Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अनलॉक 1-फेज 2 / बढ़ते कोरोना संक्रमण के साथ आज देश में खुलेंगे मंदिर-मॉल-रेस्तरां, इन बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी

देश में अनलॉक 1.0 के दूसरे फेज़ की शुरुआत हो रही है। 1 जून को भारत सरकार ने लॉकडाउन 5.0 यानी अनलॉक 1.0 की शुरुआत की थी, जिसका दूसरा फेज आज से खुल रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 08 Jun 2020 9:22:42

अनलॉक 1-फेज 2 /  बढ़ते कोरोना संक्रमण के साथ आज देश में खुलेंगे  मंदिर-मॉल-रेस्तरां, इन बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी

देश में अनलॉक 1.0 के दूसरे फेज़ की शुरुआत हो रही है। 1 जून को भारत सरकार ने लॉकडाउन 5.0 यानी अनलॉक 1.0 की शुरुआत की थी, जिसका दूसरा फेज आज से खुल रहा है। कंटेनमेंट जोन को छोड़कर देशभर में धार्मिक स्थल 75 दिन बाद आज सोमवार से आम लोगों के लिए खुलने जा रहे हैं। ये 25 मार्च काे पहले लॉकडाउन के समय से बंद थे। शॉपिंग मॉल्स, होटल्स और रेस्टोरेंट्स भी खुलेंगे। देश की राजधानी दिल्ली में बीते दिनों से कोरोना वायरस के मामले लगातार एक हज़ार से ऊपर गए हैं। दिल्ली में रविवार को कोरोना वायरस के 1 हजार 282 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 355 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। दिल्ली में अब तक 10 हजार 999 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। राजधानी में कोरोना वायरस से कुल 812 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में अभी कोरोना वायरस के 17 हजार 125 सक्रिय मामले हैं। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 28 हजार 936 हो गई है। लेकिन इस सबके बावजूद आज से दिल्ली में कई तरह की छूट मिलने जा रही हैं। दिल्ली के सभी धार्मिक स्थलों को आज खोला जाएगा, साथ ही शर्तों के साथ मॉल, रेस्तरां भी खोल दिए जाएंगे। हालांकि, राजधानी में अभी होटल ना खोलने का फैसला किया गया है।
धार्मिक स्थल में प्रवेश इन नियमों का पालन करना जरूरी होगा...

- एक-दूसरे से 6 फीट की दूरी

- मास्क

- सैनिटाइज़र

- आरोग्य सेतु ऐप

- साबुन से हाथ धोने का इंतजाम

- जूते-चप्पल गाड़ी में ही उतारने होंगे।

- प्रार्थना/इबादत के लिए घर से चटाई लाएं।

- मूर्ति-किताब छूने पर मनाही, प्रसाद भी नहीं मिलेगा।

- भजन-कीर्तन का सामूहिक कार्यक्रम नहीं होगा।

- तिलक नहीं लगाया जाएगा।

- मंदिर के घंटियां और आसपास परिसर में रेलिंग छूने की मनाही।

- जल छिड़काव की भी अनुमति नहीं है।

रेस्तरां या होटल में किस तरह के नियम लागू होंगे

- मास्क

- सैनिटाइज़र

- आरोग्य सेतु ऐप

- साबुन से हाथ धोने का इंतजाम

- 50% की सीटिंग कैपिसेटी

- डिस्पोज़ेबल मेन्यू और नैपकिन का इस्तेमाल

- हर इस्तेमाल के बाद टेबल को सैनिटाइज करना

- ऑर्डर और पेमेंट ऑनलाइन करने पर ज़ोर

- एलिवेटर पर सीमित ही लोग चढ़ पाएंगे।

- पार्किंग में गाड़ियों को सैनिटाइज़ करना जरूरी।

मॉल में शॉपिंग करते वक्त इन बातों का ध्यान रखें...

- एक दुकान पर एक वक्त में 5 ग्राहकों को मंजूरी

- लिफ्ट और एस्केलेटर्स में सीमित लोगों की एंट्री

- फूड कोर्ट में आधी ही सीटें भरी जाएंगी।

- मल्टीप्लेक्स या किड्स प्ले एरिया बंद रहेंगे।

- शोरूम में चेंजिंग एरिया अभी भी बंद ही रहेगा। कुछ राज्यों में नहीं खुल रहे धार्मिक स्थल

हालांकि, ऐसा नहीं है कि आज से देश के हर हिस्से में मंदिर खुल रहे हैं। कुछ राज्यों और संस्थाओं ने अभी धार्मिक स्थान ना खोलना ही बेहतर समझा है। जम्मू का माता वैष्णो देवी मंदिर अभी बंद रहेगा, इसके अलावा हरियाणा का पंचकूला मंदिर भी नहीं खुलेगा। महाराष्ट्र, झारखंड, गोवा और ओडिशा में 30 जून तक सभी धार्मिक स्थल बंद रहेंगे। राजस्थान में भी धार्मिक स्थल आज से नहीं खुलेंगे। इसके लिए सरकार ने स्थानीय स्तर पर कमेटी बनाई है। उनकी रिपोर्ट के बाद ही धार्मिक स्थल खोले जाएंगे। धर्म स्थलों को खोलने के लिए जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में कमेटी बनेगी। कमेटी धार्मिक स्थलों की स्थिति, सोशल डिस्टेंसिंग, सैनिटाइजेशन, हैल्थ प्रोटोकॉल को लेकर अपनी रिपोर्ट देगी। हालांकि, होटल, मॉल और रेस्टोरेंट खुल रहे हैं। टाइगर सफारी के लिए रणथंभौर और सरिस्का जैसे टाइगर रिजर्व भी खुल रहे हैं।

देश में बढ़ता कोरोना संक्रमण

आपको बता दे, भारत में कोरोना वायरस का कहर तेज़ी से बढ़ रहा है और अब रोज़ाना औसतन दस हज़ार नए मामले सामने आ रहे हैं। देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 लाख 57 हजार 486 हो गई है। रविवार को रिकॉर्ड 10 हजार 884 केस बढ़े। एक दिन पहले ही शनिवार को 10,408 मामले सामने आए थे। महाराष्ट्र में 3 हजार 7 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। राज्य में संक्रमितों की संख्या 85,975 हो गई है।

5 दिन जब सबसे ज्यादा मामले आए

तारीख - केस

7 जून - 10884
6 जून - 10428
5 जून - 9379
4 जून - 9847
3 जून - 9689

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका