न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

25-25 रोटियां खा रहे जमाती, बड़े गिलास में मांग रहे चाय!

दिल्ली की तबलीगी जमात में हिस्सा लेने के बाद देश के अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराए जमातियों ने उत्पात मचा रखा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 05 Apr 2020 9:17:03

25-25 रोटियां खा रहे जमाती, बड़े गिलास में मांग रहे चाय!

दिल्ली की तबलीगी जमात में हिस्सा लेने के बाद देश के अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराए जमातियों ने उत्पात मचा रखा है। अस्पताल में भर्ती जमाती डॉक्टरों से अलग-अलग मांग करने में जुटे हुए हैं। देहरादून के दून अस्पताल में भर्ती कराए गए 28 जमातियों ने यहां भी उत्पात की स्थितियां बना रखी हैं। आलम ये है कि भर्ती हुए मरीज खाने में 25-30 रोटियां खा रहे हैं, जबकि सामान्यत: अस्पताल के मेन्यू में मरीजों को चार रोटी, सब्जी और दाल खाने को दी जाती है। बता दे, 28 में से 5 जमाती संक्रमित है। जबकि 23 अन्य संदिग्ध संक्रमण के शक में अस्पताल के आइसोलेशन वॉर्ड्स में रखे गए हैं। इन मरीजों में से कई की अभद्रता से चिकित्सक परेशान हैं। वहीं कई खाने और चाय के लिए बेवजह की मांग करके डॉक्टरों को तंग कर रहे हैं।

अस्पताल के चिकित्सकों का कहना है कि अस्पताल में भर्ती एक कोरोना पॉजिटिव जमाती ने बीते दिनों अस्पताल के वॉर्ड में थूकना शुरू कर दिया था। बाद में किसी तरह अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मियों ने उसे समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके अलावा हर रोज कोई ना कोई जमाती चाय को कप की बजाय बड़ी गिलास में देने या किसी अन्य डिश की मांग को लेकर चिकित्सकों से उलझ रहा है। ऐसे में इलाज की मुश्किलों के बीच अस्पताल में चिकित्सकों के लिए इन जमातियों की मांग पूरा करना मुसीबत का सबब बन गया है।

बता दें कि देहरादून समेत देश के कई अन्य हिस्सों में भी भर्ती तबलीगी जमात के सदस्यों के अस्पताल के चिकित्सकों की अभद्रता का मामला मीडिया के सामने आ चुका है।

अंडे और बिरयानी नहीं मिलने पर हंगामा

बिजनौर के जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती इंडोनेशिया के 8 नागरिकों सहित 13 जमातियों ने अस्पताल में ना सिर्फ हंगामा बल्कि अंडे और बिरयानी की फरमाइश भी की। सीएमएस ज्ञानचंद ने बताया कि जिला अस्पताल के आइसोलेशन में रखे गए आठ इंडोनेशियाई और 5 भारतीय तबलीगी जमात सदस्यों ने सफाईकर्मी से बदतमीजी की और अंडा करी से साथ बिरयानी की मांग की। उन्होंने बताया कि इन लोगों की फरमाइश जब पूरी नहीं की गई तो उन्होंने हंगामा किया। इस दौरान काफी देर तक अस्पताल में विवाद की स्थिति बनी रही।

coronavirus,tablighi jamaat patients,roti,tea,coronavirus news,lockdown,corona virus,covid 19,coronavirus hindi news,coronavirus updates,news,hindi news,national news

जगह-जगह थूक रहे हैं तब्लीगी जमात के लोग

बता दें कि विभिन्न जगहों पर इन जमात के लोगों द्वारा अस्पताल कर्मियों से बदतमीजी और दुर्व्यहार करने के मामले सामने आ रहे हैं। कानपुर के गणेश शंकर विद्यार्थी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज से सामने आया है जहां क्वारंटीन किए गए तबलीगी जमात के लोगों ने कथित रूप से चिकित्सा कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार किया और वहां जगह-जगह पर थूक दिया गया। एएनआई को दिए बयान में गणेश शंकर विद्यार्थी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज की डीन और प्रिंसिपल डॉ आरती लालचंदानी ने बताया कि हमारे यहां 22 लोगों को दो दिन पहले क्वारंटीन किया गया था जो दिल्ली के मरकज़, निजामुद्दीन में आयोजित तब्लीगी जमात कार्यक्रम में शामिल हुए थे। हमारे डॉक्टर, कर्मचारी और नर्सों की टीम बारी-बारी से उनकी देखभाल कर रही थी। लेकिन ये लोग मेडिकल टीम के साथ दुर्व्यहार व्यवहार करने के साथ-साथ जगह-जगह थूक रहे हैं और हॉल में एक साथ उठना बैठ रहे हैं। बार-बार इन लोगों को ऐसा न करने का आग्रह किया जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका