न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

यूपी सरकार का दावा : मरकज की जमात में शामिल हुए 95% लोगों की हुई पहचान, 300 से ज्यादा क्वारनटीन

दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित तबलीगी जमात के मरकज में कोरोना संक्रमण फैलने से उत्तर प्रदेश के 19 जिलों में कोहराम मच गया है। इन सभी जिलों में में अलर्ट है। क

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 01 Apr 2020 9:11:00

यूपी सरकार का दावा : मरकज की जमात में शामिल हुए 95% लोगों की हुई पहचान, 300 से ज्यादा क्वारनटीन

दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित तबलीगी जमात के मरकज में कोरोना संक्रमण फैलने से उत्तर प्रदेश के 19 जिलों में कोहराम मच गया है। इन सभी जिलों में में अलर्ट है। कई शहरों की मस्जिदों में पनाह लेने वाले जमातियों को क्वारंटीन सेंटर भेजा गया है। हालांकि यूपी सरकार ने दावा किया है कि मरकज की जमात में शामिल हुए 95% लोगों की पहचान कर ली गई है। कोरोना का एपीसेंटर बन चुके तबलीगी जमात के मरकज में उत्तर प्रदेश के 169 जमाती शामिल थे। यूपी में इनकी खोजबीन जारी है, लेकिन सबसे बड़ा सिरदर्द ये पता लगाना है कि ये जमाती अबतक कितने लोगों से मिलकर कोरोना का खतरा बढ़ा चुके हैं। आगरा, प्रयागराज, शामली, कानपुर और जौनपुर जिलों पुलिस और प्रशासन मरकज के जुड़े तबलीगी जमात के लोगों की खोजबीन में जुटा है।

जौनपुर (Jaunpur) में 50 क्वारनटीन

पूर्वी यूपी के जौनपुर में निजामुद्दीन के मरकज से आने वाले 50 लोगों को क्वारंटीन किया गया है। इनमें 14 बांग्लादेशी और 3 उनके गाइड हैं। यहां पर 17 लोगों के खिलाफ विदेशी अधिनियम और पासपोर्ट एक्ट के तहत मुकदमा भी दर्ज किया गया है। जमात का हिस्सा रहे सभी बांग्लादेशी जौनपुर के सरायख्वाजा थाने के लाल दरवाजा मोहल्ले में रह रहे थे।

आगरा (Agra) में 89 लोग क्वारनटीन

ताज नगरी आगरा (Agra) में मरकज के जमातियों ने अड्डा बनाया था। जमात में शामिल 89 लोग शहर की 8 मस्जिदों में ठहरे हुए थे। इन्हें सिकंदरा इलाके के एक होटल में क्वारंटीन किया गया है। इनमें दिल्ली और मध्यप्रदेश के 13-13 जमाती हैं, जबकी बाकी आगरा के ही रहने वाले हैं। प्रशासन ने कोरोना जांच के लिए सभी के सैंपल लिए हैं। उनकी ट्रैवेल हिस्ट्री खंगाली जा रही है ताकि इनसे मिलने जुलने वालों को फौरन क्वारंटीन किया जा सके।

प्रयागराज (Prayagraj) में 46 लोग क्वारनटीन

प्रयागराज (Prayagraj) के अब्दुल्ला मस्जिद पर जब पुलिस ने यहां छापा मारा तो स्टेशन के पास बनी इस मस्जिद में 9 मौलाना पनाह लिए मिले। इनमें 7 इंडोनेशिया, एक केरल और एक पश्चिम बंगाल का है। जमात में हिस्सा लेने के बाद 22 मार्च को प्रयागराज पहुंचे थे। इनके संपर्क में आने वाले 37 लोगों को क्वारंटीन किया गया है।

शामली (Shamli) में 57 लोग क्वारनटीन

शामली (Shamli) कस्बे में 200 के करीब जमातियों के मौजूद होने की खबर से प्रशासन में हड़कंप मचा है। खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने 57 जमातियों की पहचान की है, जिन्होंने निजामुद्दीन के मरकज का दौरा किया था। हालांकि अभी तक किसी में कोरना के लक्षण नहीं मिले हैं, लेकिन प्रशासन ने उन्हें 14 दिन के लिए क्वारंटीन कर दिया गया है।

कानपुर (Kanpur) में 11 लोग क्वारनटीन

कानपुर (Kanpur) में भी मरकज से आए जमातियों की खोजबीन जारी है। 11 लोगों को हैलट अस्पताल के कोरोना वार्ड में भर्ती कराया गया है, जिनमें 8 विदेशी और तीन भारतीय हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के कई जिलों में जमातियों की तलाश की जा रही है। साथ ही इनके संपर्क में आए लोगों को भी खोजा रहा है।

corona virus,tablighi jamaat,uttar pradesh,coronavirus,covid 19,india news,news

बिजनौर (Bijnor) में 8 इंडोनेशियाई लोगों को क्वारंटाइन

बिजनौर के एसपी रूरल संजय सिंह का कहना है कि नगीना इलाके की एक मस्जिद से 8 इंडोनेशियाई लोगों को क्वारंटाइन किया गया है। ये लोग तबलीगी जमात की मरकज में शामिल हुए थे। बिजनौर के एसपी ने बताया, 'ये लोग नगीना की जामुन वाली मस्जिद में रुके हुए थे। ये लोग पहले दिल्ली रुके हुए थे, वहां से बिजनौर आए थे। ये सभी इंडोनेशिया के नागरिक हैं। ये सभी बांग्लादेश के रास्ते ओडिशा पहुंचे और वहां से दिल्ली पहुंचे थे। 21 मार्च को ये लोग नगीना वाली मस्जिद आ गए थे। इनके साथ एक ट्रांसलेटर भी साथ थे। मस्जिद के मौलवी और अन्य लोगों सहित पांच के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।'

बता दे, अख़बार इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार तबलीग़ी जमात के कार्यक्रम में देश-विदेश से क़रीब 4,000 लोग आए थे। कोरोना वायरस के चलते मरकज से अब तक कुल 860 लोगों को निकालकर अलग-अलग अस्पतालों में पहुंचाया जा चुका है। सरकार और स्थानीय प्रशासन कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों को तलाशने के काम में लगी हुई है ताकि सभी का कोरोना वायरस टेस्ट कराया जा सके।

देश के अलग-अलग राज्यों से मरकज में आए लोगों की संख्या

अंडमान- 21
असम - 216
बिहार - 86
हरियाणा- 22
हिमाचल- 15
हैदराबाद- 55
कर्नाटक- 45
केरल- 15
महाराष्ट्र- 109
मेघालय- 5
मध्य प्रदेश- 107
ओडिशा- 15
पंजाब- 9
राजस्थान- 19
रांची- 46
तमिलनाडु- 501
उत्तराखंड- 34
उत्तर प्रदेश- 156
पश्चिम बंगाल- 73

विदेश से मरकज में आने वाले लोग

इंडोनेशिया- 72
थाईलैंड- 71
श्रीलंका- 34
म्यांमार- 33
कीर्गिस्तान- 28
मलेशिया- 20
नेपाल- 19
बांग्लादेश- 19
फिजी- 4
इंग्लैंड- 3
कुवैत- 2
फ्रांस- 1
सिंगापुर- 1
अल्जीरिया- 1
जीबौती- 1
अफगानिस्तान- 1

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका