in hindi,news,news in hindi

महाराष्ट्र में 4483 संक्रमित

महाराष्ट्र में सोमवार को 283 नए मामले सामने आए है। इनमें 53 पत्रकार भी शामिल हैं। सभी को फिलहाल आइसोलेशन में रखा गया है। कुल 171 वीडियो जर्नलिस्ट, रिपोर्टर और फोटोग्राफर के सैम्पल लिए गए थे। इसमें से जितने भी पॉजिटिव पाए गए हैं, ज्यादातर में कोई लक्षण नजर नहीं आए। राज्य में इस बीमारी से सबसे ज्यादा 223 मरीजों की मौत हुई है।

मध्यप्रदेश में 1485 संक्रमित


मध्यप्रदेश में बढ़ते कोरोना के मामले सरकार के लिए चिंता बने हुए है। यहां सोमवार को कोरोना के 78 नए मरीज मिले। इनमें सबसे ज्यादा 40 मामले भोपाल में आए हैं। यहां कुल संक्रमितों की संख्या 254 हो गई है। एक दिन पहले यह संख्या 214 थी। धार में 15 और रायसेन में 17 नए संक्रमित मिले हैं। नई गाइडलाइन के तहत प्रदेश को रेड, ऑरेंज और ग्रीन कैटेगरी में बांटा गया है। जिन जिलों में 10 से ज्यादा मामले हैं वे रेड कैटेगरी में हैं। इनमें इंदौर, भोपाल, उज्जैन, जबलपुर, मुरैना, बड़वानी, होशंगाबाद, खंडवा, धार, देवास, विदिशा, रायसेन और आगर मालवा हैं। यहां कोई छूट नहीं है।

coronavirus,coronavirus outbreak,coronavirus india updates,covid 19,coronavirus news in hindi,news,news in hindi

राजस्थान में 1535 संक्रमित

राजस्थान में सोमवार को 57 नए मामले सामने आए है। इनमें से जयपुर में 43, जोधपुर में 6, कोटा में 3, झुंझुनूं में 2, जबकि अजमेर, बांसवाड़ा और नागोर में 1-1 संक्रमित मिले हैं। राजस्थान में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1535 पहुंच गया। वहीं प्रदेश में दो लोगों की मौत भी हो गई। जिसमें पहले नागौर के रहने वाले 62 साल के बुजुर्ग बताए जा रहे हैं। जिन्हे 18 अप्रैल को एसएमएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। 19 अप्रैल की सुबह उनकी मौत हो गई। जिसकी रिपोर्ट आज पॉजिटिव आई। वहीं दूसरी कोटा में 65 साल की मृत महिला कोरोना पॉजिटिव मिली। जो अनंतपुरा इलाके की रहने वाली है। जानकारी अनुसार महिला को 19 अप्रैल को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। जिनकी रिपोर्ट 20 अप्रैल को पॉजिटिव पाई गई। नागौर में कोरोना हॉटस्पॉट बने बासनी गांव में शनिवार को जन्मी बच्ची भी संक्रमित पाई गई। संभवत: यह देश का पहला मामला है जब एक दिन की नवजात कोरोना पॉजिटिव मिली है।

इससे पहले रविवार को 127 नए पॉजिटिव केस सामने आए। जिसमें सबसे ज्यादा जोधपुर में 48 पॉजिटिव मिले। वहीं नागौर में 27, भरतपुर में 17, जयपुर में 16, सवाई माधोपुर में 5, अजमेर में 5, बीकानेर, झालावाड़ और कोटा में 2-2 संक्रमित मिले। इसके अलावा झुंझुनू, जैसलमेर और हनुमानगढ़ में एक-एक पॉजिटिव मिला। वहीं एक 65 साल के व्यक्ति की मौत भी हो गई। जो गलता गेट के रहने वाले थे। उन्हे 11 अप्रैल को पॉजिटिव आने के बाद एसएमएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

उत्तरप्रदेश में 1117 संक्रमित

उत्तरप्रदेश में सोमवार को कानपुर में 17 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस बीच, मेरठ के वैलेंटिस कैंसर हॉस्पिटल प्रबंधन ने अखबार में दिए विवादित विज्ञापन पर माफी मांग ली है। विज्ञापन में कहा गया था कि मुस्लिम मरीज यहां कोविड जांच कराकर ही आएं। वे निगेटिव हुए तभी इलाज किया जाएगा। अस्पताल के संचालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट (89) का सोमवार सुबह दिल्ली के एम्स में 10:44 बजे निधन हो गया। निधन की सूचना उस वक्त आई, जब योगी सरकारी आवास पर कोविड-19 की टीम इलेवन के साथ बैठक कर रहे थे। योगी के करीबी बब्लू राय ने उन्हें एक पर्ची थमाई और खड़े हो गए। पर्ची पढ़ने के बाद योगी ने करीब एक मिनट तक किसी से फोन पर बात की और बैठक के बाद दोबारा बात करने का आश्वासन देकर फोन काट दिया। इस दौरान उनकी आंखे नम हो चुकी थी। यह देख सभी को अंदेशा हो चुका था कि, शायद सीएम योगी के पिता का निधन हो गया।

दिल्ली में 2003 संक्रमित

दिल्ली में पिज्जा डिलीवरी बॉय के संपर्क में आए उसके सभी 16 साथियों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। पिज्जा डिलीवरी बॉय के संपर्क में आए 71 परिवारों को होम क्वारैंटाइन किया गया है। उधर, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने सोमवार को बताया कि यहां मौत का आंकड़ा 45 हो गया है। जान गंवाने वाले 38 मरीज ऐसे थे, जिन्हें दूसरी गंभीर बीमारियां थीं। वहीं, दिल्ली के कोरोनावायरस से प्रभावित कटेंनमेंट जोन और क्वारैंटाइन सेंटरों में तैनात अफसर लोगों की अजीबोगरीब मांगों से परेशान हैं। इलाके के लोग उनसे चिकन बिरयानी, मटन, पिज्जा, मिठाइयां और गर्म समोसे मांग रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका