न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Corona Updates: देश में आज 85 लाख के पार हो सकते हैं कुल केस, दिल्ली में कोरोना की तीसरी लहर

देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 84 लाख के पार पहुंच गया है। देश में शुक्रवार को 49 हजार 851 नए मरीज मिले, 53 हजार 795 ठीक हुए और 576 की मौत हो गई। कुल केस 84 लाख 60 हजार 885 हो गए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 07 Nov 2020 1:48:14

Corona Updates: देश में आज 85 लाख के पार हो सकते हैं कुल केस, दिल्ली में कोरोना की तीसरी लहर

देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 84 लाख के पार पहुंच गया है। देश में शुक्रवार को 49 हजार 851 नए मरीज मिले, 53 हजार 795 ठीक हुए और 576 की मौत हो गई। कुल केस 84 लाख 60 हजार 885 हो गए हैं। एक्टिव केस अब 2-3 राज्यों में नहीं, बल्कि 15 राज्यों में बढ़ रहे हैं। सबसे बुरी हालत दिल्ली की है। यहां पिछले 15 दिनों में 11 बार एक्टिव केस बढ़े हैं। शुक्रवार को यहां रिकॉर्ड 7,718 मरीज मिले। अब कुल 4.2 लाख मामले सामने आ चुके हैं। 64 और मौतों के साथ मरने वालों की संख्या 6833 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार त्योहार के मौसम और बढ़ते प्रदूषण के बीच संक्रमण दर 12.19% है। वहीं, रिकवरी दर 89.01% है। दिल्ली में अब तक कुल 4,23,831 लोग संक्रमित हो चुके हैं। जबकि कोरोना से मरने वालों की संख्या 6833 पहुंच गई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पहले ही कह चुके हैं कि राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर चल रही है।

इसके अलावा उत्तरप्रदेश, तेलंगाना, बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, चंडीगढ़, अंडमान निकोबार, मिजोरम, दादरा एवं नगर हवेली, लद्दाख, मेघालय, मणिपुर, हिमाचल प्रदेश, त्रिपुरा और पंजाब में भी एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़ रही है। बीते 24 घंटे में इन राज्यों में चार हजार से ज्यादा मामले बढ़े हैं।

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को कोरोना के 1758 नए मामले आने के बाद संक्रमितों की संख्या 1,97,991 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों पर चिंता जताई है। केंद्रीय मंत्री ने सर्दी के मौसम और त्योहारों को देखते हुए सावधानी बरतने के लिए कहा है। केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन ने शुक्रवार को कहा कि राज्य के सात जिलों-रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, रायगढ़, बिलासपुर, जांजगीर-चाम्पा और कोरबा में संक्रमण के कुल मामलों में से 61% मामले आए हैं। वहीं, राज्य में इस महामारी के कारण हुई मौतों में से 71% मौतें इन जिलों में हुई हैं। उन्होंने कहा कि आंकड़ों के मुताबिक राज्य के इन सात जिलों और तीन अन्य जिलों महासमुंद, बलौदाबाजार और धमतरी में बड़ी संख्या में मौतें हुई हैं, जो कुल मौतों का 81.2% है।

मध्यप्रदेश में एक्टिव केस का ग्राफ ऊपर जाने लगा है। यहां अक्टूबर में एक्टिव केस 200 से 500 तक कम हो रहे थे। बीते दो दिन से यह आंकड़ा 100 से भी कम हो गया है। गुरुवार को राज्य में 734 मरीज मिले। पांच मरीजों की मौत हुई और 817 ठीक हो गए।

राजस्थान में शुक्रवार को 1797 नये मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की अब तक कुल संख्या 2,07,597 हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार शाम छह बजे तक के बीते 24 घंटों में राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमण से 11 और लोगों की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि इससे मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 1,966 हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि जयपुर में कोरोना वायरस के संक्रमण से अब तक 380, जोधपुर में 190, बीकानेर में 143, अजमेर में 146, कोटा में 116, भरतपुर में 95 व पाली में 76 मौत हो चुकी हैं।

अधिकारियों ने बताया कि नये मामलों में जयपुर के 307, जोधपुर के 191, बीकानेर के 165, अलवर के 122, अजमेर के 115, गंगानगर के 102, सीकर के 94, कोटा के 81, नागौर-जालौर-भरतपुर के 61-61, पाली-उदयपुर के 51-51 संक्रमित शामिल हैं।

बिहार में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2,20,991 पहुंच गई है। वहीं, स्वस्थ होने की दर बढ़कर 96.34% हो गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार राज्य में पिछले एक सप्ताह से स्वस्थ होने की दर 94% से ज्यादा रही है।

उत्तरप्रदेश में शुक्रवार को 2173 मरीज मिले, 2167 संक्रमित ठीक हुए और 24 की मौत हो गई। राज्य में 18 सितंबर से लगातार एक्टिव केस घट रहे हैं, लेकिन शुक्रवार को इसमें सबसे कम सिर्फ 18 की गिरावट दर्ज की गई।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका