Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली के कोरोना आंकड़े बेहद चिंताजनक, एक दिन में 131 की मौत, 5 लाख के पार केस

नवंबर के 18 दिनों में यहां 1.16 लाख केस आए हैं, यानी रोजाना औसतन छह हजार से ज्यादा। इस दौरान यहां 1381 लोगों की मौत हुई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 19 Nov 2020 9:29:07

दिल्ली के कोरोना आंकड़े बेहद चिंताजनक,  एक दिन में 131 की मौत, 5 लाख के पार केस

राजधानी दिल्ली में कोरोना के नए आंकड़े बेहद चिंताजनक हो रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में एक दिन में संक्रमण के 7,486 नए मामले सामने आए जबकि इस महामारी के कारण 131 मरीजों की मौत हो गई। एक दिन में कोविड-19 से मरने वालों की यह अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। नवंबर के 18 दिनों में यहां 1.16 लाख केस आए हैं, यानी रोजाना औसतन छह हजार से ज्यादा। इस दौरान यहां 1381 लोगों की मौत हुई है। ये आंकड़े देश के अन्य राज्यों या केंद्र शासित प्रदेशों के मुकाबले सबसे ज्यादा हैं। इसके साथ ही दिल्ली में कोरोना के कुल मामले 5 लाख के आंकड़े को पार कर गए और मृतकों की संख्या 7,943 हो गई।

केजरीवाल सरकार ने डॉक्टर्स और स्टाफ की कमी दूर करने के लिए कोविड-19 (Covid-19) हॉस्पिटल्स में MBBS 4th और 5th ईयर स्टूडेंट्स, इंटर्न और बीडीएस डॉक्टर्स की ड्यूटी लगाने को मंजूरी दे दी है। इन्हें आठ घंटे की शिफ्ट में रोजाना 1000 रुपए और 12 घंटे की शिफ्ट में 2000 रुपए दिए जाएंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि कोविड​​-19 मामलों में वृद्धि को देखते हुए अगले कुछ दिनों में दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में 660 से अधिक आईसीयू बेड जोड़े जाने की योजना है।
दिल्ली में संक्रमित होने की दर 12.03% है, जबकि रिकवरी रेट 89% है। वर्तमान में यहां कोरोना के 42,458 मरीज हैं जिनका इलाज चल रहा है। बुलेटिन के अनुसार संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 5,03,084 हो गए हैं।

दिल्ली में 11 नवंबर को सबसे ज्यादा 8593 कोरोना मामले दर्ज हुए थे जब 85 मरीजों की मौत हुई थी। अब एक दिन में सबसे ज्यादा 131 मौतें दर्ज की गई हैं जो कि एक रिकॉर्ड है। दिल्ली में मंगलवार को सक्रिय मामलों का आंकड़ा 42,004 था जो एक दिन में बढ़कर 42,458 हो गया।

दिल्ली में कंटेनमेंट जोन्स की संख्या बुधवार को 4,449 से घटकर मंगलवार को 4,444 रह गई। त्योहारी सीजन और बढ़ते प्रदूषण स्तर के बीच कोरोना मामलों में अचानक बढ़ोतरी हुई है।

नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल ने हाल ही में तैयार की गई एक रिपोर्ट में चेतावनी दी है कि दिल्ली को आगामी त्योहारी और सर्दी के मौसम में मरीजों की संख्या को ध्यान में रखते हुए COVID-19 के लगभग 15,000 ताजा मामलों के लिए तैयार रहने की जरूरत है। बुधवार के बुलेटिन के अनुसार, covid अस्पतालों में कुल 16,884 बिस्तरों में से 7,541 खाली हैं। इसमें कहा गया है कि covid देखभाल केंद्रों में 503 बेड पर क्वारंटाइन में रहने वाले व्यक्तियों का कब्जा है, जिसमें वंदे भारत मिशन और बबल फ्लाईट्स से वापस आने वाले यात्री भी शामिल हैं।

दिल्ली सरकार ने पिछले कुछ दिनों में टेस्टिंग में काफी वृद्धि की है, जिसमें कई बार गिनती 60,000 के आंकड़े को भी पार कर गई है। मंगलवार को 19,085 आरटी-पीसीआर टेस्ट, जबकि 43,147 रैपिड एंटीजन टेस्ट किए गए। बुलेटिन में कहा गया है कि अब तक 4,52,683 मरीज ठीक हो चुके हैं और उन्हें छुट्टी दे दी गई है। बीते 24 घंटों में 45,369 केस

देश में बीते 24 घंटों में 45 हजार 369 केस आए, 48 हजार 675 मरीज ठीक हो गए और 586 की मौत हो गई। अब तक कुल 89.58 लाख केस आ चुके हैं। 83.81 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं और 1.31 लाख संक्रमितों की मौत हो चुकी है। भारत अब दुनिया का 6वां देश है, जहां सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं। एक्टिव केस, यानी जिन मरीजों का इलाज चल रहा है। राहत की बात है कि बीते चार दिन में भारत इस मामले में चौथे से छठवें नंबर पर आया है। बेल्जियम और रूस में अब भारत से ज्यादा मरीज हैं। देश में बीते दो महीनों में 5.70 लाख से ज्यादा एक्टिव केस कम हुए हैं। 17 सितंबर को 10.17 एक्टिव मरीज थे, जो 17 नवंबर को 4.47 लाख हो गए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका