न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना वायरस / ब्रिटिश PM ने बताई हॉस्पिटल की आपबीती, कहा - डॉक्टरों ने कर ली थी मौत की खबर देने की तैयारी

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन 26 मार्च को कोरोना पॉज़िटिव पाए गए थे जिसके बाद उन्हें लंदन के सेंट थॉमस अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 03 May 2020 11:44:27

कोरोना वायरस / ब्रिटिश PM ने बताई हॉस्पिटल की आपबीती, कहा - डॉक्टरों ने कर ली थी मौत की खबर देने की तैयारी

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन 26 मार्च को कोरोना पॉज़िटिव पाए गए थे जिसके बाद उन्हें लंदन के सेंट थॉमस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दूसरे ही दिन उन्हें आईसीयू में दाख़िल करना पड़ा था। लेकिन पूरी तरह ठीक होने के बाद वो काम पर भी दोबारा वापस आ गए हैं। कोरोना वायरस से ठीक हो चुके ब्रिटिश पीएम जॉनसन ने कहा कि कुछ गलत होने पर क्या किया जाएगा, इसको लेकर डॉक्टरों ने पूरी प्लानिंग कर ली थी। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने अपने इलाज से जुड़ी कई बातें सार्वजनिक की हैं। द सन से बातचीत करते हुए जॉनसन ने कहा कि उन्हें जिंदा रखने के लिए कई लीटर ऑक्सीजन दिया गया।

55 साल के जॉनसन ने कहा- 'वह मुश्किल वक्त था। मैं इनकार नहीं करूंगा। 'स्टालिन की मौत' की तर्ज पर उन्होंने प्लानिंग कर ली थी। मेरी स्थिति काफी अच्छी नहीं थी और मुझे ये पता था कि आकस्मिक घटना को लेकर प्लान तैयार है।' उन्होंने कहा कि वो अस्पताल में सिर्फ़ यही सोचते रहते थे कि वो इन सबसे कब बाहर निकलेंगे।

coronavirus,uk,pm,boris johnson,revealed,doctors,prepared,announce,death,world news

जॉनसन ने हॉस्पिटल में इलाज का जिक्र करते हुए कहा कि मॉनिटर पर दिखने वाला इंडिकेटर लगातार गलत दिशा में जा रहा था। इस दौरान उन्हें अहसास हो गया था कि कोरोना वायरस का कोई इलाज नहीं है। उन्होंने कहा कि ये मानना मुश्किल हो रहा था कि कैसे कुछ ही दिन में तबीयत इतनी अधिक खराब हो गई। मुझे याद है कि मैं फ्रस्ट्रेटेड था। मैं समझ नहीं पा रहा था कि मैं बेहतर क्यों नहीं हो रहा हूं।

बीते महीने जॉनसन का इलाज लंदन के सेंट थॉमस हॉस्पिटल में किया गया था। इलाज के दौरान जॉनसन लगातार खुद से सवाल पूछ रहे थे कि वे कैसे इस स्थिति से बाहर निकलेंगे?

coronavirus,uk,pm,boris johnson,revealed,doctors,prepared,announce,death,world news

जॉनसन के लिए अच्छी बात ये रही है कि ठीक होने के कुछ ही दिन बाद उनकी मंगेतर कैरी सिमंडस ने बेटे को जन्म दिया। उन्होंने अपने बेटे का नाम (निकोलस) उन डॉक्टरों के नाम पर रखने का फैसला किया है जिन्होंने उनकी जान बचाई।

सोशल मीडिया पर अपने बच्चे की तस्वीर पोस्ट करते हुए कैरी साइमंड्स ने कहा कि उनके बच्चे का दूसरा मिडिल नाम निकोलस डॉक्टर निक प्राइस और डॉक्टर निक हार्ट के नाम पर रखा गया है जिन्होंने प्रधानमंत्री की जान बचाई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ