न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना टेस्ट के मामले में देश का नंबर-1 राज्य बना उत्तर प्रदेश, 36 लाख लोगों की हुई जांच

कोरोना टेस्टिंग के मामले में उत्तर प्रदेश ने एक नया कीर्तिमान स्थापित कर लिया। यूपी में हर दिन होने वाले कोरोना टेस्ट की संख्या में लगातार इजाफा होने से प्रदेश अब देश में कुल जांच के मामले में पहले स्थान पर पहुंच गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 15 Aug 2020 5:25:23

कोरोना टेस्ट के मामले में देश का नंबर-1 राज्य बना उत्तर प्रदेश, 36 लाख लोगों की हुई जांच

कोरोना टेस्टिंग के मामले में उत्तर प्रदेश ने एक नया कीर्तिमान स्थापित कर लिया। यूपी में हर दिन होने वाले कोरोना टेस्ट की संख्या में लगातार इजाफा होने से प्रदेश अब देश में कुल जांच के मामले में पहले स्थान पर पहुंच गया है। अभी तक यूपी में 35 लाख 98 हजार 210 कोरोना टेस्ट किए जा चुके है। जल्द ही प्रदेश में हर दिन कोरोना के एक लाख टेस्ट किए जाने लगेंगे। आपको बता दे, उत्तर प्रदेश में संक्रमण की चपेट में सबसे ज्यादा युवा वर्ग है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में कुल संक्रमित 1,45,722 लोगों में से 49.34% युवा हैं। इनकी उम्र 20 साल से लेकर 40 साल के बीच है। वहीं 60 साल से अधिक की उम्र वाले 8.34% बुजुर्ग व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। आंकड़ों के अनुसार महिलाओं के मुकाबले पुरुष ज्यादा संक्रमित हैं। कोरोना वायरस से संक्रमित कुल मरीजों में से 70.22% पुरुष हैं और 29.78% महिलाएं हैं।

शुक्रवार को 96 हजार 106 लोगों की हुई जांच

अपर मुख्य सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में शुक्रवार को विभिन्न प्रयोगशालाओं में कुल 96 हजार 106 कोरोना सैंपल की जांच की गई। इसे मिलाकर कुल जांच का आंकड़ा अब 35 लाख 98 हजार 210 पहुंच गया है, जो देश में सबसे ज्यादा है। कुछ दिनों पहले तक उत्तर प्रदेश सिर्फ तमिलनाडु से पीछे चल रहा था। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को लगातार जांच संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए थे। उन्होंने कंटेनमेंट जोन में सभी लोगों का कोविड टेस्ट कराने को कहा। इसके बाद कोरोना जांच संख्या की रफ्तार और तेज हो गई।

अमित मोहन प्रसाद के मुताबिक, जब टेस्टिंग शुरू की गई थी, तब से 24 जून तक कुल 6,03,390 लाख नमूनों की जांच हुई थी। वहीं, 24 जून से 30 जुलाई के बीच 16 लाख से अधिक नमूनों की जांच हुई और आंकड़ा 2209810 पहुंच गया। इसके बाद प्रदेश में जांच की संख्या में और इजाफा किया गया और कई बार एक दिन में एक लाख से अधिक नमूनों की जांच की गई। बीते दिनों प्रदेश ने कुल 34 लाख जांच का आंकड़ा पार किया। अब तक 35,98,210 सैंपल की जांच कर यूपी देश में पहले स्थान पर पहुंच गया।

उन्होंने बताया कि 1 से 11 अगस्त के बीच जो टेस्ट किए गए हैं, उसमें पॉजिटिविटी का प्रतिशत 4.8% है। इस महीने भी पॉजिटिविटी 5% से कम बनी हुई है। संक्रमण की संख्या ज्यादा होने के बाद भी उत्तर प्रदेश ऐसा करने में सफल रहा है। प्रदेश में सबसे ज्यादा पॉजिटिविटी जिन पांच जनपदों में देखी गई, उसमें कानपुर नगर, गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज और लखनऊ शामिल हैं। वहीं सबसे कम पॉजिटिविटी वाले पांच जनपद हाथरस, बागपत, महोबा, कासगंज व बुलंदशहर है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें